22/05/2026
सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम में MPA-SC सेवा का शुभारंभ, 14 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण**
पूर्वी सिंहभूम, 22 मई 2026 :
आज दिनांक 22.05.2026 को सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम के सभागार में MPA-SC प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 14 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (Providers) को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, आज से सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम में MPA-SC सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कुल 13 लाभार्थियों को MPA-SC सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में डॉ. रंजू कुमारी एवं फ़िबी सोरेन ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का शुभारACMO डॉ. अजय कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि MPA-SC सेवा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुलभ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रशिक्षण की समाप्ति प्रमाणपत्र वितरण राज्य प्रतिनिधि डॉ मुकेश,स्टेट नोडल,NUHM, आकाई मिंज, कार्यक्रम समन्वयक (सहिया),विकास राठौर राज्य कम्युनिटी कॉर्डिनेटर,यूसुफ अंसारी राज्य योजना समन्वयक के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. शहीद एवं डॉ. सुषमा रानी, , PSI इंडिया के स्टेट लीड नीलेश कुमार एवं डॉ खुशबू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
यह पहल परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।