19/07/2025
18/7/2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा अंतर्गत ग्राम आसनपानी मरंगी।
दुर्गम बसाहट पहाड़ी कोरवा ग्राम में सर्प दंश से बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें घर एवं आंगन की साफ सफाई , पलंग पर सोने की सलाह, तत्काल अस्पताल आने एवं पूर्ण विश्वास के साथ इलाज लेने की सलाह दी गई। स्वच्छता एवं स्वच्छ रहने के अनुभव को टीम बगीचा के द्वारा श्रमदान के साथ भविष्य में हमेशा याद रखने के लिए प्रेरणा मिले किया गया।
हमारी टीम की मंशा स्वच्छ वातावरण निर्मित करते हुए सर्प दंश की घटनाओं में कमी के साथ मृत्यु दर में कमी लाना। जागरूकता अभियान के साथ श्रमदान का कार्य प्राथमिकता के साथ ग्रामों में लगातार जारी रखा जाएगा।