29/05/2026
पहले सही से जांच होनी चाहिए जिससे केवल दोषी को कड़ी सजा मिले और बेगुनाह को नहीं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें सुरक्षित रहें।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के साकलापुरी (शंकलापुरी) गांव के शिव मंदिर में 23 मई 2026 को 10 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। आरोप है कि मंदिर परिसर में खेल रही बच्ची को पुजारी विजय पंडित (65 वर्ष) ने अलग ले जाकर अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुजारी को पकड़ा। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ्तार किया। घटना के बाद ब्राह्मण समाज और कुछ हिंदू संगठनों ने पुजारी के समर्थन में प्रदर्शन किया, दावा किया कि केस फर्जी और साजिश है। इलाके में तनाव है, पुलिस भारी बल तैनात किए हुए है। जांच जारी।