28/02/2024
प्रोजेक्ट “संजीवनी “कार्यक्रम के तहत आईडीए द्वारा बैसिक लाइफ़ सपोर्ट पर हुआ कार्यशाला का आयोजन।
इण्डियन डेंटल एसोसिएशन तथा एसोसिएशन ऑफ़ ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन्स ऑफ़ इंडिया के सयुँक्त तत्वावधान में देश भर में चल रहे संजीवनी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को झुनझुनूँ में रोड़ नंबर एक पर स्थित होटल में ज़िले के सभी दंत चिकित्सकों को बैसिक लाइफ सपोर्ट तथा इमरजेंसी मेडिकल मैनेजमेंट विषय पर ट्रेनिंग सैशन का आयोजन किया गया ।
आईडीए सचिव डॉ कमल मीणा ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता जयपुर के ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डॉ सिद्दार्थ मंगल ने सभी चिकित्सकों को डेंटल क्लिनिक्स में तथा इनके बाहर कहीं भी आमजन को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी हो जैसे कार्डियक अरेस्ट , कोई शोक या फिर रोड़ एक्सीडेंट जैसी कोई घटना हो इसके लिए तुरंत प्राइमरी लेवल पर बीएलएस के तहत सीपीआर आदि को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी में मरीज़ की जान बचाने का प्रयास चिकित्सकों के साथ साथ आमजन को भी कुछ बैसिक जानकारी होनी चाहिए जैसे कि सीपीआर आदि ताकि मरीज़ की जान बचाई जा सके।
इस अवसर पर डॉ मनोज वर्मा, डॉ मीना शेखावत, डॉ मुन्नवर , डॉ सन्ना अंसारी , डॉ मगन मीणा ,डॉ रीमा जाँगीड, डॉ मंजु चौधरी, डॉ अरुण बाटड, डॉ सुनील जाँगिड, , डॉ पूनम शर्मा , डॉ रीना राहड़, डॉ अनिल गर्सा, डॉ पंकज चौधरी , डॉ मनोज सैनी , डॉ उमेश लांबा,डॉ चारू , डॉ ममता कुमावत , डॉ इरफ़ान , डॉ टोनी सारण , डॉ कुलदीप चौधरी , , डॉ प्रीति सिंह ,डॉ रजनी मोरवाल , डॉ कृति चौधरी , डॉ पूनम झाझाड़िया, डॉ राजेश बुडानिया ,डॉ रोबिन गर्ग, डॉ शिल्पा चौधरी , डॉ जितेंद्र यादव, डॉरतन सोनी, डॉ अनिल राव, डॉ मुकेश सैनी, आदि ने भाग लिया।