14/09/2026
प्रेस विज्ञप्ति
राजस्थान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एमडी डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित
राजस्थान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एमडी डॉक्टर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के भविष्य एवं राजस्थान में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजस्थान में शुरू होने वाले एमडी प्रोग्राम के लिए निर्धारित न्यूनतम मानकों (MSR) को लेकर आवश्यक कार्यवाही एवं प्रयास किए जाएंगे। साथ ही राजस्थान के एमडी ग्रेजुएट्स को एकजुट कर पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कैंप आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, एमडी डॉक्टर्स की सहभागिता तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र को राजस्थान में और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ यादव ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य राजस्थान के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एमडी डॉक्टर्स को एक मंच पर संगठित करते हुए शिक्षा, चिकित्सा सेवा एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करना है। आने वाले समय में पूरे राजस्थान में एमडी ग्रेजुएट्स के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा कैंप आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में संगठन के संरक्षक डॉ. कनक सोनी एवं डॉ. गोविंदा त्रिवेदी ने अपने विचार साझा किए । इसके अतिरिक्त डॉ. राकेश बगड़िया , डॉ कृष्णा चौधरी , डॉ कमलेश जांगिड़ , डॉ. आशुतोष चौधरी, डॉ. गुंजिता कंजोलिया सहित अन्य गणमान्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन पर संकल्प लिया गया कि संगठन राजस्थान में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा, एमडी कार्यक्रमों तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए संगठित रूप से कार्य करेगा।