Shiv Gupt

Shiv Gupt Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shiv Gupt, Lucknow.

24/01/2020

Earn 5 lakh per day???
Download Bharat ki dukaan app.
Referal code RLISYVA
Fill kare.

14/11/2019

।। ॐ सदाशिवाय त्रिनेत्र जाग्रताय पुर्णत्वं दृश्यम रुद्राय नमः ।। शाम्भवी मुद्रा मे ब्रह्म मूहूर्त मे आज्ञा चक्र मे ध्यान करें

28/09/2019

माँ दुर्गा दुर्भाग्यनाशनी सरल प्रयोग-
कभी-कभी न चाहते हुए भी जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य
बिल्कुल भी साथ नहीं देता साथ ही दुर्भाग्य निरन्तर पीछा करता रहता है।
दुर्भाग्य से बचने के लिए या दुर्भाग्य नाश के लिए यहां हम आपको एक
अनुभूत टोटका बता रहे हैं। इसे पूर्ण आस्था के साथ करने से दुर्भाग्य का
नाश होकर सौभाग्य में वृद्धि होती है।
टोटका
सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले इस टोटके को करना है। एक रोटी लें।
इस रोटी को अपने ऊपर से 31 बार ऊवार लें। प्रत्येक बार वारते समय इस
मन्त्र का उच्चारण भी करें।
''ऊँ दुभाग्यनाशिनी दुं दुर्गाय नम:''
बाद में यह रोटी कुत्ते को खिला दें अथवा बहते पानी में बहा दें।
यह अद्भुत प्रयोग है। इसके बाद आप देखेंगे कि किस्मत के दरवाजे आपके
लिए खुल गए हैं। पूर्ण आस्था से यह टोटका करने पर शीघ्र लाभ होता है।

28/09/2019

नवरात्रों का तोहफा

मंत्र- ॐ दुर्गा महादुर्गा अष्टभुजा धारणी नव दुर्गे सिद्ध करो मेरो काम ना करें तो महाकाल शंकर की दुहाई ।।।

विधी- मां की चोकी लगाए अखण्ड ज्योति लगाएं लाल फूल प्रतिदिन चढ़ाएं। बतासे व 2 लोन्ग का भोग लगाएं।
जाप माला से 501जाप प्रतिदिन करे।

प्रयोग- इस मंत्र को हम कोई काम करना हो तो 21बार जाप करके मां से विनती करें हर काम सिद्ध होगा।

27/09/2019

किस्मत चमका कर आपको अमीर बना सकता है नींबू, जानिए 5 चमत्कारी उपाय ..

नींबू का उपयोग कई चीजों में होता है, जैसे खाने में स्वाद के लिए, सफाई के लिए, सौंदर्य के लिए और पूजन आदि में भी नींबू का उपयोग किया जाता है। इतने फायदों के साथ नींबू आपकी किस्मत को भी चमका सकता है।

जी हां, नींबू के इन उपायों को आजमाकर आप न केवल अमीर अन सकते हैं बल्कि अपना भाग्य भी जगा सकता है।

नींबू के टोटके बुरी नजर, बुरी आत्माओं, भूत प्रेत आदि बाधाओं को भी दूर रखने में बेहद कारगर होते हैं। यही कारण है कि लोग इसे घर,दुकान आदि में टांगते हैं। जानिए नींबू के 5 टोटके -

1 पहला उपाय : अगर बुरी नजर लग गई है तो एक नींबू लेकर सर से पांव तक सात बार उतार लें और नींबू को चार हिस्सों में काटकर किसी तिराहे पर फेंक दें। ध्यान रखें कि फेंकने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना है।

2 दूसरा उपाय : एक हरा नींबू और 4 लौंग लेकर हनुमान मंदिर जाएं। और किसी शांत स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर बैठ जाएं। अब नींबू में चारों लौंग गाढ़ दें और 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद नींबू को वहीं छोड़ कर घर आ जाएं। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

3 तीसरा उपाय : व्यापार ठीक से नहीं चल रहा हो तो शनिवार के दिन एक पीला नींबू लेकर इसे चार हिस्सों में काटें और इसमें सिंदूर भर दें।

अब इस नींबू को दुकान की चारों दीवारों पर स्पर्श कराएं। इसके बाद नींबू के चारों टुकड़ों को चारों दिशाओं में फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और व्यापार में लाभ होगा।

4 चौथा उपाय : घर परिवार को बुरी नजर से बचाने के लिए घर में नींबू मिर्ची जरूर लटकाएं। इससे नकारात्मकता खत्म होगी और खुशहाली व समृद्धि बनी रहेगी।

5 पांचवा उपाय : घर परिवार में सुख शांति के लिए नींबू का पेड़ लगाएं। इससे घर के आसपास से नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर में खुशियां बनी रहेंगी।

26/09/2019

🌹🌹🌸🌺🌺🌺नवरात्री के उपाय सहज साधना

1. नवरात्र के दौरान घर की चौखट पर नींबू बांध दें। ये टोटका ना सिर्फ आपको और आपके घर को बुरी नजर से बचाएगा बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी ठीक रखेगा।

2. माता के मंदिर में अपने साथ 21 केले लेकर जाएं। मंदिर पहुंचकर माता को केलों का भोग लगाएं। भोग लगाते समय देवी दुर्गा के मन्त्रों का जप करें।

3. अगर संतान के संबंध में कोई समस्या आ रही है तो देवी को पान का पत्ता अर्पित करें। पत्ता टूटा नहीं होना चाहिए।

4. मुक़दमे से जुडी परेशानियों को दूर करने के लिए, शत्रु और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मां दुर्गा के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धुप जलाएं।

5. सभी तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए नवरात्र में देवी के सामने अखंड दीपक जलाएं। अखंड दीपक यानी दीपक पुरे नौ दिन जलते रहना चाहिए।

6. अगर किसी व्यक्ति के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो उसे माँ दुर्गा को पीले फूलों की माला चढ़ानी चाहिए।

7. धन की कमी दूर करने के लिए माँ दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं।

8. माँ दुर्गा को धुनि की खुशबू बहुत पसंद हैं। नवरात्र में सुबह-शाम लोबान, गूगल में चन्दन पाउडर मिलाएं और गोबर के कंडों को जलाकर घर में धूनी अवश्य करें।

9. धन संबंधी बाधाओं से मुक्ति के लिए नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती के 11 वें अध्याय का पाठ करें।

10. नवरात्रि के मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में 1 लाल ध्वजा का दान करें।

11. जिन लड़कियों की शादी में बाधाएं आ रही हैं, वे नवरात्रि की नवम तिथि पर एक लाल साडी, हल्दी, सिंदूर और मेहंदी माँ दुर्गा को चढ़ाएं। ये उपाय गुप्त रूप से करें, किसी को बताए नहीं।

12. नवरात्रि में सप्तमी तिथि को व्रत रखें और केले का पौधा किसी मंदिर में लगाएं।

13. नवरात्रि में अष्टमी तिथि या नवमी तिथि पर घर में कन्याओं को भोजन कराएं। साथ ही दक्षिणा में कोई उपहार दें।

14. नवरात्र के दौरान कुछ भी काले रंग का पहनने से बचें क्योंकि ये आपको और ज्यादा खर्चीला बना देगा

26/09/2019

*राहु अचानक से चौंकाने वाली खबर लाता है-*

*राहु-केतु ग्रह अचानक से परिवर्तन करते हैं। राहु अपनी शुभ अवस्था में अचानक से लाभ करवाता है। वहीं राहु या केतु के अशुभ स्थिति में होने पर अचानक से कोई बुरी घटना की खबर लग सकती है। राहु की खराब स्थिति होने पर कई तरह की शंकाओं को भी मन में जगह देती है। घर में लगातार झगड़े होते रहते हो और घर के किसी सदस्य को शराब पीकर झगड़ने की आदत पड़ गयी हो तो समझना चाहिए कि राहु ग्रह अशुभ फल दे रहा है। इस तरह की परेशानियां तब अधिक देखी जाती है जब ऐसा राहु चौथे घर में हो। और राहु की महादशा चल रही हो।*

*राहु-केतु बनाते हैं ग्रहण योग-*

*जब सूर्य या चंद्र, राहु या केतु के साथ एक ही राशि में आ जाते हैं तो ग्रहण योग बनाते हैं।*

*कैसा होता है राहु और केतु का कुंडली में स्वभाव-*

*राहु और केतु राक्षस ग्रह होने के कारण तामसिक ग्रह है। राक्षस ग्रह होने के कारण ही ये स्वभाव से चालाक, धूर्त और आलस देने वाले ग्रह है।*

*राहु का जन्मपत्रिका के प्रथम भाव में बैठने पर ये व्यक्ति को आलसी बनाता है। ऐसा व्यक्ति चतुर होता है। लेकिन अपने कामों में आलसी होता है। दूसरों को शक की निगाह से देखना इनकी आदत होती है। कुंडली के पहले घर में राहु के स्थित होने पर व्यक्ति स्वयं के कार्य रुक-रुककर करेगा। ऐसा ये जानबूझकर नहीं करते हैं बल्कि कार्य करने की गति ही धीमी होती है।*

*दूसरे घर का राहु होने पर पुश्तैनी जमीन-जायदाद में परेशानी खड़ी करता है।*

*तीसरे घर का राहु बहुत शुभ होता है। व्यक्ति अपने कार्याे में जबरदस्त साहस दिखाता है।*

*चौथे घर का राहु बहुत ही अधिक कष्टदायक होता है। घर से संबंधित मामलों में रुकावटें खड़ी करता है। अपनी महादशा में घर में भयंकर झगड़े करवा सकता है। ऐसे राहु के कुप्रभाव से बचने के लिए हर शनिवार को बहते पानी में एक नारियल बहाना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन घर में गुग्गुल की धूप देना चाहिए।*

*पांचवे स्थान का राहु पितृदोष बनाता है। संतान के जन्म होने में परेशानी खड़ी करता है। अधिक आयु में संतान का जन्म होता है। भगवान शिव का पूजन करने से इस दोष से मुक्ति मिलती है।*

*छठे घर का राहु होने से व्यक्ति के शत्रु अपने आप ही रास्ता बदल लेते हैं।*

*सातवे घर का राहु वैवाहिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव लाता है।*

*आठवे घर का राहु अच्छा नहीं माना गया हैं। ज्योतिष में आठवे घर के राहु के लिए कहा गया है कि किसी बीमारी या एक्सीडेंट की वजह से शरीर को कष्ट मिलता हैं। ऐसे राहु के कष्ट से बचने के लिए अष्टधातु का कड़ा अपने हाथ में पहनना चाहिए। साथ ही एक नारियल हर शनिवार नदी में बहाना चाहिए। हर शनिवार को शिव मंदिर में दीपक जलाएं। ऊँ जूं सः मंत्र का जप 108 बार करें।*

*नवां घर का राहु भाग्योदय में दिक्कतें खड़ी करता है।*

*दसवां घर का राहु राजनीति और खेल जीवन में जबरदस्त सफलता देता है।*

*ग्यारहवां घर का राहु होने पर व्यक्ति की आय के कई साधन हो सकते है। ऐसा व्यक्ति पैसा जल्दी कमाने की तकनीक लगाते है।*

*बारहवां घर का राहु के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि यह व्यक्ति को खर्चीली जीवनशैली प्रदान करता हैं। अपने पैसों को लाटरी, जुआ, सट्टा जैसे कार्य में लगाता है। जिससे पैसे का दुरुपयोग होता है। इस दोष से बचने के लिए हनुमान जी के मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को चमेली के तेल का दीपक जलाएं। जितनी श्रद्धा व शक्ति हो उस तरीके से पूजन मंदिर में करें।*

24/09/2019

सम्भोग वशीकरण मंत्र

सम्भोग वशीकरण मंत्र, किसी स्त्री या पुरुष के बीच शारीरिक आकर्षण प्राकृतिक होता है| लेकिन समाज की मान्यताओं और संस्कारों के कारण स्त्री पुरुष इस बारे में अपनी इक्छा प्रकट करने में संकोच करते हैं| भारत में प्राचीन काल से ही सम्भोग वशीकरण मंत्र का प्रयोग होता रहा है| इसका असर बहुत अच्छा होता है इसलिए लोगों का इन मंत्रों पर विश्वास अब भी कायम है

आप स्त्री हो या पुरुष आप सम्भोग वशीकरण का प्रयोग नि:संकोच कर सकते हैं| मंत्र का प्रयोग सम्भोग के उद्देश्य से करते समय आप यह सावधानी रखें की इससे किसी का अहित न हो और न ही किसी की भावनाएं आहत हो वरना आपका जीवन मुश्किल में पड़ सकता है|

शारीरिक संबंध एक संवेदनशील मुद्दा है यदि इसमें कुछ लापरवाही या भूल की तो बाद में समस्या हो सकती है| आप किसी व्यक्ति पर सम्भोग वशीकरण मंत्र का प्रयोग करने से पहले ये जान लें कि उस व्यक्ति से सम्भोग आपके जीवन को किस तरह से प्रभावित कर सकता है| आवश्यक सावधानी के साथ नीचे दिए सम्भोग वशीकरण मंत्रों का विधि पूर्वक जाप करें

जिस भी स्त्री या पुरुष से आप वशीकरण करना चाहते हैं उसकी एक फोटो को अपने सामने रखकर इस वशीकरण मंत्र का 121 बार जाप करें| मन्त्र इस प्रकार है – ओम कामदेवाय सम्भोगर अमुक वश वश्यं क्रू क्रू स्वाहा| इस मंत्र में अमुक के स्थान पर उस महिला या पुरुष का नाम लेना है जिसका आप सम्भोग वशीकरण करना चाहते हैं|

अब फोटो पर अपनी अनामिका उंगली को फेरते हुए “वश वषय क्रू” जपें

वशीकरण मंत्र का प्रयोग कभी भी किसी का अनुचित लाभ उठाने के लिए या बाद में उनकी भावनाओं से खेलने के लिए नही करना चाहिए|

“ओम नमो कामदेवाय अमुक संभोगये वश्म कुरु कुरु स्वाहा”

हमारा प्रयास सबका कल्याण

23/09/2019

घर के प्रेत या पितर रुष्ट हैं तो ये हैं लक्षण और उपाय

बहुत बार आप लोगों ने देखा होगा, सुना होगा कि ज्‍योतिषी के पास जब किसी विषय के संबंध में सलाह लेने के लिए जाते है तो वो आपको कहता है, बताता है कि आपकी कुंडली के ग्रह इत्‍यादि सब ठीक है परन्‍तु आपकी समस्‍या का कारण यह है कि आपकी कुंडली में पितृ दोष है।

वैदिक ज्‍योतिष के नियमों के हिसाब से यदि देखा जाए तो आप पाएंगे कि लगभग सभी व्‍यक्‍तियों की कुंडली में पितृ दोष पाया जाता है। परन्‍तु सब को समस्‍याएं नहीं आती केवल कुछ लोग महसूस करते है कि जैसा उन के साथ हो रहा है, वैसा सब लोगों के साथ नहीं होता। पितृदोष के संबंध में मैं अपने अनुभव के आधार पर इस लेख के माध्‍यम से कुछ आपको बताने जा रहा हूँ यदि आपको ये लक्षण दिखाई दें तो समझ जाएं कि आपके पितृ भी आपसे रूष्‍ट हैं।

सबसे पहले तो मैं आपको स्‍पष्‍ट करना चाहता हूँ कि पहले जान लें कि पितृ कौन है और उनकी नाराजगी का कारण क्‍या है। पितृों की श्रेणी में आपके सभी पूर्वज आते है लेकिन दोषकारक पितृों की श्रेणी में आपके ऐसे पितृ होते है जो इस लोक से परलोक में अतृप्‍त जाता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि परिवार के किसी एक सदस्‍य के साथ भेदभाव किया जाता है, संपत्ति का बंटवारा भेदभाव से किया जाता है। वो इसी भेदभाव को अपने दिल में लिए, याद करता हुआ परलोक में जाता है, परिणाम यह होता है कि ऐसी जायदाद के कारण पीढियों तक झगडे चलते रहते है, उस जायदाद के कारण किसी को भी संतुष्‍टि, खुशी प्राप्‍त नहीं होती।

जब परिवार के किसी सदस्‍य की स्वाभाविक मृत्यु न हो या परिवार का कोई सदस्‍य कुंवारा रहते हुए ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। इस प्रकार के व्‍यक्‍ति अतृप्त आत्मा के रूप में विचरते है और परिवार से अपने लिए हक की मांग करते हैं। इस प्रकार की आत्‍मा के असर के कारण अनुभव के आधार पर मैंने देखा है कि घर में बालक जन्म लेने के कुछ समय पश्चात मृत्यु को प्राप्त हो जातें है।

परिवार में खुशी के अवसर वह अतृप्त आत्मा कुछ उम्मीद करती है कि उसे भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सम्‍मानित किया जाए, खुशी में शामिल किया जाए। शायद इसीलिए दीपावाली त्‍यौहार के दिन पितरों के लिए सुबह के समय अन्य जल, कपड़ा आदि निकाल कर रखा जाता है, पूजा की जाती है। विवाह, शादी के अवसर पर पितृों के लिए वर पक्ष के लोग वधू पक्ष से कुछ वस्तुओं (जैसेकि सफेद कपडा इत्‍यादि) की मांग करते हैं और जहां पर यह रीति रिवाज होते है वहां पर दिक्कत नहीं होती है, जहां ऐसे रिवाजों को नहीं माना जाता, परेशानी वही होती देखी गई है।

पितृों के रूष्‍ट होने के लक्षण

पितरों के रुष्ट होने के कुछ असामान्‍य लक्षण जो मैंने अपने निजी अनुभव के आधार एकत्रित किए है वे आपको बताता हूँ

बहुत बार परिवार के किसी एक ही सदस्य के साथ होता है कि उसके खाने में से बाल निकलता है, यह बाल कहां से आया इसका कुछ पता नहीं चलता। यहां तक कि वह व्यक्ति यदि रेस्टोरेंट आदि में भी जाए तो वहां पर भी उसके ही खाने में से बाल निकलता है और परिवार के लोग उसे ही दोषी मानते हुए उसका मजाक तक उडाते है।

बदबू या दुर्गंध
कुछ लोगों की समस्या रहती है कि उनके घर से दुर्गंध आती है, यह भी नहीं पता चलता कि दुर्गंध कहां से आ रही है। कई बार इस दुर्गंध के इतने अभ्‍यस्‍त हो जाते है कि उन्हें यह दुर्गंध महसूस भी नहीं होती लेकिन बाहर के लोग उन्हें बताते हैं कि ऐसा हो रहा है अब जबकि परेशानी का स्रोत पता ना चले तो उसका इलाज कैसे संभव है

पूर्वजों का स्वप्न में बार बार आना
मेरे एक मित्र ने बताया कि उनका अपने पिता के साथ झगड़ा हो गया है और वह झगड़ा काफी सालों तक चला पिता ने मरते समय अपने पुत्र से मिलने की इच्छा जाहिर की परंतु पुत्र मिलने नहीं आया, पिता का स्वर्गवास हो गया हुआ। कुछ समय पश्चात मेरे मित्र मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपने पिता को बिना कपड़ों के देखा है ऐसा स्‍वप्‍न पहले भी कई बार आ चुका है।

शुभ कार्य में अड़चन
कभी-कभी ऐसा होता है कि आप कोई त्यौहार मना रहे हैं या कोई उत्सव आपके घर पर हो रहा है ठीक उसी समय पर कुछ ना कुछ ऐसा घटित हो जाता है कि जिससे रंग में भंग डल जाता

पितर या घर के प्रेत को शांत करने का उपाय
त्रयोदशी के दिन किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जाएं और मिट्टी के कुल्हड़ में दूध भर लें उस पर कुछ मीठा रख दें अर्थात ढक्कन लगाकर उस पर कुछ मीठा शक्कर गुड़ आदि रख दें एक दीपक जलाएं और संकल्प लें, प्रार्थना करें कि हे अदृश्य आत्मा, हे अदृश्य शक्ति यदि हमसे कुछ भूल हुई है तो हम उसका प्रायश्चित करते हैं और संकल्प लेते हैं कि जब कभी हमारा कार्य सिद्ध होगा, घर में खुशियां आएगी तब आपको आप का हिस्सा सम्मानपूर्वक हमारी ओर से दिया जाएगा।

यह संकल्प आप अपनी भाषा में किसी भी तरह से कर लें और उस स्थान से वापस जाकर अपने कुलपुरोहित को भोजन, वस्त्, दक्षिणा से संतुष्ट करें। आपको शीघ्र ही सकारात्‍मक परिणाम मिलने लगेंगे।

19/09/2019

तांत्रिक प्रयोग: पुत्र-प्राप्ति हेतु तंत्र: जिस दिन अश्विन नक्षत्र हो परंतु कोई अशुभ योग न हो, उस दिन सुबह बेल के कोमल पŸो तोड़कर ले आयें और फिर एक रंग वाली गाय के दूध में पीसकर गर्भधारण की इच्छा रखने वाली स्त्री को पिला दंे, इसके प्रभाव से पुत्र ही उत्पन्न होगा। समस्त कार्यों में सफलता हेतु तंत्र: शतभिषा नक्षत्र में लाल रंग की गुंजा की जड़ लाकर लाल कपडे में लपेटकर दाहिनी कलाई में धारण करने से समस्त कार्यों में सफलता मिलती है। शत्रु पर विजय प्राप्त करने हेतु तंत्र: मूल नक्षत्र में खजूर का बादा लाकर पीले कपड़े में लपेटकर, दाहिनी कलाई पर बांधने से हरदम शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। वास्तु दोष समाप्त करने हेतु तंत्र: घर या व्यापार - स्थल में वास्तु दोष हो, तो समृद्धि नहीं होती है। रोग, लड़ाई-झगड़े आदि में धन का नाश होता रहता है। इससे छुटकारे हेतु मंगलवार के दिन ढक्कन सहित एक चांदी की लुटिया में गंगाजल भरकर लुटिया के गर्दन पर पांच मूंगे के दाने, लाल धागे में पिरोकर बांध दें। फिर ढक्कन बंद कर लुटिया घर या व्यापार स्थल में उŸार की दिशा में स्थापित कर दें। लड़के-लड़की का विवाह न होने पर तंत्र: लड़के या लड़की का विवाह शीघ्र हो एवं उनका दाम्पत्य जीवन सुखी रहे इसके लिए कोई पुराना खुला ताला सात बार सिर से पैर तक उतारकर शुक्रवार की रात में चैराहे पर ले जाकर रख दें। घर वापस आते समय पीछे मुड़कर न देखें। विवाह शीघ्र हो जायेगा। पति-पत्नी में कलह शांत करने हेतु तंत्र: एक कागज के टुकड़े पर लाल रंग की कलम (पैन) से शुक्रवार के दिन पति या पत्नी का नाम लिखकर उसे शहद से भरी शीशी में डालकर ढक्कन लगाकर घर में किसी पवित्र स्थान पर रखें। कुछ ही दिनों में कलहपूर्ण वातावरण दूर होकर दाम्पत्य जीवन सुखमय हो जायेगा। शराब पीने की आदत छुड़ाने वाला तंत्र: शराब पीने वाले की बोतल में बची हुई शराब या उसकी जूठी शराब को एक बोतल में डालकर गड्ढा खोदें, फिर इस गड्ढे में बोतल डालते समय शराबी व्यक्ति का नाम लेकर कहें कि ‘हे पृथ्वी माता, (अमुक) व्यक्ति की शराब पीने की आदत छुड़ा दें।’ इस तंत्र के प्रभाव से शराबी व्यक्ति शराब पीना कम करते हुए कुछ समय में शराब पीना बिल्कुल बंद कर देगा। त्वचा रोग से छुटकारों के हेतु तंत्र: वांकुची के 51 बीजों को काले डोरे में पिरोकर गले में पहनने से समस्त त्वचा रोग व फोड़े-फुंसियों से मुक्ति मिल जायेगी

13/09/2019

ॐ।।
श्री राधे।
जय माँ।
ऐं।
पितृ पक्ष में पितृ शांति हेतु अचूक उपाय।
पितृ पक्ष में किसी भी दिन या अमावस्या के दिन 7 जनेऊ, एक थाली खाना,मीठा, एक लोटा जल, कुछ दक्षिणा, सफेद कपड़े धारण करके पीपल के पेड़ के नीचे चले जाय। जनेऊ, खाना मीठा सहित ॐ नमो भगवते वासुदेवाय बोलते हुए पीपल मैं अर्पित कर दे। जल भी अर्पित करे। भगवान विष्णु से विनती करे। कि मेरे जीवन से पितर दोष शांत करके मेरे पितरो को मोक्ष दो और मन्त्र जप करते हुए पीपल की 108 परिक्रमा करें। दक्षिणा चढ़ा वही रख दे। अगर आप इतना करते है। तो खुद देखेंगे जीवन मैं बहुत बदलाव आएगा आशातीत सफलता मिलेगी।अगर यह संभव नही तो नीचे जो उपाय लिखा है उसे करें, लाभ मिलेगा।
2 अगर कुंडली मैं पितृ दोष है तो एक मिट्टी का बर्तन ले उसमे छोटा सा छेद करे। पानी भरके पीपल पर टांग दे। फिर जब तक पितृ पक्ष चले रोजाना पानी भरे। आपकी कुंडली से पित्र दोष खत्म हो जाएगा। पितृ कृपा करेंगे।

Address

Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv Gupt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shiv Gupt:

Share