04/06/2026
छाया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कोटा की अनूठी पहल: बेजुबान जीवों और पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था ।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहाँ इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पशु-पक्षी भी पानी और भोजन की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं छाया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कोटा ने मानवता और जीव-दया का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पक्षियों एवं बेजुबान जानवरों के लिए दाने और पानी की विशेष व्यवस्था करवाई।
सोसायटी के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंदों के लिए दाना-पात्र और पानी के बर्तन लगाए गए, ताकि गर्मी के कारण कोई भी पक्षी प्यासा न रहे। इसके साथ ही आवारा पशुओं के लिए भी स्वच्छ पानी और भोजन की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में हजारों पक्षी और बेजुबान जानवर पानी की कमी के कारण परेशान होते हैं। ऐसे समय में समाज के प्रत्ये