National Medicare Hospital and Research Centre Jalkoura

National Medicare Hospital and Research Centre Jalkoura Multidisciplinary Hospital with primary and secondary level of Treatment

01/06/2026

घड़े का पानी सर्वोत्तम

RO का पानी 250 TDS का पियें
01/06/2026

RO का पानी 250 TDS का पियें

इंडियन रैट स्नैक जिसे बिहार में धामन या घोड़ा पछाड़ के नाम से जाना जाता है, प्रकृति का एक महत्वपूर्ण मित्र है। यह साँप ब...
18/05/2026

इंडियन रैट स्नैक जिसे बिहार में धामन या घोड़ा पछाड़ के नाम से जाना जाता है, प्रकृति का एक महत्वपूर्ण मित्र है। यह साँप बिल्कुल विषहीन होता है, इसलिए इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।

यह खेतों में चूहों की संख्या को नियंत्रित कर फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वन्यजीवों के प्रति जागरूक बनें और उनके संरक्षण में अपना योगदान दें।

07/04/2026
07/04/2026

*सभी को स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं:*
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:
1. बीपी: 120/80
2. पल्स: 70 - 100
3. तापमान: 36.8 - 37
4. सांस : 12-16
5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18
स्त्री- 11.50 - 16
6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200
7. पोटेशियम: 3.50 - 5
8. सोडियम: 135 - 145
9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220
10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40%
11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-130) वयस्क: 70 - 115
12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम
13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC: 4000 - 11000
14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000

15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन.
16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल
17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल.
18. विटामिन B12: 200 - 900 पीजी/एमएल.
*वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष वालों के लिए विशेष टिप्स:*
*1- पहला सुझाव:* प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं। 2 लीटर न्यूनतम प्रति दिन.
*2- दूसरा सुझाव:* शरीर से अधिक से अधिक काम ले, शरीर को हिलना चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से।
*3-तीसरा सुझाव:* खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा नहीं लाता है। अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।
*4- चौथा सुझाव:* जितना हो सके वाहनका प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।
*5- पांचवां सुझाव* क्रोध छोड़ो, चिंता छोड़ो,चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो. विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें।
*6- छठा सुझाव* सबसे पहले पैसे का मोह छोड़ दे
अपने आस-पास के लोगो से खूब मिलें जुलें हंसें बोलें!पैसा जीने के लिए बनाया गया था, जीवन पैसे के लिए नहीं।
*7-सातवां सुझाव* अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते।
इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं।
*8- आठवां सुझाव* पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव;
ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं. विनम्रता वह है जो लोगों को प्यारसे आपके करीब लाती है।
*9- नौवां सुझाव* अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी बनो, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो। यादें बनाओ!
*10- दसवां सुझाव* अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति ओर अपनेपन से मिलें! कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें! चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें !
अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों वर्तमान में उसे भूल जाये और सबसे मिलजुलकर रहें!

* # स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं ❤️*

World Down syndrome dayहर चेहरा खास होता है, हर मुस्कान में एक कहानी होती है,Down Syndrome(trisomy) कोई कमी नहीं, ये तो ...
23/03/2026

World Down syndrome day

हर चेहरा खास होता है, हर मुस्कान में एक कहानी होती है,
Down Syndrome(trisomy) कोई कमी नहीं, ये तो बस अलग पहचान होती है।
ये बच्चे भी सपने देखते हैं, ये भी ऊँची उड़ान भर सकते हैं,
बस ज़रूरत है प्यार और सहारे की, ये हर मुकाम छू सकते हैं।
ना इन्हें तरस की ज़रूरत है, ना अलग नज़र से देखने की,
अपनापन और अवसर मिले, तो ये दुनिया बदलने की ताकत रखते हैं।
थोड़े अलग हैं, पर कम नहीं, इनका दिल सबसे ज्यादा सच्चा है कहीं।
"Different, not less" — यही इनकी पहचान है,
इनके साथ ही दुनिया और भी खूबसूरत और महान है।



19/03/2026

अभी बुख़ारों का मौसम चल रहा है।

कई बार बुख़ार आते ही लोग घबरा कर ख़ुद से तरह तरह के जाँच करा लेते हैं जिससे बेवजह पैसे की बर्बादी होती है।
ज़्यादातर मौसमी बुख़ार ख़ुद से ही 2-3 दिनों में ठीक हो जाते हैं।

क्या करें अगर बुख़ार आए
1) ज़्यादा से ज़्यादा आराम करें
2) बुख़ार आने पर पैरासिटमोल की गोली लें
3) ज़्यादा से ज़्यादा पेय पदार्थ लें
4) सुपाच्य भोजन लें।
ये एक ग़लत अवधारणा है की बुख़ार में चावल या अंडा नहीं ख़ाना चाहिये। आप बिलकुल ले सकते हैं।

5) पीने का पानी उबाल कर फिर ठंढा कर के पियें।
6) गरम पानी में नमक डाल कर gargle करें
7) ORS घोल का उपयोग करें

❌कब हो जायें सतर्क और तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श ?❌
1) अगर आप पहले से ही अन्य बीमारी से ग्रसित हैं
2) अगर दवाई से भी बुख़ार कम ना हो या 3 दिनों के बाद भी बुख़ार आये
3) बुख़ार के साथ साथ पेट दर्द, डायरिया जैसे लक्षण हों
4) शरीर पे लाल धब्बे जैसे निशान आ जाएँ।

ऐसी परिस्थिति में अपने नज़दीकी चिकित्सक से मिल कर दिखाएं।

27/01/2026
एक सामान्य ईसीजी (ECG) और "स्वस्थ" (फिट) दिखना हृदय संबंधी जोखिम से इनकार नहीं करता है। ईसीजी केवल एक संक्षिप्त विद्युत ...
01/01/2026

एक सामान्य ईसीजी (ECG) और "स्वस्थ" (फिट) दिखना हृदय संबंधी जोखिम से इनकार नहीं करता है। ईसीजी केवल एक संक्षिप्त विद्युत स्नैपशॉट है और 30-50% कोरोनरी रुकावटों के बावजूद सामान्य रह सकता है। अचानक दिल का दौरा अक्सर प्लाक फटने और तीव्र थक्का बनने के कारण होता है, जो सामान्य ईसीजी के कई दिनों बाद भी हो सकता है। खतरनाक एरिदमिया (अतालता) भी रुक-रुक कर विकसित हो सकते हैं और नियमित ईसीजी पर पता नहीं चल पाते। पुराना तनाव, नींद की कमी, छिपी हुई लिपिड असामान्यताएं, सूजन, आनुवंशिक कारक और स्लीप एपनिया जोखिम को और बढ़ाते हैं। यह मामला इस बात पर प्रकाश डालता है कि ईसीजी एक स्क्रीनिंग उपकरण है, न कि गारंटी, और व्यापक कार्डियक जोखिम मूल्यांकन आवश्यक है—विशेष रूप से उच्च तनाव वाले व्यवसायों में।
A normal ECG and a “fit” appearance do not rule out cardiac risk. ECG is only a brief electrical snapshot and can remain normal despite 30–50% coronary blockages. Sudden heart attacks often occur due to plaque rupture and acute clot formation, which may happen even days after a normal ECG. Dangerous arrhythmias can also develop intermittently and go undetected on routine ECGs. Chronic stress, sleep deprivation, hidden lipid abnormalities, inflammation, genetic factors, and sleep apnea further increase risk. This case highlights that ECG is a screening tool, not a guarantee, and comprehensive cardiac risk assessment is essential—especially in high-stress professions.

Address

Abul Hasan Bagh, Abul Kalam Azad Raod Jalkaura Main
Khagaria
851204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Medicare Hospital and Research Centre Jalkoura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Medicare Hospital and Research Centre Jalkoura:

Share