22/11/2022
भैया ... क्या आप मेरी स्कूटी स्टार्ट कर देंगे ...मैं अकेली कब से परेशान हो रही हूँ..
महेश - हाँ हाँ , क्यों नहीं ...इसमें कौन सी बड़ी बात है...😁
▪️भैया ने सेल्फ दबाया , आवाज नहीं आयी...▪️
महेश - अरे , इसमें तो आपने चाबी ही नहीं लगा रखी , कहाँ से होगी स्टार्ट ...🙄
चाबी तो कहीं गिर गयी , चाबी ही होती , तो मैं आपसे थोड़े ना कहती ...
महेश - ओह... ये बात है क्या ,..चलो मैं मिस्त्री को बुलाता हूँ..
हलो... हाँ सुरेश , एक लड़की की स्कूटी की चाबी खो गयी है ... जल्दी से दो बत्ती चौराहे पर आजा ,...
▪️वैसे तो पता नहीं सुरेश कितनी देर में आता , पर पता नहीं क्यों लड़की का जिक्र करते ही वो फुर्ती से निकल पड़ा !▪️▪️▪️▪️
सुरेश आया और स्कूटी के वायर खोलकर पता नहीं क्या किया कि स्कूटी स्टार्ट हो गयी...
लड़की ख़ुशी के मारे उछल पड़ी.. और उछल कर सीधी स्कूटी की सीट पर जा बैठी ! दोनों को एक एक मीठा वाला थेंक्यू दिया और फुर्र फुर्र..... उड़ गयी !
अगले ही दिन महेश और सुरेश के घर पुलिस पहुँच गयी ..! दोनों को चौराहे के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाई गयी..और थाने में पकड़कर ले आएं..
अच्छा.. तो कब से कर रहे हो ये काम , बताओ कहाँ है वो ...
कौन..
वो ही तुम्हारे गैंग की लेडी लीडर ... बीस स्कूटियां पहले भी चुरा चुकी है तुम्हारी गैंग... बताओ कहाँ छुपाकर रखी है स्कूटियां ...
महेश और सुरेश के आँखों के आगे उस घटना का एक एक मंजर घूमने लगा...महेश को वो वाक्य भी याद आया.. जो उसने लड़की से कहा था - इसमें कौन सी बड़ी बात है ...😥😥😥
दोनों के कानों में रह रहकर बार बार वो "मीठा थेंक्यू" भी गूंज रहा था..😝😝😝😝