15/07/2026
बारां जिले के श्री महेंद्र जी के दोनों कूल्हों (Hip) के टोटल हिप रिप्लेसमेंट की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पताल में उनका सफल एवं पूर्णतः कैशलेस उपचार (Total Hip Replacement) किया गया।
MAA योजना के माध्यम से अब उच्च लागत वाली जटिल सर्जरी की सुविधा जिले के ही सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध हो रही है। इससे आमजन को समय पर उपचार प्राप्त हो रहा है तथा दूरस्थ स्थानों पर जाने और उपचार पर होने वाले आर्थिक व्यय से राहत मिल रही है।