04/06/2022
हम खंडवा जिले में छोटी-छोटी ग्रामीण अंचल की पंचायतों के साथ मिलकर वंहा के नागरिकों के लिए स्वावलंबी योजनाएँ तैयार करने के लिए हमेशा तत्पर हैं।
प्रारंभिक स्तर पर हमारी इस पहल के प्रथम सोपान के साथ कांकरिया, अत्तर, और रेवाड़ा ग्रामीण परिक्षेत्र जुड़ सकेंगे।
~~~~~~~~~~~~~~~~
निमाड़ की मिट्टी मेरा गौरव है।
Save our Soil (SoS)
~~~~~~~~~~~~~~~~
इस भूमी सुधार व मृदा स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम के आवश्यक अंग हैं :
1) बंजर भूमि पर पौधशालाओं की स्थापना
2) वनेतर बंजर भूमि को ठीक कर विकसित करना
3) कृषि-वानिकी और चारागाहों के विकास कार्य
4) रोजगार दिलाने वाले काम जैसे पुश्तों, बाँधों और तालाबों का निर्माण
5) घरेलू बागवानी पर जोर देना
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की भागीदारी बढ़ाने के अलावा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को गति प्रदान करना भी है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित सामान बनाने और अनाज को परिशोधित करने के पूरक अवसर पैदा करने जैसे प्रयास से भी वंहा के ग्रामीण समाज की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ करने की आशा है।
Join Prime Minister Shri Narendra Modi and Sadhguru for an insightful session on crafting a Conscious Planet for our future generations on World Environment Day, 5 June.
Live from 11 AM IST