SHREE OM PANCHKARMA CENTER

SHREE OM PANCHKARMA CENTER holistic treatment by natural herbs...n procedures AYURVEDA TREATMENTS BY PANCHKARMA AND MEDICINES

12/04/2022
01/09/2021

शाकाहारी खाना जो आपको दे अदभुत शक्ति का स्त्रोत्र ----
इंसान के शारीरिक विकास और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी चीज है. प्रोटीन की कमी से हमारी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है. कुछ लोग अंडे या मांस-मछली को ही प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मानते हैं. जबकि कई ऐसी शाकाहारी चीजें भी हैं जिनमें प्रोटीन की मात्रा अंडे या मीट से बिल्कुल कम नहीं है.

सफेद राजमा- सफेद राजमा प्रोटीन या सफेद किडनी बीन्स का बहुत अच्छा स्रोत है. आधा कप सफेद राजमा में करीब 10 ग्राम प्रोटीन होता है. यानी इसमें चिकन लेग पीस जितना प्रोटीन होता है. आप न सिर्फ इसका सूप बना सकते हैं, बल्कि इसे टोस्ट या सलाद के साथ भी खा सकते हैं. आप पास्ता या जड़ी बूटियों के साथ फूड प्रोसेसर में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

सोयाबीन की फली- जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन में फाइबर नहीं होता है, लेकिन शाकाहारी चीजें फाइबर से भी भरपूर होती हैं. आधा कप सोयाबीन की फली में करीब 9 ग्राम प्रोटीन होता है और 4 ग्राम फाइबर होता है. इसमें विटामिन A और B के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी युक्त आइसोफ्लेवन्स नाम के फाइटोकैमेकल्स भी होते हैं.

दाल- दाल के छोटे आकार पर ना जाएं. हमारी सेहत में इसका बड़ा रोल होता है. आधा कप पकी हुई दाल में करीब 9 ग्राम प्रोटीन होता है. दाल में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि इसमें पोटैशियम, फाइबर और फोलेट की भी काफी ज्यादा मात्रा होती है. हमें रोजाना नियमित रूप से दाल का सेवन करना चाहिए.

अमरंथ- यह ग्लूटेन फ्री अनाज सभी नौ जरूरीअमीनो एसिड के साथ एक पूर्ण प्रोटीन है. एक कप पके हुए अमरंथ में 9 ग्राम प्रोटीन होता है. आप मीठे या किसी भी तरह की स्वादिष्ट डिश में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

कद्दू के बीज- कद्दू कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है. एक-चौथाई कप कद्दू के बीजों में 8 ग्राम प्रोटीन होता है और ये शरीर में मैग्नीनिशियम की रोजाना की जरूरत को 42 प्रतिशत तक पूरा करते हैं. आप सलाद या डेली स्नैक्स में इनका सेवन कर सकते हैं.

पीनट बटर- अमेरिका में यह कानून है कि पीनट (मूंगफली) के लेबल वाली किसी भी चीज में कम से कम 90 प्रतिशत पीनट होना चाहिए. सेहत के लिहाज से ये बहुत अच्छा है, क्योंकि इसमें सिर्फ प्रोटीन होता है. दो चम्मच पीनट बटर में 8 ग्राम प्रोटीन और काफी ज्यादा मात्रा में हेल्दी फैट होता है.

ब्लैक बीन्स- ब्लैक बीन्स जिसे काला राजमा कहा जाता है. आधा कप काले राजमा में 8 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके साथ इसमें विटामिन-A, फोलेट और कैल्शियम होता है. इसके अलावा, इसमें पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम की भी प्रचुर मात्रा होती है

सूरजमुखी के बीज- एक मुट्ठी से भी कम सूरजमुखी के बीज शरीर को 7 ग्राम प्रोटीन दे सकते हैं. आप इन्हें रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में दही या सलाद के साथ भी खा सकते हैं. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ अनसैचुरेटेड फैट, कॉपर और विटामिन-ई भी होता है.

क्विनोआ- शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप क्विनोआ का भी सेवन कर सकते हैं. एक कप सूखे क्विनोआ को दो कप पानी और हरी सब्जियों के साथ उबालें और धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकने दें. एक कप क्विनोआ से शरीर में 8 ग्राम प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है. ये शरीर में मैग्नीनिशियम, फासफोरस, मैग्नीज और फॉलिक एसिड की कमी को 20 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है.

05/08/2021

सभी को सचेत कर रहा हूं कृपया अपने बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान दे।
ये corona जैसे रोग तो सिर्फ एक ट्रेलर है भविष्य के गर्त में ऐसे कई रोग अभी सामने आने बाकी है।
तो आज से ही अपने बच्चो की देखभाल करे और उन्हें किसी भी तरह के मौसमी बीमारियों के लक्षणों से बचाएं
तीसरी लहर को लाना और रोकना सब हमारे हाथ में है।
एक और बात दवाई से ज्यादा अपने घरेलू भोजन पदार्थों पर ध्यान देना भी आवश्यक है कि आप अपनी रसोई में बच्चो के लिए क्या परोस रहे वो उनके स्वास्थ्य के लिए कितना ठीक है या नही?
-वैद्य आशुतोष परिहार
श्री ॐ पंचकर्म केंद्र
जोधपुर
9660746001

आज वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे है देखते है आयुर्वेद में इसके लक्षण और  सामान्य उपचार Hepatitis (यकृत विकार) प्रारंभ में इसके लक...
28/07/2021

आज वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे है
देखते है आयुर्वेद में इसके लक्षण और सामान्य उपचार
Hepatitis (यकृत विकार)
प्रारंभ में इसके लक्षण बहुत सीमित या न के बराबर प्रकट हो सकते हैं। इसमें प्राय: पीलिया, अत्यधिक थकान, भूख कम लगने के लक्षण नजर आते हैं। सबसे घातक हेपेटाइटिस बी होता है। हेपेटाइटिस बी संक्रमित खून चढ़ाने, सीमेन और दूसरे बाडी फ्लूइड के संसर्ग के कारण होता है। हेपेटाइटिस सी ब्लड और संक्रमित सूईयों के इस्तेमाल से होता है। अल्कोहलिक हेपेटाइटिस, अत्यधिक शराब के सेवन से होता है। कुछ दवाईयां जैसे एसिटामिनोफेन के अधिक सेवन से भी हेपेटाइटिस हो जाता है।
यकृत में पित्त का निर्माण होता है। यही पित्त जब यकृत विकृति से या अन्य किसी कारण से रक्त में मिलने लगता है तो कामला रोग की उत्पत्ति होती है। चिकित्सा में विलंब करने और भोजन में लापरवाही बरतने से कामला रोग अधिक उग्र होता जाता है। उदर में शूल की विकृति भी होती है। रोगी बहुत अधिक निर्बलता और थकावट अनुभव करता है। औषधियों के साथ ही पंचकर्म विशेष रूप से विरेचन कर्म बहुत ही लाभदायक होता है।
हेपेटाइटिस होने के कारण ---

-वायरल संक्रमण के कारण
-एल्कोहल यानी शराब का अधिक सेवन
-ज्यादा मात्रा में कुछ विशेष दवाई लेने से
-दूषित भोजन व दूषित जल पीने से
-गंदे होटल व रेस्तरां में अधिक समय तक खाने-पीने से पाचन क्रिया विकृत होने पर
-अधिक तीखे एवं मिर्च, मसाले वाले खाद्य पदार्थों का लंबे समय तक सेवन करना
-पित्त नलिका में पथरी के कारण
-अधिक अम्लीय, क्षारीय, अति उष्ण, विरुद्ध एवं असात्मय भोजन से भी पीलिया का खतरा
हेपेटाइटिस के लक्षण

-पीलिया, त्वचा और आंखों का पीला पड़ जाना
-मूत्र का रंग गहरा पीला या हरा हो जाना
-अत्यधिक थकान
-उल्टी
-पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और सूजन
-अत्यधिक खुजली
-भूख कम लगना
-वजन का घटना
हेपेटाइटिस का पता किस जांच से चलता है
लीवर फं क्शन टेस्ट
-पेट का अल्ट्रासाउंड
-हेेपेटाइटिस ए, बी और सी का टेस्ट
-लीवर बायोप्सी

ऐसे करें बचाव
-अपना रेजर, टूथब्रश और सूई को किसी से शेयर न करें
-टैटू करने के वक्त उपकरणों को हमेशा स्टेरीलाइज कराएं
-कान छेद करते वक्त ध्यान रखें कि मशीन साफ और स्टेरीलाइज हो
-बच्चों को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए समय पर टीका लगवाएं ।

अपथ्य -
प्रिजर्व्ड फू ड, केक, पेस्ट्री, चॉकलेट, एल्कोहल और सोडा वाले ड्रिंक से परहेज करें।

पथ्य -
हेपेटाइटिस में क्या खाएं
-करेले के पत्तों के रस को हरीतकी के साथ सेवन करने पर पीलिया रोग नष्ट होता है।
-मकोय का रस पांच ग्राम मात्रा में सुबह-शाम पीने से पीलिया रोग में बहुत लाभ होता है।
-गन्ने का रस दिन में दो बार अवश्य सेवन करें।
-गिलोय का 5 ग्राम रस सुबह और 5 ग्राम शाम को पिएं
-जल को उबालकर और छानकर पीएं।
-कच्चे नारियल का पानी पीना बहुत लाभकारी होता है
-दही में पानी मिलाकर इसकी छाछ बना ले एवं सेवन करें
-पपीता का सेवन करें।

सभी प्रकार के रोगों का आयुर्वेदिक उपचार व पंचकर्म उपलब्ध
श्री ॐ पंचकर्म केंद्र
वैद्य आशुतोष परिहार
परिहारों का बास मगरा पुंजला
जोधपुर
परामर्श के लिए -
shreeompanchkarma.com
9660746001

27/07/2021

Plz book your appointments for panchkarma therapy online shreeompanchkarma.com or
Call 9660746001.

13/04/2021

Be safe be fit happy new year to all🙏

आयुर्वेद के  अमृत रूपी रसायनों को प्राप्त करने के लिए संपर्क करे वैद्य आशुतोष परिहार9660746001SHREEOMPANCHKARMA.COM
05/01/2021

आयुर्वेद के अमृत रूपी रसायनों को प्राप्त करने के लिए संपर्क करे
वैद्य आशुतोष परिहार
9660746001
SHREEOMPANCHKARMA.COM

13/11/2020

स्वास्थ्याय समृद्ध्यै सुखाय च शुभकामनाः।

Address

Pariharon Ka Bass, Punjla
Jodhpur
342304

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

9660746001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SHREE OM PANCHKARMA CENTER posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SHREE OM PANCHKARMA CENTER:

Share