TB Mukt Bharat- Rajasthan

TB Mukt Bharat- Rajasthan टीबी हारेगा देश जीतेगा
(1)

*टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में लाएं तेजी- मुख्य सचिव**कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों पर ...
20/08/2026

*टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य के लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में लाएं तेजी- मुख्य सचिव*

*कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश*

*टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या 29 से बढ़कर हुई 6,547*

जयपुर, 20 अगस्त। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की पालना में प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों को और गति दी जाए। इसके लिए स्क्रीनिंग, जांच और उपचार को सघन करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जिला स्तर पर प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव गुरुवार को शासन सचिवालय में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने टीबी की समय पर पहचान के लिए एक्स-रे मशीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (NAAT) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की कार्यप्रणाली से सीख लेते हुए अन्य जिलों में भी प्रभावी कार्ययोजना के साथ परिणामों में सुधार लाया जाए।

श्री श्रीनिवास ने टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) और डिफरेंशिएटेड टीबी केयर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के साथ उसके परिवार के पात्र सदस्यों की स्क्रीनिंग और आवश्यकतानुसार प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट भी सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने माय भारत स्वयंसेवकों को अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ने, एनसीसी कैडेट्स की ब्लॉक स्तर तक भागीदारी बढ़ाने तथा एएनएम, आशा सहयोगिनी और सीएचओ सहित जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कार्मिकों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्रीमती गायत्री राठौड ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में 29 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई थीं। यह संख्या वर्ष 2023 में बढ़कर 586, वर्ष 2024 में 3,350 तथा वर्ष 2025 में 6,547 तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश में 2 करोड़ 38 लाख 43 हजार 583 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है तथा टीबी रोगियों को 2 लाख 4 हजार 888 पोषण किट वितरित की गई हैं। वर्ष 2026 में एक्स-रे उपयोग लक्ष्य के मुकाबले 83 प्रतिशत तक पहुंचा है।

श्रीमती राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में टीबी जांच के लिए 643 NAAT लैब, 132 हैंड-हेल्ड एक्स-रे यूनिट और 652 फिक्स्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं। अभियान के दौरान 3 लाख 29 हजार से अधिक NAAT टेस्ट और 35 लाख 87 हजार से अधिक एक्स-रे किए गए हैं।

बैठक में एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. जोगा राम सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

युवाओं के साथ टी.बी. मुक्त भारत की ओर कदम 🇮🇳राजसमंद में मेरा युवा भारत एवं जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ...
18/08/2026

युवाओं के साथ टी.बी. मुक्त भारत की ओर कदम 🇮🇳

राजसमंद में मेरा युवा भारत एवं जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के लिए “टी.बी. मुक्त भारत अभियान” पर अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

युवाओं को टी.बी. के लक्षण, समय पर जांच, पूरा उपचार एवं मरीजों के प्रति भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया गया।

आइए संकल्प लें—
“टी.बी. को हराएंगे, भारत को टी.बी. मुक्त बनाएंगे।”

TB मुक्त भारत अभियान | TB Sensitization Activityआज 14 अगस्त 2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में NCC कैडेट्स क...
14/08/2026

TB मुक्त भारत अभियान | TB Sensitization Activity

आज 14 अगस्त 2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में NCC कैडेट्स के साथ TB मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत TB Sensitization एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं NCC कैडेट्स को TB के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई तथा TB के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और TB उन्मूलन में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

आइए, मिलकर TB के विरुद्ध जनभागीदारी को मजबूत करें और TB मुक्त राजस्थान, TB मुक्त भारत के संकल्प को साकार करें। 🇮🇳

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराएँ। तिरंगे की शान के साथ TB के खिलाफ जा...
13/08/2026

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराएँ। तिरंगे की शान के साथ TB के खिलाफ जागरूकता फैलाने और TB-मुक्त भारत बनाने का संकल्प लें। अपनी आवाज़ और अपनी पहल से इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ और TB के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें।


मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तकनीकी नवाचार, समयबद्ध उपचार और व्यापक जनभागीदारी से, टीबी उन्मूलन...
05/08/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तकनीकी नवाचार, समयबद्ध उपचार और व्यापक जनभागीदारी से, टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, माइक्रोबायोलॉजिकल जाँच नेटवर्क तथा समुदाय आधारित सक्रिय खोज अभियान को एकीकृत कर, बहु-आयामी रणनीति लागू की है। इसके चलते प्रदेश में टीबी की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण जाँच तथा उपचार तक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार आया है। इससे टीबी के प्रत्येक संभावित मरीज की पहचान कर, संक्रमण की श्रृंखला को समाप्त किया जा रहा है।


#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

✨अपनों का साथ, सबसे बड़ी ताकत! 🌿🤝टीबी के इलाज में दवाइयाँ ज़रूरी हैं, लेकिन अपनों का साथ और हौसला मरीज के उपचार के सफर क...
01/08/2026

✨अपनों का साथ, सबसे बड़ी ताकत! 🌿

🤝टीबी के इलाज में दवाइयाँ ज़रूरी हैं, लेकिन अपनों का साथ और हौसला मरीज के उपचार के सफर को आसान बनाता है।

परिवार का सहयोग, नियमित उपचार और सकारात्मक सोच, यही है स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ता कदम।

#टीबी_मुक्त_भारत

सिरोही जिले में एनसीसी द्वारा टीबी जागरूकता रैली का आयोजनसिरोही जिले में टीबी (क्षय रोग) के प्रति आमजन को जागरूक करने के...
01/08/2026

सिरोही जिले में एनसीसी द्वारा टीबी जागरूकता रैली का आयोजन
सिरोही जिले में टीबी (क्षय रोग) के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच, निःशुल्क उपचार तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
रैली में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" और "टीबी का इलाज संभव है" जैसे संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं तथा टीबी का पूरा उपचार लेकर रोग को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें। 🇮🇳

31/07/2026

नारी निकेतन, जोधपुर में टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियानराष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत नारी निकेत...
31/07/2026

नारी निकेतन, जोधपुर में टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत नारी निकेतन, जोधपुर में टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस दौरान आश्रय गृह में निवासरत महिलाओं की टीबी के लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की गई तथा संभावित मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। साथ ही टीबी के लक्षण, निःशुल्क जांच एवं उपचार, पोषण सहायता तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

समय पर जांच • समय पर उपचार • टीबी पर प्रहार

आइए, जनभागीदारी के साथ मिलकर और के संकल्प को साकार करें।

जन-जन का रखें ध्यान, TB-मुक्त भारत अभियान को दें नई पहचान।यदि आप टीबी के उच्च जोखिम वाले समूह में आते हैं, तो आयुष्मान आ...
19/07/2026

जन-जन का रखें ध्यान, TB-मुक्त भारत अभियान को दें नई पहचान।

यदि आप टीबी के उच्च जोखिम वाले समूह में आते हैं, तो
आयुष्मान आरोग्य शिविर में जाकर निःशुल्क जांच कराएं। समय पर पहचान और उपचार से टीबी पर विजय संभव है।


Address

Swasthya Bhawan
Jaipur
302005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TB Mukt Bharat- Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to TB Mukt Bharat- Rajasthan:

Shortcuts

Share