IEC Jhunjhunu

IEC Jhunjhunu चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग झुंझुनूं के तहत संचालित योजनाओं की जानकरी आमजन तक पहुंचना।

Health department suspended licences two establishments
24/05/2026

Health department suspended licences two establishments

मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही।
24/05/2026

मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही।

*स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा इकाई की बड़ी कार्रवाई, सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस किए निलंबित*झुं...
22/05/2026

*स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा इकाई की बड़ी कार्रवाई, सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस किए निलंबित*
झुंझुनूं 22 मई। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो दुकानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी डॉ छोटेलाल गुर्जर द्वारा की गई।
पहले मामले में उदयपुरवाटी रोड स्थित शुभम जनरल स्टोर, गुड़ा गौड़जी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा काली मिर्च (लूज) का नमूना लिया गया था। जयपुर प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में उक्त नमूने में मिनरल ऑयल की मौजूदगी पाई गई, जिसके आधार पर खाद्य पदार्थ को असुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित करते हुए काली मिर्च के विक्रय पर रोक लगा दी गई।
वहीं दूसरे मामले में राहुल किराना स्टोर, बुहाना से लिए गए सरसों तेल (लूज) के नमूने की जांच में एसिड वैल्यू निर्धारित मानक से कई गुना अधिक पाई गई। साथ ही तेल को खुले रूप में बेचने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया। इसके चलते संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी निलंबित कर सरसों तेल के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
सीएमएचओ कार्यालय ने दोनों दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित खाद्य पदार्थों का विक्रय तुरंत बंद कर विभाग को अवगत करवाएं, ताकि आगामी नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। विभाग की इस कार्रवाई से जिले में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि विभाग खाद्य सामग्री में मिलावट के खिलाफ शख्त है किसी भी व्यक्ति को मिलावट की सही जानकारी है तो विभाग को दे पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*झुंझुनूं में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा**राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई के ...
21/05/2026

*झुंझुनूं में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा*
*राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई के लिए रहें तैयार : डॉ. एसएन धौलपुरिया*
झुंझुनूं, 21 मई। जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करने गुरुवार को स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुरिया झुंझुनूं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय में समस्त बीपीएम एवं एनटीईपी फील्ड स्टाफ की बैठक लेकर अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में डब्ल्यूएचओ सलाहकार सुधांशु खत्री ने पीपीटी के माध्यम से अभियान से जुड़े विभिन्न इंडिकेटर्स प्रस्तुत किए। समीक्षा के दौरान ब्लॉक सिंघाना एवं बुहाना में निक्षय आईडी इनरोलमेंट की स्थिति सबसे कमजोर पाए जाने पर डॉ. धौलपुरिया ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी किए जाएं।
डॉ. धौलपुरिया ने जिले के 236 हाई रिस्क गांवों में विशेष फोकस के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले सभी संभावित टीबी मरीजों की निक्षय आईडी बनाई जाए तथा चेस्ट एक्स-रे करवाकर समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बीडीके अस्पताल झुंझुनूं एवं बिरला अस्पताल पिलानी में होने वाले शत-प्रतिशत चेस्ट एक्स-रे को निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कार्मिक कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कार्मिकों के कार्य प्रदर्शन के आधार पर ही वार्षिक वेतन वृद्धि पर विचार किया जाएगा। पिछड़े ब्लॉकों के एनटीईपी कार्मिकों के इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश भी जिला क्षय रोग अधिकारी को दिए गए।
अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए डॉ. धौलपुरिया ने सांसद, विधायक, यूएलबी एवं पीआरआई जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गांवों में शिविर आयोजन से पूर्व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों का लाभ उठा सकें।
इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को “निक्षय मित्र” के रूप में जोड़कर टीबी मरीजों को नियमित पोषण सामग्री उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। Drchhotelal Gurjar District Collector & Magistrate - Jhunjhunu Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Medical and Health Department, Rajasthan DrJitendra Bhamboo

*सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई**झुंझुनूं में सत्यम मेडिकल एंड जनरल स्टोर से घ...
21/05/2026

*सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*
*झुंझुनूं में सत्यम मेडिकल एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना लेकर जांच हेतु जयपुर भेजा*
झुंझुनूं। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने झुंझुनूं शहर स्थित सत्यम मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर निरीक्षण कर घी का नमूना संग्रहित किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत घी का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए राज्य जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सैंपलिंग और निरीक्षण किए जा रहे हैं। मिलावटी एवं गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा आमजन से संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को देने की अपील की। @ Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Drchhotelal Gurjar Medical and Health Department, Rajasthan DrJitendra Bhamboo Gajendra Singh Khimsar

*स्वास्थ्य विभाग की एफएसओ टीम की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो खराब तरबूज नष्ट**सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में हुई...
21/05/2026

*स्वास्थ्य विभाग की एफएसओ टीम की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो खराब तरबूज नष्ट*
*सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में हुई कार्रवाई, ताजे फल-सब्जियां बेचने के दिए निर्देश*
झुंझुनूं, 21 मई। जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सर्किल के आसपास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह मेहनतकश एवं लालूराम यादव द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में फल विक्रेताओं की दुकानों एवं ठेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बड़ी मात्रा में खराब, कटे हुए एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तरबूज मिले, जिनमें से करीब 400 किलो तरबूज मौके पर ही नष्ट करवाए गए। अधिकारियों ने विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में खराब एवं बासी फलों के सेवन से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त एवं अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी फल एवं सब्जी विक्रेताओं को केवल ताजे एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं तथा आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे खराब अथवा कटे हुए फल खरीदने से बचें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग को 01592232415 पर तुरंत सूचना दें।
विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फल विक्रेताओं में हड़कंप का माहौल रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी जिलेभर में इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

सीएचसी सिंघाना का निरीक्षण।
20/05/2026

सीएचसी सिंघाना का निरीक्षण।

सीएचसी सिंघाना में बनेगी मोर्चरी  और चार दिवारी। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhun...
20/05/2026

सीएचसी सिंघाना में बनेगी मोर्चरी और चार दिवारी। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Drchhotelal Gurjar Medical and Health Department, Rajasthan DrJitendra Bhamboo Gajendra Singh Khimsar CMO Rajasthan Government of Rajasthan

*सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने किया सीएचसी सिंघाना का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*झुंझुनूं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ...
19/05/2026

*सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने किया सीएचसी सिंघाना का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
झुंझुनूं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघाना का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष एवं नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी सिंघाना के प्रभारी ने सीएमएचओ को अवगत करवाया कि नई सीएचसी बिल्डिंग में मरीजों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 एसी एवं 22 कुलर लगाए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में मरीजों को राहत मिल सके।
प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र सैनी ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा एवं सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अस्पताल भवन की बाउंड्री वॉल, बोरवेल एवं मोर्चरी निर्माण की आवश्यकता बताते हुए मांग पत्र सीएमएचओ के समक्ष रखा। इस पर सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजने की जानकारी दी।
हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने अस्पताल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में हीट वेव प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार करने, पर्याप्त मात्रा में ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने तथा मरीजों एवं परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अस्पताल में संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मा योजना के अंतर्गत टीआईडी बढ़ाने एवं रिजेक्शन कम करने के लिए रिकॉर्ड संधारण एवं ऑनलाइन प्रक्रिया में सावधानी बरतने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखा जाए। Dr-Mahesh Karwasra Iec Jhunjhunu District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Drchhotelal Gurjar Medical and Health Department, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar DrJitendra Bhamboo CMO Rajasthan Government of Rajasthan Rajasthan Government Health Scheme - RGHS

Address

Mandawa Mod Jhunjhunu
Jhunjhunun
333001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IEC Jhunjhunu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to IEC Jhunjhunu:

Share