25/02/2021
पुष्य नक्षत्र के महत्वपूर्ण अचुक उपाय ।
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र के उपाय, बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए है । धन सम्बन्धी प्रयोगों , माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु उनकी साधना करने के लिए, आर्थिक संकटो को दूर करने के लिए और अपनी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए पुष्य नक्षत्र एक श्रेष्ठ दिन है ।
मान्यता है कि धन सम्बन्धी किये गए पुष्य नक्षत्र के उपाय शीघ्र ही फलीभूत होते है ।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कुंडली के योग विरुद्ध हों, तो भी पुष्य नक्षत्र में किया गया कार्य निश्चित ही सिद्ध हो जाता है ।
25 फरवरी गुरुवार को सभी कार्यो में सिद्धि देने वाला अति शुभ “गुरु पुष्य नक्षत्र” है ।
पुष्य नक्षत्र अन्य सभी योगों के दोषों को समाप्त कर देता है। बहुत से ज्योतिष यह भी मानते है कि पुष्य नक्षत्र के गुण किसी भी बुरे योगो द्वारा नष्ट ही नहीं हो सकते है ।
पुष्य नक्षत्र के उपाय,
इस दिन किये गए पुष्य नक्षत्र के उपाय से धन वैभव में वृद्धि होती है, कार्य क्षमता बढ़ती है जातक के प्रभाव में वृद्धि होती है।
पुष्य नक्षत्र के उपाय में सबसे महत्वपूर्ण उपाय है की, पुष्य नक्षत्र के दिन “हत्था जोड़ी”(एक विशेष पेड़ की जड़ जो सभी पूजा की दुकान में मिलती है) को “चाँदी की डिबिया में सिंदूर डालकर” अपनी तिजोरी में स्थापित करें । ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहती है । ध्यान रहे कि इसे नित्य धुप अगरबत्ती दिखाते रहे और हर पुष्य नक्षत्र में इस पर सिंदूर चढ़ाते रहे ।
पुष्य नक्षत्र में “शंख पुष्पी की जड़ को “चांदी की डिब्बी में भरकर उसे घर के धन स्थान / तिजोरी में रख देने से उस घर में धन की कभी कोई भी कमी नहीं रहती है ।
इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन भगवान श्री विष्णु जी को पीले पुष्प और चने की दाल अर्पित करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस दिन माँ लक्ष्मी को केसर अर्पित करके माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
पुष्य नक्षत्र के उपाय में बहुत ही अजमाया हुआ उपाय है की बरगद के पत्ते को भी पुष्य नक्षत्र में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर उसे चांदी की डिब्बी में घर में रखें, यह बहुत ही शुभ माना जाता है ।
पुष्प नक्षत्र के दिन दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला दूध भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे धन लाभ मिलेगा। माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से भी मां की कृपा आप पर बनी रहती है ।
शास्त्रों के अनुसार माँ लक्ष्मी श्री सूक्त के पाठ से अति प्रसन्न होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो जातक पुष्य नक्षत्र के दिन श्री सूक्त एवं श्री महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करते है करते है माँ लक्ष्मी की उस घर परिवार पर पीढ़ियों तक कृपा बनी रहती है।
वह जातक इस जन्म में तो ऐश्वर्य का भोग करता ही है इस पुण्य के कारण अगले कई जन्मो तक भी उस धन की कोई भी कमी नहीं रहती है।
पुष्य नक्षत्र के योग में मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करते हुए उन्हें गुलाब के फूल और पानी वाला नारियल अर्पित करके मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौड़ियां भी रखें। आधी रात के बाद इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में चुपचाप गाड़ दें और माँ से अपने यहाँ स्थाई रूप से निवास करने की प्रार्थना करें । इस उपाय से धन लाभ होने के योग बनते हैं।
,पुष्य नक्षत्र (के दिन पूजा घर में संध्या के समय माँ लक्ष्मी के सामने दीपक में लाल कलावे की बत्ती डालकर घी का दीपक जलाएं । इससे घर में लक्ष्मी का नियमित रूप से आगमन होने लगता है। इसके बाद नियम पूर्वक माँ के सामने रुई की जगह कलावे की बत्ती डालकर ही घी का दीपक जलाया करें ।
पुष्य नक्षत्र के दिन गाय को घी से रोटी चुपड़कर उस पर गुड़ रखकर खिलाने से धन लाभ होता है, सुख- समृद्दि आती है।
पुष्य नक्षत्र के दिन मंदिर में दीपक अवश्य जलायें इससे कार्य में आने वाली अड़चने समाप्त होती है।
पुष्य नक्षत्र के दिन माँ लक्ष्मी को लाल पुष्प अर्पित करें । इस दिन सांयकाल किसी भी लक्ष्मी मंदिर / मंदिर में माँ को सुगन्धित धूप अगरबत्ती, मिठाई चढ़ाने से माँ अपने भक्त से अति प्रसन्न होती है, सुख सौभाग्य आता है । यह पुष्य नक्षत्र के उपाय में बहुत ही सिद्ध उपाय है।
पुष्य नक्षत्र के दिन घर में सुख – समृद्धि, ऐश्वर्य और परिवार में प्रेम के लिए माँ लक्ष्मी को सबूतदाने की खीर अथवा हलुवे का भोग अवश्य ही लगाएं फिर घर के सभी लोग माँ के इस प्रशाद को प्रसन्नता पूर्वक ग्रहण करें। प्रत्येक पुष्य नक्षत्र को इस उपाय को करने से माँ लक्ष्मी उस घर से कभी भी नहीं जाती है।
पुष्य नक्षत्र के दिन लक्ष्मी की पूजा करते समय चांदी का सिक्का रखें। बाद में इस सिक्के को अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी । यह पुष्य नक्षत्र के टोटके में बहुत ही प्रभावशाली है।
पुष्य नक्षत्र के टोटके में इस उपाय की भी बहुत मान्यता है, गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन स्फुटिक की माला से माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर यहाँ दिए गए मन्त्र का जाप करने से धन हानि बंद होती है, व्यापार – कारोबार में लाभ मिलने लगता है , बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होती ।
आर्थिक संकटो का निवारण करने का मन्त्र :“ऊं श्रीं ह्रीं दारिद्रय विनाशिन्ये धनधान्य समृद्धि देहि देहि नम:”।।
माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मन्त्र :-
“ऊंं श्री विघ्नहराय पारदेश्वरी महालक्ष्यै नम:”।।
जीवन में सभी सुख समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए श्रीलक्ष्मी-नारायण जी को शहद का भोग लगाएं और उस चढ़ी हुई शहद को रोटी पर रखकर गाय को खिलाएं।
पारिवारिक कलह से मुक्ति, परिवार में प्रेम और सहयोग हेतु पूजा के बाद कर्पूर से पीली सरसों जलाकर लक्ष्मी-नारायण की आरती करें।
घर में स्थाई धन-धान्य की संपन्नता हेतु श्री लक्ष्मी नारायण जी पर हल्दी चढ़ाकर उस चढ़ी हल्दी पर थोड़ा पानी मिलाकर उससे अपनी तिजोरी पर “श्रीँ” लिखें।