स्वास्थ्य विभाग समाचार लखीमपुर

  • Home
  • India
  • Lakhimpur
  • स्वास्थ्य विभाग समाचार लखीमपुर

स्वास्थ्य विभाग समाचार लखीमपुर Health news kheri

 ​ ​ ​ ​
04/09/2026

04/09/2026

*लखीमपुर खीरी: वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को चला अभियान, मलेरिया-डेंगू के मामलों में आई गिरावट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट*​...
02/09/2026

*लखीमपुर खीरी: वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को चला अभियान, मलेरिया-डेंगू के मामलों में आई गिरावट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट*

​लखीमपुर-खीरी। जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता के निर्देशन में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरुप पिछले वर्ष की तुलना में अद्यतन वर्ष में मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, जेई और एईएस के मामलों में खासी कमी दर्ज की गई है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल के तहत 24 से 48 घंटे के भीतर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्थिति काफी नियंत्रण में है। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि विगत वर्ष 2025 में मलेरिया के 445 केस, डेंगू के 68 केस, एईएस के 7 केस और जेई के 5 केस सामने आए थे। वहीं, इसकी तुलना में अद्यतन वर्ष में अब तक मलेरिया के 89 केस, डेंगू के 11 केस, जेई के 03 केस तथा एईएस के 05 केस ही संदर्भित किए गए हैं, जो विभाग की प्रभावी कार्रवाई को दर्शाते हैं।

​जनपद में एन्टोमोलॉजिकल सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन, एण्टीलार्वल स्प्रे, फीवर ट्रेकिंग, डोर टू डोर सर्वे, फॉगिंग और व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 31.08.2026 को निघासन के ग्राम सिंघाही कला में निसार अली (41 वर्ष) को डेंगू और प्रीतम पुरवा में असगर रजा (05 वर्ष) को जे.ई. केस मिलने के बाद दोनों गांवों के कुल 170 घरों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के दौरान कई घरों के पात्रों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर तुरंत सोर्स रिडक्शन कराया गया तथा धनात्मक पाए गए 02 घरों के मुखिया को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा फीवर ट्रेकिंग अभियान के तहत 22 संभावित बुखार पीड़ितों की मलेरिया आरडीटी द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट मलेरिया ऋणात्मक पाई गई।

​मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा अति संवेदनशील क्षेत्रों और विगत वर्षों में वेक्टर जनित रोगों के अधिक केस वाले क्षेत्रों में लगातार एन्टोमोलॉजिकल सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन, एण्टीलार्वल स्प्रे और डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, लखीमपुर जनपद में समस्त जलभराव वाले स्थलों जैसे गड्ढों, नालों एवं तालाबों में गैम्बूसिया फिश डाली जा रही है, जो कि मच्छरों के लार्वा को समाप्त करने के लिए बायोलॉजिकल कंट्रोल का एक बेहतरीन विकल्प है। माह अगस्त 2026 में आवास विकास कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मीरपुर, नौरंगाबाद, गंगोत्री नगर, अर्जुन पुरवा, महाराज नगर, छाउछ आदि क्षेत्रों के 150 से अधिक जलजमाव वाले स्थानों में गैम्बूसिया फिश छोड़ी जा चुकी हैं ताकि मच्छरों के प्रकोप को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। इसी के साथ सीएमओ द्वारा आम जनमानस से अप्लाई की गई है कि वह अपने घर व कार्यालय के आसपास जल भराव ना होने दें साफ सफाई रखें जिससे वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण आगे भी बना रहे सभी का सहयोग स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को संबल प्रदान करता है।

लखीमपुर खीरी जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा...
01/09/2026

लखीमपुर खीरी जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे युद्ध स्तर के अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मलेरिया, डेंगू, जेई और एईएस के मामलों में खासी कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 से 48 घंटे के भीतर निरोधात्मक कार्रवाई, सोर्स रिडक्शन, एण्टीलार्वल स्प्रे, फॉगिंग और जलभराव वाले स्थानों में गैम्बूसिया फिश छोड़ने जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि संक्रमण को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।
​हिंदी हैशटैग (5 Hashtags):

​English Description
​Under the guidance of Chief Medical Officer Dr. Santosh Gupta, intensive anti-vector campaigns in Lakhimpur Kheri district have yielded significant results, showing a notable decline in malaria, dengue, JE, and AES cases compared to last year. The health department is proactively executing rapid containment measures within 24 to 48 hours, including source reduction, anti-larval spraying, fogging, and releasing Gambusia fish in waterlogged areas to effectively curb the spread of vector-borne diseases.
​English Hashtags (5 Hashtags):

*वायरल बुखार को हल्के में न लें, खांसी-छींक से फैल रहा इन्फ्लुएंजा**दो मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्...
01/09/2026

*वायरल बुखार को हल्के में न लें, खांसी-छींक से फैल रहा इन्फ्लुएंजा*

*दो मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित व्यक्ति को भीड़ से दूर रहने की सलाह*

लखीमपुर खीरी, 31 अगस्त। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर और इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आने लगे हैं। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में एच1एन1 के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी और समय पर उपचार बेहद जरूरी है।

*खांसने-छींकने से हवा में फैलता है वायरस*
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि इन्फ्लुएंजा बेहद संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के जरिए वायरस आसपास के लोगों तक पहुंच सकता है। संपर्क में आने वाले व्यक्ति में एक-दो दिन के भीतर गले में खराश, बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन्फ्लुएंजा के कुछ प्रकारों में एच1एन1 भी शामिल है, जिसे सामान्य तौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है।

*मास्क लगाएं, भीड़ से दूरी बनाएं*
सीएमओ ने कहा कि नजला-खांसी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी है कि वह संक्रमण को दूसरों तक पहुंचने से रोके। खांसते और छींकते समय मुंह-नाक को रुमाल या मास्क से ढकें। लक्षण रहने तक भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें और आवश्यकता हो तो घर में स्वयं को अलग रखें। स्वस्थ होने के बाद ही सामान्य दिनचर्या में लौटें।

*बच्चों-बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष नजर*
छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के साथ ही कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय से स्टेरॉयड लेने वाले, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज तथा डायबिटीज जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों में लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। डॉक्टर मरीज की स्थिति देखकर तय करेंगे कि अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है या नहीं।

*जिले में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता*
सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी चिकित्सकों और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सीएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले में जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। गंभीर मामलों में इस्तेमाल होने वाली ओसेल्टामिविर दवा भी स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है। सीएमओ ने अपील की कि सर्दी-खांसी और बुखार को सामान्य समझकर लापरवाही न बरतें। संक्रमित व्यक्ति की थोड़ी सी सावधानी संक्रमण की कड़ी तोड़ने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

1.
हिंदी विवरण: लखीमपुर खीरी में इन्फ्लुएंजा और एच1एन1 के मामलों में वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
English Description: Rise in Influenza and H1N1 cases in Lakhimpur Kheri, health department urges public to stay vigilant.

2.
हिंदी विवरण: एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के दो मामले सामने आने के बाद, मास्क लगाएं और भीड़ से दूरी बनाए रखें।
English Description: Following two H1N1 (Swine Flu) cases, wear masks and maintain distance from crowds.

3.
हिंदी विवरण: लखीमपुर खीरी स्वास्थ्य विभाग की सलाह: वायरल बुखार और इन्फ्लुएंजा के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें।
English Description: Lakhimpur Kheri Health Department advisory: Do not ignore symptoms of viral fever and influenza, consult a doctor immediately.

4.
हिंदी विवरण: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखें।
English Description: Take precautions to prevent seasonal illnesses, especially for children, the elderly, and pregnant women.

5.
हिंदी विवरण: लखीमपुर खीरी में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और जांच सुविधा के साथ स्वास्थ्य विभाग इन्फ्लुएंजा से निपटने के लिए तैयार।
English Description: Lakhimpur Kheri Health Department is prepared to tackle influenza with adequate medicine supply and testing facilities.

लखीमपुर खीरी में फीवर हेल्प डेस्क का शुभारंभशासन के निर्देश पर जनपद लखीमपुर खीरी में भी फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत मुख्य...
31/08/2026

लखीमपुर खीरी में फीवर हेल्प डेस्क का शुभारंभ
शासन के निर्देश पर जनपद लखीमपुर खीरी में भी फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता के निर्देश पर कर दी गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय में भी फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। यह पहल नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए की गई है, जिससे बुखार से संबंधित बीमारियों की पहचान और प्रबंधन में सुधार होगा।

यहाँ इस पहल के लिए पाँच वायरल हैशटैग दिए गए हैं, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों में विवरण शामिल हैं:

1.
हिंदी विवरण: जनपद लखीमपुर खीरी में फीवर हेल्प डेस्क का शुभारंभ, नागरिकों को बुखार से संबंधित बीमारियों के लिए त्वरित सहायता प्रदान करेगा।
English Description: Fever Help Desks launched in Lakhimpur Kheri district to provide prompt assistance to citizens for fever-related illnesses.

2.
हिंदी विवरण: सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बना रही है।
English Description: Launch of Fever Help Desks at all Community Health Centers and District Hospitals, making health services accessible and effective.

3.
हिंदी विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार की जनहितैषी पहल, जो सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
English Description: A pro-people initiative by the Uttar Pradesh government, a significant step towards ensuring healthcare for all.

4.
हिंदी विवरण: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर लखीमपुर खीरी में फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रही है।
English Description: Fever Help Desks launched in Lakhimpur Kheri under the direction of CMO Dr. Santosh Gupta, strengthening health services.

5.
हिंदी विवरण: यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है, जिससे बुखार के मामलों की शीघ्र पहचान और उचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
English Description: This initiative prioritizes public health, ensuring early detection and proper management of fever cases.

  — Growing interest among young people in laser surgery to get freedom from glasses before marriage.  — Experts recomme...
29/08/2026

— Growing interest among young people in laser surgery to get freedom from glasses before marriage.
— Experts recommend a complete eye examination before deciding on any vision correction procedure.
— Modern laser technology can reduce dependence on glasses for suitable candidates.
— Contact lenses remain an alternative, but proper cleaning, care and infection prevention are essential.
— Eye health should always come first, and surgery should be considered only after expert medical advice.

 ​ ​ ​ ​
29/08/2026

*नया डाटा मैनेजमेंट पोर्टल अब दूर करेगा आयुष्मान कार्ड की खामियां- सीएमओ**आयुष्मान कार्ड की त्रुटियां सुधारना हुआ आसान: ...
27/08/2026

*नया डाटा मैनेजमेंट पोर्टल अब दूर करेगा आयुष्मान कार्ड की खामियां- सीएमओ*

*आयुष्मान कार्ड की त्रुटियां सुधारना हुआ आसान: नया डेटा मैनेजमेंट पोर्टल शुरू, सीएचसी व जिला अस्पताल में होगा संशोधन*

​लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यदि आपके आयुष्मान कार्ड में पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता या मोबाइल नंबर जैसी कोई तकनीकी विसंगति दर्ज हो गई है, तो उसे अब आसानी से सुधारा जा सकेगा। सरकार ने ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए नया डेटा मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया है, जिससे कार्डधारक के स्वयं के नाम को छोड़कर बाकी सभी त्रुटियों को दुरुस्त कराया जा सकता है।

​मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए पोर्टल पर दर्ज डेटा और आधार व राशन कार्ड के विवरण में 80 फीसदी तक समानता होना जरूरी होता है। कई बार नाम की स्पेलिंग, पिता के नाम या उम्र में मामूली अंतर होने के कारण सिस्टम कार्ड जेनरेट नहीं कर पाता था और पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। इस नए पोर्टल की मदद से अब इन विसंगतियों को ठीक किया जाएगा, जिससे छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के कार्ड भी तुरंत बन सकेंगे।
​संशोधन की सुविधा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय पर यह सुविधा मिल सकेगी।

*​आधार व राशन कार्ड लेकर पहुंचें केंद्र*

सीएमओ ने बताया कि लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जा सकते हैं। वहां तैनात ऑपरेटर पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर संशोधन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

*​इन विवरणों में करा सकते हैं बदलाव*

​जन्मतिथि एवं आयु
​जेंडर (महिला/पुरुष)
​पिता अथवा पति का नाम
​मोबाइल नंबर एवं आवासीय पता

Address

Cmo Office
Lakhimpur
262701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when स्वास्थ्य विभाग समाचार लखीमपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share