14/07/2026
आयुर्वेद व्यासपीठ सौराष्ट्र प्रांत, गर्भोपनिषद फाउंडेशन, जामनगर एवं चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के संयुक्त तत्वावधान में धीरूभाई अंबानी चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल, जामनगर में "सुप्रजा 2026" गर्भसंस्कार–गर्भविज्ञान दीक्षांत समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी, गुजरात सरकार की शिक्षामंत्री श्रीमती रीवाबा जाडेजा, जामनगर की महापौर, ITRA की निदेशक डॉ. तनुजा नेसरी, चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के कुलपति डॉ. टी. एस. जोशी, आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक अध्यक्ष माननीय वैद्य विनयजी वेलंकर, कार्यकारी अध्यक्ष माननीय मल्हार जोशी, वैद्य हितेश जानी, सौराष्ट्र प्रांत की अध्यक्ष वैद्य करिश्मा नारवाणी तथा कार्यवाह वैद्य मिलन भट्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से 160 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सकों (वैद्यों) ने सहभागिता की। संगोष्ठी के दौरान माननीय वैद्य विनयजी वेलंकर ने "Male Infertility" विषय पर तथा वैद्य करिश्मा नारवाणी ने "Female Infertility" विषय पर अत्यंत ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत Scientific Poster Presentation एवं Reel Competition का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 35 वैज्ञानिक पोस्टर तथा 15 शैक्षणिक रीलों का प्रस्तुतीकरण हुआ। प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने गर्भविज्ञान एवं गर्भसंस्कार के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं जनजागृति को नई दिशा प्रदान की।