ASTROLOGER ANNU JI

ASTROLOGER ANNU JI My specialization are personal horoscopes, love horoscopes, business and financial horoscope, annual

30/01/2026

🙏🙏🙏श्री गणेश जी कहिन 🙏🙏🙏🙏
🌸🌸🌸🌸आज का राशिफल 🌸🌸🌸🌸
💮💮💮💮30/1/2026 शुक्रवार💮💮💮💮
✋✋✋✋मस्त रहिए स्वस्थ रहिए✋✋✋✋

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन से आपको मिला जुला फल प्राप्त होगा मध्यान तक का समय कल्पनाओं में खराब करेंगे आज बुद्धि विवेक रहने पर भी किसी काम से बचने के चक्कर मे मूर्खो जैसी हरकते कर स्वयं ही हास्य के पात्र बनेंगे। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर चिंता बढ़ेगी पूर्व में बरती लापरवाही की ग्लानि होगी। कार्य क्षेत्र पर गति रहेगी परन्तु प्रतिस्पर्धा भी होने के कारण लेदेकर सौदे करने पड़ेंगे फिर भी धन की आमद राहत जनक हो जाएगी। आज आप बाहर के लोगो से अत्यंत मधुर व्यवहार करेंगे लेकिन घर मे इसके विपरीत खर्च से बचने अथवा स्वभावतः परिजनों को दबाकर रखने के प्रयास में रहेंगे। संध्या का समय सेहत में नरमी आने पर पूर्वनियोजित कार्य रद्द करने पैड सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। आज आप जिसभी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे सेहत की नरमी आलस्य प्रमाद फैलाएंगी जिससे कोई भी कार्य नियत समय पर सम्पन्न नही कर सकेंगे घर अथवा कार्य क्षेत्र पर इस कारण किसी की आलोचना सहनी पडेगी। व्यवसाय से आज ज्यादा लाभ की संभावना ना होने पर भी कम समय मे अधिक लाभ पाने की लालसा में कोई अनैतिक कार्य भी कर सकते है लेकिन आत्म निर्भर रहने के कारण व्यर्थ के झमेलों से बचे रहेंगे फिर भी जोखिम वाले कार्यो से आज बचकर रहे शारीरिक अथवा धन हानि हो सकती है। संध्या का समय मायूस करेगा धैर्य से काम लें कल से स्थिति सुधरेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके अंदर पराक्रम शक्ति प्रबल रहेगी एवं भाग्य का भी साथ ठीक मिलने से किसी भी कार्यो में ज्यादा माथापच्ची नही करनी पड़ेगी। लेकिन छोटे भाई बहनों को दबाना आपके व्यक्तित्त्व पर विपरीत प्रभाव डालेगा। आज सभी को साथ लेकर चलने में ही भलाई है वरना घरेलू कलह सार्वजनिक होने पर बदनामी का भय है। व्यवसाय से आय के अवसर कई बार मिलेंगे धन लाभ ठीक ठाक होगा परन्तु खर्च भी साथ लगे रहने से कुछ हाथ नही लगेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा भागीदारों से विवाद होने की संभावना है शांति से काम ले इसका समय व्यर्थ के अलावा और कुछ निष्कर्ष नही निकलेगा।
संध्या बाद अनैतिक कार्यो की ओर प्रवृत्त होंगे यात्रा की योजना बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी उदासीनता में बीतेगा। व्यावसायिक मति एवं बाजार की जानकारी होने के बाद भी जिस कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे धन अथवा अन्य किसी अभाव के कारण गति नही दे पाएंगे फिर भी जोड़ तोड़ कर धन लाभ कही न कही से अवश्य होगा लेकिन अनैतिक कार्यो में खर्च होने से बचत नही हो सकेगी उलटे संचित धन में कमी आएगी। अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा दोपहर के बाद करने पर हानि की संभावना कम रहेगी। घरेलू वातावरण आशानुकूल मिलने से राहत रहेगी परिजन हर कार्य मे सहयोग के लिये तैयार रहेंगे। दुर्घटना के योग भी है सावधान रहें। स्वास्थ्य में दिन भर गिरावट रहेगी लेकिन संध्या बाद सुधार आएगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको आशा के विपरीत फल देने वाला है। जिस कार्य अथवा समय लाभ की उम्मीद नही होगी उसी कार्य से अथवा समय अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे तथा जहां से सफलता की उम्मीद रहेगी वहां से निराश होने की संभावना है। आज किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने की जगह स्वयं के बल पर कार्य करे तो सफलता की संभावना अधिक रहेगी। काम-धंधे में जो भी कार्य को छोटा या बड़ा उसे निष्ठा से करे कुछ लाभ ही देकर जायेगा आनाकानी करने पर आगे के लिये मार्ग बंद हो सकता है। गृहस्थी में आनंद का वातावरण रहेगा परिजन कामनापूर्ति होने पर स्नेह बरसायेंगे लेकिन आनाकानी करने पर परिणाम विपरीत ही मिलेंगे। स्वयं अथवा परिजन कि सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे इसमे लापरवाही से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कुछेक विषयो को छोड़ आपके पक्ष में ही रहेगा। सेहत में नरमी रहने के बाद भी दैनिक अथवा अन्य कार्यो को थोड़े बहुत विलंब के बाद पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक व्यवहार का भी आज विशेष लाभ मिलेगा जब भी दुविधा में फंसे नजर आएंगे किसी न किसी का सहयोग मिल जायेगा नौकरी पेशाओ को आज अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में परेशानी आएगी अतिरिक्त भागदौड़ करने के बाद भी काम मे नुक्स निकालेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा आय के साथ अतिरिक्त खर्च भी लगे रहेंगे फिर भी संतुलन बना रहेगा। आज किसी सामाजिक व्यवहार का मान रखने के लिये यात्रा करनी पड़ेगी इसमें धन खर्च तो होगा लेकिन प्रतिष्ठा मिलने से अखरेगा नही। घर मे थोड़ी बहुत खींचतान के बाद भी आनंद आएगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा सेहत पुरानी बीमारी को छोड़ ठीक ही रहेगी लेकिन फिर भी स्वभाव किसी न किसी कारण से चिड़चिड़ा रहेगा घर के बड़े लोगो का व्यवहार आज कम ही पसंद आएगा। माता के सुख में भी आज कमी अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन आज व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से पैतृक धन अथवा पिता के सहयोग की अन्य किसी रूप में आवश्यकता पड़ेगी इसलिये व्यवहार में विनम्रता रखे अन्यथा उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। सरकारी कार्यो को भी प्राथमिकता दें आज लापरवाही करने पर लंबे समय के लिये लटक सकते है। व्यवहारिकता कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद संतोष जनक हो जाएगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी दिनचर्या चाहकर भी व्यवस्थित नही हो सकेगी मन मे काफी कुछ सोच कर रखेंगे लेकिन अंत समय मे ही विचार किये कार्य निरस्त कर अन्य कार्यो में लगना पड़ेगा। आज आपकी मानसिकता भी व्यवसायी रहेगी प्रत्येक कार्य मे हानि लाभ देखकर ही चलेंगे कार्य अथवा अन्य किसी क्षेत्र से आशा ना होने के बाद भी अकस्मात लाभ होने पर उत्साह बढ़ेगा फिर भी आर्थिक स्थिति से संतोष नही होगा ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के चक्कर मे सेहत की अनदेखी करेंगे जो बाद महंगी पड़ेगी। दिन भर छुट पुट खर्च लगे रहेगें लेकिन संध्या बाद बड़ा खर्च करने की योजना बनेगी। घर मे भी छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी। यात्रा में वाहनादि से सावधानी रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप के दिमाग मे केवल पैसा ही रहेगा दिन के आरंभ से ही आर्थिक लाभ पाने के लिये प्रयासरत रहेंगे आज भी कल की ही भांति परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन कल की तुलना में बेहतर रहेगा। किसी भी कार्य के आरंभ में सफलता को लेकर संदेह होगा लेकिन ध्यान रहे जिस भी काम को हाथ मे ले उसे पूरा ही करके छोड़े आशाजनक ना सही कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। भूमि भवन संबंधित कार्य से भी आज लाभ की संभावना है लेकिन किसी न किसी की लापरवाही के चलते टल भी सकता है। परिवार अथवा रिश्तेदारी में ना चाहकर भी खर्च करने पर घर का बजट प्रभावित होगा। मन मे यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे इसके पूर्ण होने की सम्भवना आज कम ही है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन वर्जित कार्यो में रुचि लेगा आज लोग जिस कार्य को करने के लिये मना करेंगे आपको वही काम करना पसंद आएगा जिससे परिजन अथवा किसी अन्य से डांट फटकार भी सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर ही काम करेंगे फिर भी कम समय मे अन्य की तुलना में अधिक लाभ कमा लेंगे। आज आपके शत्रु पक्ष में वृद्धि के योग भी है इसके जिम्मेदार भी आप स्वयं ही होंगे लेकिन फिर भी आपका पलड़ा भारी रहेगा विरोधी चाहकर भी अहित नही कर पाएंगे। लोहे संबंधित व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन दुर्घटना के योग भी है सावधान रहें। घर मे आपके पल पल बदलते स्वभाव से थोड़ी बहुत नोकझोंक होगी। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके दिमाग मे उथल पुथल लगी रहेगी किसी पुराने कार्य सफलता को लेकर अंदर से बेचैन रहेंगे लेकिन गुप्त होने के कारण प्रदर्शन भी नही कर पाएंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन सजह मिल जाएगा फिर भी किसी बड़ी योजना को लेकर छोटे मोटे लाभ से संतुष्ट नही होंगे। कार्य क्षेत्र पर चतुराई का परिचय देंगे जिससे कुछ समय के लिये प्रेमीजन आपके खिलाफ भी होगे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएंगे। नौकरी पेशाओ के लिये आज का दिन कोई नई दुविधा लाएगा पर साथ ही लाभ भी मिलने से ज्यादा अखरेगा नही। घर मे सुखशांति रहेगी किसी पर्यटक अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा के लिये योजना बनाएंगे। सर्दी से बचना आवश्यक है जुखाम आदि से परेशानी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप बैठे बिठाये व्यर्थ के झगड़े मोल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आवश्यकता अनुसार आय आसानी से हो जाएगी फिर भी असंतोषी स्वभाव उटपटांग के कार्यो में भटकाएगा आज अपने काम से काम रखें पराये काम मे टांग फसाना भारी पड़ सकता है मान हानि के प्रबल योग है। सहकारी कार्यो से आज बच कर ही रहे समय धन व्यर्थ करने के बाद भी काम बनना सन्देहास्पद रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भागीदारों अथवा किसी अन्य से धन को लेकर कहासुनी हो सकती है। घरेलू वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार के कारण अशांत रहेगा वादा कर मुकरने पर भी किसी से कलह होगी। आज आपके समर्थन की अपेक्षा विरोध करने वाले अधिक मिलेंगे धैर्य से दिन बिताएं यात्रा से बचे सेहत थोड़ी बहुत नरम रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

29/01/2026

🙏🙏🙏🙏श्री गणेश जी कहिन 🙏🙏🙏🙏
💛💛💛💛आज का राशिफल 💛💛💛💛
🌼🌼🌼🌼29/1/2026 गुरुवार🌼🌼🌼🌼
✋✋✋✋मस्त रहिए स्वस्थ रहिए✋✋✋✋

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर दोपहर तक ही स्थिति आपके पक्ष में रहेगी इसके बाद धीरे-धीरे व्यवधान आने से धन की भी आमद रुकेगी निवेश से आज बचे अन्यथा फंस सकता है। आज विरोधी आपकी एक गलती के इन्तजार में बैठे है दिन भर संयम एवं विवेक का परिचय दें अन्यथा बिना बात मान हानि हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में अधिक निकटता रहने से थोड़ा मन शांत रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण गृहस्थ में तालमेल की कमी रहेगी घरेलू कार्यो में सहयोग भी कम ही करेंगे लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर बिना मांगे सलाह और सहायता देने के लिये तैयार रहेंगे। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन शुभ फलदायक रहने से मनचाहा कार्य कर सकेंगे। बड़े लोगो से भी आज आसानी से अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते है। दिन के प्रथम भाग में मानसिक रूप से चंचलता रहेगी बचकानी हरकतों से घर के लोगो को हंसने पर मजबूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर माथा पच्ची करनी पड़ेगी लेकिन सकारत्मक परिणाम भी मिलेंगे विदेशी वस्तुओ के व्यापार अथवा शेयर सम्बंधित कारोबार में निवेश का निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। महिला के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। घर में पैतृक संपत्ति के बंटवारे अथवा अन्य समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। सेहत ठंड में लापरवाही के कारण नरम रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी अन्य व्यक्ति के कारण सरकारी उलझनों में फंसने की संभावना है किसी की जमानत लेनी पड़ेगी सम्भव हो तो बचने का प्रयास करे। अनैतिक कार्य भी ध्यान आकर्षित करेंगे लेकिन इनसे दूरी बनाए रखें आज भी वाद-विवाद के साथ मान-हानि के प्रबल योग बन रहे है। नौकरी पेशा जातक अपने कार्य से असंतुष्ट रहेंगे लेकिन अधिकारी अथवा सहकर्मी फिर भी कुछ न कुछ नुक्स निकालेंगे जिससे क्रोध आएगा थोड़ी बहुत बहस भी होगी। अधिकारी वर्ग से की मामूली गलती बखेड़ा खड़ा कर सकती है। सावधान रहें। गृहस्थ में थोड़े उतारचढ़ाव के बाद स्थिति आज नियंत्रण में रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन में कई बार लाभ के अवसर मिलेंगे। परन्तु आलस्य प्रमाद के कारण कार्यो को गंभीरता से नहीं लेंगे फलस्वरूप उम्मीद से कम में ही संतोष करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु पीठ पीछे हानि पंहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे जान कर भी अनजान बनने के कारण आगे दुष्परिणाम हो सकते है सतर्क रहें। मौज-शौक में अधिक व्यय करने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। सेहत की लापरवाही करना ठीक नहीं ख़राब पेट के कारण कई बीमारियां बन सकती है। घर में शांति रहेगी फिर भी ज्यादा बोलने से बचे लोग सही बात का भी गलत अर्थ निकाल झगड़ा करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरम्भ में आपके विचारे सभी कार्य ठीक से सिरे चढ़ेंगे धन लाभ की भी सम्भावना जगेगी परन्तु अकस्मात किसी अतिआवश्यक कार्य के आने से पूर्व नियोजित कार्यो को बीच में छोड़ना पड़ेगा मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त होगी इसके बाद ही पुनः स्थिर हो सकेगी। आज धन लाभ तो अवश्य होगा परन्तु धन आने से पहले जाने का मार्ग बना लेगा मित्रो के साथ दुर्व्यसनो पर भी खर्च करेंगे किसी मित्र के साथ अप्रिय स्थल की यात्रा अथवा कार्य को करना पड़ेगा। संध्या के समय खर्च अधिक रहेंगे। घर के सदस्य आपसे डर के कारण मन के भेद बताने में संकोच करेंगे। परिजन की सेहत संध्या के आस पास अचानक खरब होने से भागदौड़ करनी पड़ेगी आपकी सेहत आज ठीक ठाक ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा शरीर भी साथ देने से कार्यो को निष्ठां से करेंगे। किसी प्रतिष्ठित संस्था अथवा सरकारी क्षेत्र से लाभ के कार्यानुबंध मिल सकते है। विरोधी भी शांत रहने से सफलता सुनिश्चित रहेगी। परन्तु पारिवारिक वातावरण उथल पुथल वाला रहेगा। परिजन की सेहत पर खर्च करना पड़ेगा अधिक भागदौड़ के कारण आयवश्यक कार्यो में विलम्ब होगा परन्तु हानि से बचे रहेंगे। आज किसी भी कार्य में आलस्य ना करें अन्यथा भविष्य में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आज किये कार्यो की पुनरावृत्ति शीघ्र ही देखने को मिलेगी जिससे जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आपके साथ घटित होगा इसलिये सभी से प्रेम व्यवहार रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुछ परेशानियों के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। सेहत हल्की सी नरम रहेगी फिर भी कार्य व्यवसाय में जल्दी ही लग जाएंगे प्रातः काल ही छोटी यात्रा के योग भी बनेंगे इससे कुछ ना कुछ लाभ ही मिलेगा व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावनाएं जगेगी परन्तु मध्यान के बाद ही मिलेंगी। गृहणियां मायके या अन्य रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगी खर्च पर नियंत्रण रखने में आज सफ़ल रहेंगी पर मितव्ययता आगे के खर्च को देखकर ही बरतेंगी। आर्थिक रूप से दिन मध्यम फिर भी संतोषजनक रहेगा दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। अधिकारी वर्ग से मेलजोल होने से सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। संध्या बाद का समय व्यर्थ की चिंताओं में खराब करेंगे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन भर आपके लिए शुभ योग बने रहेंगे। आपके विचारो में आत्मविश्वास एवं दया रहेगी परोपकार के कार्यो को बिना बोले करेंगे छोटे-बड़ो सबका साथ मिलने से कठिन कार्य भी आसन बनेंगे। गलत माध्यम से धन कमाने की सोच भी रहेगी इसमें पहले लाभ होगा बाद में हानि निश्चित रहेगी सोच समझ कर ही निर्णय लें। धन लाभ दोपहर के समय होने की सम्भवना है लापरवाही में टल भी सकता है। नौकरी पेशा एवं थोक के व्यापारी आज खुल कर कार्य नही कर पाएंगे कुछ सौदे हानि उठा कर भी करने पड़ेंगे इसके बाद भी लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। संतान के कारण चिंता रह सकती है। आरोग्य पेट अथवा सर्दी संबंधित कारणों से प्रतिकूल रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य क्षेत्र की कुछ परेशानियों को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिए आज दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण ठीक से समय नही दे पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे परन्तु नौकरों अथवा सहकर्मियों का मनमाना व्यवहार रहने से परेशानी खड़ी हो सकती है अन्य व्यक्तियों का कार्य भी आपके जिम्मे आने से असहजता रहेगी। धन लाभ के प्रयासों में दोपहर तक सफलता मिल जायेगी लेकिन रुक रुक कर ही होगा। व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। संध्या बाद परिजनों के साथ शांति से समय कटेगा। सेहत को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे लेकिन छोटी मोटी व्याधि होकर स्वतः शांत हो जाएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज ग्रह स्थिति में परिवर्तन होने से दिन दिन उठा पटक में बीतेगा। बने बनायी योजनाओं में व्यवधान आएंगे। किसी परिजन की जिद के कारण नई परेशानी खड़ी होगी। महिलाओ की जुबान फिसलने के कारण बैठे बिठाये आफत मोल लेने वाली स्थिति बनेगी। मध्यान बाद सामाजिक कार्य- क्रम में उपस्थिति देने के कारण मन मारके पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़े समय के लिए ही आकस्मिक लाभ बनेगा इसके बाद उदासीनता रहेगी। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। घरेलु सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। पति - पत्नी में थोड़ी बहुत नोक-झोंक लगी रहेगी। संध्या बाद सेहत का ध्यान रखे लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन का पूर्वार्ध आपको बेचैन कर सकता है। कुटुंब में अहम् को लेकर टकराव होने से वातावरण कलुषित होगा भाई बंधुओ में बचने पर भी किसी बात को टकराव होने की संभावना है ना चाहकर भी बीच बचाव में पड़ने से आपको भी पिसना पड़ेगा। आज जल्दबाजी में किसी की जिम्मेदारी ना लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी के कारण गलत निर्णय नुक्सान कराएगा। सरकारी कार्य आज ना करें धन और समय व्यर्थ होंगे।आवश्यकता के अनुसार खर्च करें। मानसिक अशांति का असर सेहत पर भी देखने को मिलेगा थोड़े से परिश्रम में अधिक थकान हाथ पैर में शिथिलता आएगी। घर मे किसी स्त्री के कारण कोई नई समस्य बनेगी। आज धैर्य धारण करें कल से स्थिति में सुधार आएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बीते कल से काफी बेहतर रहेगा। आज आप नीतिपूर्वक कार्य करना पसंद करेंगे जिससे धन मिले या न मिले सम्मान अवश्य बढेगा। सामाजिक कार्यो में अधिक समय देंगे। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर भी मिलेंगे। ज्योतिष अथवा तंत्र मंत्र आध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या के आस-पक़स आकस्मिक धन लाभ से उत्साह बढेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं नौकरों के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है । पति पत्नी के बीच थोड़े बहुत मतभेद को छोड़ घर में शांति रहेगी। उदर शूल एवं हड्डियों संबंधित समस्या हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

28/01/2026

🙏🙏🙏🙏श्री गणेश जी कहिन 🙏🙏🙏🙏
💚💚💚💚आज का राशिफल 💚💚💚💚
🌳🌳🌳🌳28/1/2026 बुधवार🌳🌳🌳🌳
✋✋✋✋मस्त रहिए स्वस्थ रहिए✋✋✋✋

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से होत्साहित हो सकते है। परिजन आज आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आज आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी जी कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। घर के बुजुर्गो का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा। आज किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है। विपरितलिंगीय के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे समय से पहले पूर्ण कर लेंगे परन्तु फिर भी आज धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। मध्यान के आस-पास किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आएगी। लोगो से कार्य निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। महिलाये पुरुषों का बराबर सहयोग करेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपको प्रतिकूल फलदेगा। प्रातःकाल से ही कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थता रहेगी। मन एक साथ दो विषयो में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे। बार-बार प्रयास करने पर भी निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा। घर एवं बाहर बड़बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत सर लेंगे। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा। लोग मीठा बोलकर आपकी परोपकार की वृत्ति का नाजायज फायदा उठाएंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा परन्तु ज्यादा देर रोक नही सकेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके द्वारा बनाई योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आज सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यो की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे अधिक स्नेह एवं सम्मान मिलेगा। परंतु घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है। धन लाभ आवश्यकतानुसार हो जाएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। शारीरिक शिथिलता के बाद भी कार्यो की व्यस्तता सेहत ज्यादा खराब करेगी। धन संबंधित कार्य जोड़ तोड़ की नीति से पूर्ण करलेंगे फिर भी आज के दिन से जो आशा रहेगी उसके पूर्ण होने में अंत तक संदेह रहेगा अधूरे रहने की संभावना ज्यादा है। विद्यार्थ वर्ग मध्यान तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे इसके बाद चंचलता आने लगेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की सम्भवना है सतर्क रहें। महिलाये आज स्वयं को अन्य से अत्यंत बुद्धिमान आंकेंगी। घरेलू सुख मिलने से पहले कुछ कटु अनुभव भी होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होने की संभावना अधिक है। भाई-बंधू वैरभाव रखेंगे परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रहने से शिथिलता आयेगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से सम्बन्ध बिगड़ेंगे। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें। चोरी की घटनाएं घट सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी स्वयजनो से वैर विरोध रहेगा फिरभी गंभीर परिणाम नही होंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

27/01/2026

🙏🙏🙏श्री गणेश जी कहिन🙏🙏🙏🙏
♥️♥️♥️♥️आज का राशिफल♥️♥️♥️♥️
🎈🎈🎈🎈27/1/2026 मंगलवार🎈🎈🎈🎈
✋✋✋✋मस्त रहिए स्वस्थ रहिए✋✋✋✋

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप मन ही मन आंनदित रहेंगे। लापरवाही व्यवहार में रहने से दिन में कई बार कलह का कारण बनेगी। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से भी थकान एवं अस्वस्थ्यता अनुभव होगी। आज आप किसी भी एक निर्णय पर नही टिकेंगे अपनी बातों से पलटने के कारण व्यावसायिक स्थल एवं गृहस्थ में झगड़े होने की संभावना है। मौज शौक को कार्यो से ज्यादा महत्त्व देने के कारण हानि हो सकती है। धन संबंधित योजनाए मन मे चलती रहेंगी वर्जित कार्यो से शीघ्र पैसा कमाने का प्रयास भी करेंगे परन्तु सफलता में संदेह रहेगा। आज महिला वर्ग अधिक चंचल रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप सभी कार्यो को देख परख कर ही करेंगे फिर भी कार्य सफलता में विलंब अथवा कार्य हानि होगी। मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे। आपके अंदर विवेकि भरा रहेगा भले-बुरे का पूर्व ज्ञान भी कर सकेंगे इसके बावजूद मन अनैतिक कार्यो में भटक सकता है। प्रतिकूल स्वास्थ्य कार्यो में विघ्न डालेगा। सामाजिक क्षेत्र एवं घर मे धैर्य का परिचय दें किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब करेगी मामूली बाते भी दिल को चुभेगी। महिला वर्ग अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगी जिससे मान भंग के प्रसंग बन सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा परन्तु घरेलू माहौल किसी गलतफहमी के कारण खराब होगा फिर भी स्थिति आज हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा आज की दिनचर्या से लाभ पाने के लिए आलस्य से बचना अधिक आवश्यक है। व्यवसायी वर्ग भगीदारो से पुरानी खट-पट भुला कर नए सिरे से कार्य करने का प्रयास करेंगे इसमें सफल भी रहेंगे। सहकर्मी भी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे जिससे अपने कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर सकेंगे। दोपहर के बाद किसी शुभसमाचार की प्राप्ति हर्षित करेगी। महिलाये शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहने के कारण कार्यो में विलंब होगा। कार्यो में भी अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। महिलाओं को भी घरेलू कार्यो के लिए दौड़-धूप करनी पड़ेगी फिर भी लोग आपके कार्यो में नुक्स निकालेंगे। व्यवसाय से थोड़े इंतजार के बाद आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा। मध्यान के बाद कार्यो से उबन होने पर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। आर्थिक रूप से परिस्तिथि अनुकूल ना होने पर भी खर्च करने के कारण धन की कमी बनेगी। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। उदर शूल की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सुख शान्ति से बितायेंगे लेकिन स्वभाव में ईर्ष्या की भावना रहेगी अन्य लोगो के कामो में मीन मेख निकालने से विवाद भी हो सकता है। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का परिश्रम संध्या के बाद फल देने लगेगा आज आकस्मिक रूप से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति उत्साहित करेगी धन लाभ भी निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक ही होगा। अधिकारियों का स्वभाव आज संदिग्ध रहेगा सतर्क रहें। धार्मिक कार्यो के लिए कम ही समय निकाल पाएंगे। सरकारी कार्यो में ढील ना दे अन्यथा बाद में लंबित रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संताने संध्या के समय अपने व्यवहार से परेशान करेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको शारीरिक रूप से अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट पहुँच सकता है। हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित होंगे। व्यावसायिक कार्यो में भी आज दौड़ धूप अधिक रहेगी इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज अधिक भावुक रहेगा। घर के सदस्य आपसी परेशानी को समझेंगे फिर भी अधिक बोलने की आदत से बचें। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहने के कारण आकस्मिक खर्च विचलित नही कर सकेंगे। स्त्री सुख मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप धैर्य धारण करने पर उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते है। आपकी दिनचर्या भी धीमी ही रहेगी प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे जिस कारण लोगो से आलोचना सुननी पड़ेगी। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे अधिक रहेंगे जिस वजह से लोग आपकी हंसी उड़ाएंगे। आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा घरेलू सुख के साधन एवं मौज शौक पर केवल दिखावे के लिए खर्च करेंगे जिससे बाद में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। घर मे किसी ना किसी से रूठना मनना चलता रहेगा फिर भी शान्ति भंग नही होगी। महिलाओ में आत्मबल अधिक रहेगा आलस्य के कारण प्रदर्शित नही कर सकेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन धन-धान्य वृद्धि कारक रहेगा। विरोधी भी नतमस्तक रहेंगे आज आप महत्त्वपूर्ण घरेलु अथवा व्यावसायिक निर्णय लेंगे। स्वतंत्र विचार रहने से लोगो के मन की बात आसानी से जान लेंगे। व्यवहार कुशलता से नए लाभदायक संबंध बनाएंगे। शेयर अथवा अन्य जोखिम के कार्यो में निवेश
का शीघ्र फल मिलेगा। कई दिनों से निरस्त यात्रा आज बेमन से करनी पड़ सकती है। मित्र रिश्तेदारो से नजदीकियां बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा फिर भी महिलाओं की आवश्यकता का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बेवजह कलह के प्रसंग बन सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे मनमाना व्यवहार करने से आस पास रहने वालों को असुविधा होगी व्यर्थ की बहस भी होगी। घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें लोग आपकी सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें लिख कर ही करें भूल होने की आशंका है। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जोड़ तोड़ की नीति से धन लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप ना चाहकर भी व्यर्थ के झगड़ो में पड़ेंगे सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेने से कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी। छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी। जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे। धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे। फिर भी खर्च आय की तुलना में अधिक ही रहेंगे। घर अथवा रिश्तेदारी मे पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है। महिलाये जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है। लंबी यात्रा आज ना करें ठंडे प्रदार्थो से परहेज रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे देर-अबेर उससे धन प्राप्ति होकर ही रहेगी। नए कार्य अनुबंध अथवा व्यवसाय की शुरुआत आज करना शुभ रहेगा परन्तु अधूरे कार्यो में ढील ना दें हानि भी हो सकती है। भविष्य के लिए आज संचय भी कर सकेंगे। गृहस्थ में आज कुछ ना कुछ कारण से भाग-दौड़ लगी रहेगी। महिलाये अतिरिक्त कार्य आने से असहज रहेंगी स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। व्यर्थ में किसी से बहस ना करें सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी आज निरस्त रखें। महिला वर्ग आज विशेष खर्चीली सिद्ध होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको किसी भी कार्य में मध्यान के बाद असुविधा नही होगी व्यावसायिक स्थल पर भी कार्य सरलता से चलने लगेंगे। पूर्व की गलतियों से मार्गदर्शन मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। उधार की वसूली कर सकेंगे। सरकारी अथवा पैतृक कार्यो को आज पूर्ण करने का प्रयास करे लाभदायक रहेगा। घर के बुजुर्गो से किसी बात पर मतभेद खड़ा होगा पर कुछ समय मे स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। आपकी कार्य कुशलता की घर को छोड़ सर्वत्र प्रशंशा होगी। महिलाये स्वभाव से थोड़ी जिद्दी फिर भी गृहस्थ के लिए सहायक रहेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

26/01/2026

🙏🙏🙏🙏श्री गणेश जी कहिन🙏🙏🙏🙏
🌛🌛🌛🌛आज का राशिफल🌛🌛🌛🌛
🌙🌙🌙🌙26/1/2026 सोमवार🌙🌙🌙🌙
✋✋✋✋मस्त रहिए स्वस्थ रहिए✋✋✋✋

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी मध्यान तक का समय हानिकारक रहेगा इस अवधि में कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें ना ही किसी भी प्रकार का निवेश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी। जो लोग आपसे असहमत थे वो स्वयं ही अपनी गलती मानेंगे।दोपहर बाद स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा कम होगी। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। किसी की मामूली बात दिल से लगा कर उदास रहेंगे। मध्यान तक का समय अस्त-व्यस्त रहेगा इसके बाद सेहत में सुधार आने लगेगा रुके काम भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। खर्च सोच समझ कर ही करें आर्थिक समस्या रहेगी। आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में रहेगी। लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते है। ज्यादा परोपकारी बनने से हानि ही होगी। व्यवसायी वर्ग जिस काम को करने में संकोच करेंगे उसी से अधिक लाभ कमा सकेंगे। निवेश बेझिझक होकर करें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक स्थिति शांत रहेगी लेकिन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना करने पर स्त्री संतानों से नाराजगी हो सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन में आरंभिक भाग से ही आप व्यावसायिक एवं अन्य आवश्यक कार्यो के लिए जोड़-तोड़ करना आरंभ कर देंगे इसका सकारत्मक परिणाम मध्यान बाद से मिलने लगेगा। धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो को भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी कल्पनाओं को नई दिशा देगा। पूर्व में लिए गए निर्णय हर प्रकार से आपके सौभाग्य में वृद्धि कारक रहेंगे। घरेलू सुख के साधन अथवा व्यावसायिक उपकरणों की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति हेतु अतिरिक्त खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा महिलाये फिजूल खर्च पर नियंत्रण करेंगी। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है लेकिन आज शारीरिक समस्या अथवा किसी अन्य अवरोध के कारण निर्णय लेने में देरी करेंगे इससे कार्य रुकने पर लाभ आगे के लिये टलेगा। मध्यान के बाद की दिनचार्य अतिउत्तम रहेगी। धन के साथ ऐश्वर्य में भी वृद्धि होगी। परिजनों को आज किसी भी हालात में नाराज ना करें अन्यथा परिणाम सोच के विपरीत रहेंगे। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको मिले जुले फल मिलेंगे। दिन के आरंभ से मध्यान तक सभी कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे धन लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी थोड़ा बहुत हो भी जाएगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति एकदम विपरीत होने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता है। कोई भी कार्य दोपहर बाद के लिये ना टालें। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभिक भाग में लाभ के कई अवसर मिलेंगे इन्हें खाली ना जाने दे व्यवसायी वर्ग आज लालच में ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर से बचे अन्यथा होने वाले लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। जो भी निर्णय ले तुरंत लें पूर्वार्ध जैसी सुविधा दिन के अन्य भाग में नही मिलेगी।आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज अवश्य होगा व्यावसायिक क्षेत्र पर नए कार्यानुबन्ध मिलने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। पैसों से किसी की भी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे परन्तु व्यक्तिगत रूप से करने में असहज होंगे। महिलाये खरीददारी की योजना बनाएंगी व्यस्तता के चलते मन की इच्छाओं को पूर्ण नही कर सकेंगी। संतानों के कारण घर मे कलह हो सकती है बुजुर्ग आज आपकी कार्यशैली से सहमति रखेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतर रहने वाला है बस अकस्मात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें अन्यथा बने बनाये काम आपकी ही गलती से खराब होंगे। कार्य व्यवसाय के साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर आपको भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। विरोधियों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे सार्वजनिक क्षेत्र से नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यो में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी दिन का पूर्वार्ध भाग आशा के अनुकूल रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य स्वतः ही बनते चले जाएंगे। किसी पुराने परिचित द्वारा धन लाभ होगा। आज सामाजिक व्यवहार कम ही रखें किसी अन्य की गलती पर आपकी बदनामी हो सकती है। मध्यान बाद सेहत में गिरावट आने लगेगी। आवश्यक कार्य पहले ही कर लें अन्यथा इसके बाद लंबे समय के लिये टल सकते है। आज आपकी समाज के उच्चवर्गीय लोगो से जान पहचान बनेगी परन्तु सभी आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। परिजनों के अलावा आज कोई अन्य हितैषी नही मिलेगा। राजनीतिक सोच वाले लोगो से सावधान रहें। धन लाभ आज लेदेकर अवश्य ही होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के पूर्वार्ध में लोग आपको उकसाने वाली बाते करेंगे लेकिन दोपहर तक मौन रहने का प्रयास करें महिलाये विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा बाद में पश्चाताप करने से भी कोई लाभ नही होगा। मान हानि के प्रबल योग बन रहे है किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से बचें। दोपहर के बाद सभी क्षेत्रों में आपका प्रभाव फिर से बनने लगेगा। आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी काम-धंधे की गलती भी सामान्य बनेगी खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण अंदर से बेचैन रहेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका स्वभाव आवश्यकता से अधिक स्वार्थी रहेगा हर काम मे अपना लाभ देखेंगे बिना स्वार्थ के आज किसी से बात करना भी पसंद नही करेंगे। काम-धंधा मध्यान तक धीमा रहेगा इसके बाद अकस्मात उछाल आएगा। ना चाहकर भी किसी से आर्थिक व्यवहार करने पड़ेंगे। घरेलू कार्य के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य आज ना ही करें समय धन खराब होगा। संध्या का समय अधिक थकान वाला परन्तु दिन की अपेक्षा अधिक लाभदायक रहेगा आकस्मिक धन लाभ होने से थकान भूल जाएंगे। आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे उसके संध्या बाद अथवा आने वाले कल में पूर्ण होने की संभावनाएं है। सेहत को लेकर परेशानी होगी शारीरिक दर्द अथवा कब्ज पित्त की शिकायत रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त रहेंगे व्यस्तता व्यर्थ के कार्यो में अधिक रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन लाभ की जगह खर्च वाला रहेगा खर्च पूर्व नियोजित रहेंगे फिर भी व्यर्थ की चीजों में धन नष्ट ना हो इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद स्वयं के व्यवहार के प्रति सतर्क रहें किसी की सीधी बातो का उल्टा जवाब देने से आस-पास का वातावरण कलुषित होगा। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था के चलते सीमित साधनों से काम करना पड़ेगा परिणाम स्वरूप धन की आमद भी अल्प मात्रा में ही होगी। आज आप तंत्र-मंत्र में भी रुचि लेंगे। सरकारी कार्यो कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे। लंबी यात्रा से बचें अपव्यव अधिक होंगे। घर मे आवश्यकता पडने पर ही बोलें फायदे में रहेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Address

408/55 KHET GALI, CHAUPATIYAN
Lucknow
226003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ASTROLOGER ANNU JI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ASTROLOGER ANNU JI:

Share