Dr. Vinay Gangwar

Dr. Vinay Gangwar Rural
Area
Medicare
Approach
With Regards .......awaiting for .... SHARE .. Active in social work in society - specially in rural area. Shashi Gangwar

Founders -
Dr. Vinay Gangwar (M.D.) Dr. Vaibhav Gangwar (M.D.S.) Dr. Rajesh Gangwar (M.D.) Dr. Rekha Gangwar
Mrs.

21/05/2026

बाढ़ के दौरान सुरक्षित रहें।
ये सुझाव अपने प्रियजनों के साथ साझा करें।

12/05/2026

रोज ड्राई फ्रूट्स खाते हैं? पहले ये सच जान लीजिए 🥜⚠️

प्रायः लोग रोज ड्राई फ्रूट्स खाकर खुद को हेल्दी समझते हैं, लेकिन हर चीज़ को खाने का एक सही तरीका और सही मात्रा होती है।
ड्राई फ्रूट्स ताकत देते हैं, पर जरूरत से ज्यादा खाने पर वजन, शुगर और पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

✅ काजू

स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन इसमें फैट और कैलोरी काफी ज्यादा होती है।
ज्यादा काजू खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। नमक वाले और फ्राइड काजू ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। कई लोगों को गैस, कब्ज और माइग्रेन की समस्या भी होने लगती है।

सही सेवन विधि:
👉 दिन में सिर्फ 4–5 काजू काफी हैं।

✅ किशमिश

खून बढ़ाने के लिए लोग किशमिश खाते हैं, लेकिन इसमें नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होती है।
डायबिटीज मरीजों के लिए ज्यादा किशमिश नुकसान कर सकती है। यह दांतों में चिपककर कैविटी और पेट की परेशानी भी बढ़ा सकती है।

सही सेवन विधि:
👉 रातभर भिगोकर सुबह 6–8 किशमिश खाएं।

✅ बादाम

बादाम दिमाग को ताकत देता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना सही नहीं है।
इसमें ऑक्सलेट्स होते हैं जो किडनी स्टोन वालों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। ज्यादा बादाम से कब्ज, भारीपन और एलर्जी भी हो सकती है।

सही सेवन विधि:
👉 5–6 भीगे हुए बादाम छिलका उतारकर लें।

✅ पिस्ता

पिस्ता में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लेकिन नमकीन पिस्ता शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर, पेट फूलना और वजन बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है।

सही सेवन विधि:
👉 दिन में 8–10 पिस्ता पर्याप्त हैं।

✅ अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 होता है जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है।
लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट खराब, दस्त, एलर्जी और स्किन रैश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

सही सेवन विधि:
👉 रोज 1–2 अखरोट काफी हैं।

🛑 ध्यान रखें

☑️ मेवे हमेशा सीमित मात्रा में खाएं।
☑️ नमक और मसाले वाले ड्राई फ्रूट्स कम लें।
☑️ भिगोकर खाने से पाचन बेहतर रहता है।
☑️ डायबिटीज, बीपी और किडनी मरीज सावधानी रखें।
☑️ हेल्दी समझकर जरूरत से ज्यादा सेवन न करें।

🌿 अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती। सही मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से ही शरीर को पूरा लाभ मिलता है।

07/05/2026

आजकल की शादी में लोगों को खाने के लिए ऐसे हाथ फैलाए देख, भिखारियों वाली फीलिंग आती है…
खासकर रोटी, फास्ट फूड, आइसक्रीम, छत्ता (बर्फ का गोला), पानी-पताशा, मॉकटेल और गर्म आइटम पर तो पूछो मत—बस भीड़ ही भीड़।

लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अगर मेहमानों को मांग-मांग कर खाना लेना पड़े, तो यह आयोजकों के लिए सोचने वाली बात है।

पश्चिमी दिखावे की इस दौड़ ने हमारी सादगी और परंपरा दोनों छीन ली हैं।
पहले भी शादियां होती थीं, लेकिन ऐसी अव्यवस्था नहीं होती थी।

आज दिखावे के चक्कर में पूरा मैनेजमेंट केटरिंग वालों को दे दिया जाता है…
और केटरिंग वाला व्यापारी है—वह आपकी नादानी का पूरा फायदा उठाता है।

👉 40–50 तरह की मिठाई, ढेर सारे आइटम…
लेकिन ज्यादातर सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं।
2–4 अच्छी चीजें भी ऐसी जगह रखी होती हैं कि बार-बार मांगनी पड़ती हैं।

👉 सर्दी में एक ही कढ़ाई जलेबी की…
जबकि तीन भी लग सकती हैं, लेकिन बनानी नहीं है—क्योंकि खर्च बढ़ेगा।

👉 अचार, मुरब्बा, नमकीन, मिठाइयां…
शुरू में सजती हैं, और अंत तक पड़ी रहती हैं… फिर अगली शादी में काम आती हैं।

सोचिए… क्या यह सही है?

👉 समाधान क्या है?
✔ पकवान कम बनाइए, लेकिन सही बनाइए
✔ बचे हुए पैसे से परोसने वालों की संख्या बढ़ाइए
✔ मेहमानों को बैठाकर, आदर और मनुहार से खिलाइए
✔ दिखावे से ज्यादा सम्मान को महत्व दीजिए

याद रखिए—
शादी का असली स्वाद 50 आइटम में नहीं,
बल्कि “सम्मान से परोसे गए एक निवाले” में होता है।

सभी आयोजक इस पर जरूर सोचें…
आपकी छोटी पहल समाज को बड़ी दिशा दे सकती है 🙏

अगर बात सही लगे तो आगे जरूर शेयर करें।

#शादी #रिसेप्शन #समाज #परंपरा #सोच

Address

Bareilly
Nawabganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Vinay Gangwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share