Dr.Dhruv Ayurveda Clinic and Panchakarma centre

Dr.Dhruv Ayurveda Clinic and Panchakarma centre Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr.Dhruv Ayurveda Clinic and Panchakarma centre, Medical and health, 7/621, DPS road, sector 7, janakipuram extension , Lucknow, Uttar Pradesh, India (226021), Lucknow.

14/02/2024

*सनातन धर्म *- जीव/मनुष्य की परम्परा (प्रकृति) के अनुसार मनसा-वाचा-कर्मणा जो कुछ धारण/करने योग्य है वह उस जीव/मनुष्य का सनातन/परम्परागत/ प्राकृतिक धर्म है । सनातन धर्म कोई सम्प्रदाय/पंथ (sect/religion/cult) आदि नहीं है परन्तु जीव/मनुष्य की प्रकृति मात्र है।
“ श्रूयतां धर्म सर्वस्वं श्रुत्वा चैव अनुवर्त्यताम् (अवधार्यताम्)।
आत्मानः प्रतिकूलानि, परेषां न समाचरेत्।”
अर्थात् जो अपने लिए अनुकूल न हो वह व्यवहार दूसरों के प्रति न करना ही ‘धर्म’ है।(विदुरनीति)
यह समस्त मानवमात्र का धर्म है और इसे ही सनातन धर्म कहते हैं । पाश्चात्य जगत में इसे ही गोल्डन रूल/नियम कहते हैं - One should never do something to others that one would regard as an injury to one's own self

यतोऽभ्युदयनिःश्रेयससिद्धः स धर्मः। (महर्षि गौतम)
अर्थात् जिन कर्मों से व्यक्ति का अभ्युदय ( सांसारिक उत्थान) व निःश्रेयस (पारलौकिक उत्थान) हो, उनका पालन करना ही धर्म कहलाता है।

धृतिःक्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो, दशकं धर्मलक्षणम्॥ (मनुस्मृति)
अर्थात् धृति (धैर्यधारण), क्षमा (हिंसा न करना), दम (तप), अस्तेय (चोरी न करना), शौच (मानसिक विचारों की शुचिता/शुद्धि/पवित्रता), इन्द्रियनिग्रह (एकादश इन्द्रियों को उनके विषयों से हटाना), धी ( स्थिरबुद्धि), विद्या (सा विद्या या विमुक्तये, मोक्षदायिनी ज्ञान), सत्य (सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात्, सत्य व प्रिय बोलना) ये दश धर्म के लक्षण कहे गये हैं।

प्रत्येक देश-काल में यही मानवमात्र का सनातन (परम्परागत=मूल=प्राकृत) धर्म है।

Address

7/621, DPS Road, Sector 7, Janakipuram Extension , Lucknow, Uttar Pradesh, India (226021)
Lucknow
226021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Dhruv Ayurveda Clinic and Panchakarma centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dr.Dhruv Ayurveda Clinic and Panchakarma centre:

Share