24/05/2026
भाविप के 6 दिवसीय अभिरुचि शिविर का हुआ भव्य समापन...सादर वंदेमातरम 😇🙏
शिविर में बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया 😇🙏
भारत विकास परिषद श्रीनाथजी शाखा द्वारा आयोजित 6 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य समारोह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन 17 मई से 22 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक श्री गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोज मोहल्ला, नाथद्वारा में किया गया।
शिविर में बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता, संस्कार एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में डांस का प्रशिक्षण नीति हिंडोलिया, म्यूजिक का प्रशिक्षण मनस्वी व्यास, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण बिंदु गौरवा, मेहंदी का प्रशिक्षण वर्षा ओदीच्य, अबेकस का प्रशिक्षण नीलम शर्मा, लिपन आर्ट का प्रशिक्षण किरण शर्मा, रेसिन आर्ट का प्रशिक्षण दीक्षिता पालीवाल, पेंटिंग का प्रशिक्षण रागिनी सोनी, इंग्लिश स्पोकन का प्रशिक्षण शुभांशी पालीवाल, फायरलेस कुकिंग का प्रशिक्षण भव्या सोनी एवं योग व जुंबा का प्रशिक्षण खुशबू परमार द्वारा प्रदान किया गया। सभी प्रशिक्षकों ने बच्चों को व्यवहारिक एवं रचनात्मक तरीके से प्रशिक्षण देकर नई-नई कलाएं सिखाई।
शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
18 मई 2026 को महिला अधिकार एवं कानूनी सलाह विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित हुआ।
19 मई 2026 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
20 मई 2026 को PIMS Multi Super Speciality Hospital, मीरा नगर, उदयपुर द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया, जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं बच्चों के डॉक्टर द्वारा विशेष परामर्श दिया गया।
21 मई 2026 को बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव एवं मोबाइल एडिक्शन से बचने के उपाय विषय पर एक्सपर्ट लोकेश पालीवाल द्वारा प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर के विभिन्न दिनों में कई गणमान्य अतिथियों का आगमन हुआ। शिविर के शुभारंभ अवसर पर बी.डी.ओ. खमनोर श्री लक्ष्मण गिरी गोस्वामी एवं श्री कांतिलाल लोढ़ा (शुभम सिल्वर) उपस्थित रहे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री लाखन सिंह चौधरी उपस्थित रहे एवं उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिविर की सराहना की।
तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सीए धर्मेंद्र व्यास ने बच्चों को प्रेरित किया तथा भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की।
चौथे दिन भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम रंगा, क्षेत्रीय महासचिव श्री संदीप बाल्डी एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव श्री जगदीश शर्मा का आगमन हुआ। उन्होंने परिषद के सेवा, संस्कार एवं संगठनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए शाखा परिवार को मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मन्नालाल माली उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रतिभाओं एवं परिषद द्वारा आयोजित इस रचनात्मक शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्री आलोक गोयल, सचिव श्री शंकर सोडाणी, वित्त सचिव हर्ष माहेश्वरी, महिला संयोजिका शीतल साहू, डॉ. के. एल. परमार, जगदीश टेलर, खुशकमल स्वर्णकार, पियूष सोनी, भावेश मालीवाल ,राकेश लोधा, सुरेंद्र जिलोवा, गोपाल गौरवा ,मुकेश राही,नंद किशोर वैरागी सहित परिषद परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में सुषमा धाकड़,प्रेमलता सोडाणी, हंसा कुमावत, बिंदु गौरवा, दीपा सोनी ,खुशबू परमार सहित सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। महिला शक्ति के रूप में चंचल वैरागी, सुनीता जैन, वर्षा जी गोयल,अनीता डाबी, हेमलता टेलर, कनक प्रभा एवं रज्जू रानी ओडिच्य सहित अन्य सदस्यों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंच संचालन चंचल वैरागी ने किया
शाखा परिवार ने सभी प्रशिक्षकों, सहयोगियों, विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं संस्कारमय आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
जय श्री कृष्ण 😇🙏
डॉ के एल परमार( ऑर्थो-न्यूरो फिजियो, 16 वर्षो का अनुभव)
नाथद्वारा का सर्वप्रथम व विश्वसनीय फिजियोथेरेपी सेंटर (More than 10,000 Patient successfully treated) 😇🙏
पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद
Health Plus Physiotherapy and Fitness Center, Nathdwara & Khamnor, Contact us - 9983369934, 9829389934