24/01/2026
आज ही के दिन, 25 जनवरी 2002 को, हमारे पिताजी (स्वर्गीय डॉ. एस. पी. सिंह — आरएमओ, राजकीय मोहन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लखनऊ) ने “प्रसाद जर्मन होम्यो एजेंसी”, कैसरबाग, लखनऊ की स्थापना की थी।
उन्होंने अपने अथक परिश्रम, निष्ठा और दृढ़ संकल्प से इस संस्था की मजबूत नींव रखी, जो उनके सपनों, सेवा-भाव और समर्पण का प्रतीक रही है।
आज 25 जनवरी 2026 को, यह एजेंसी अपने 24 सफल वर्ष पूर्ण कर चुकी है।
आपकी शारीरिक अनुपस्थिति के बावजूद, आपके दिखाए मार्गदर्शन और सभी शुभचिंतकों के अमूल्य सहयोग से प्रसाद जर्मन होम्यो एजेंसी निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को छू रही है।
इस यात्रा में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हम हृदय से आभारी हैं।
💐💐🚩🚩🙏🙏