01/06/2026
युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता......
आईएमए नोहर व एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सीएमई आयोजित......
#नोहर, 30 मई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नोहर एवं एस.एन. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को होटल मोंटी इन में "एडवांसमेंट्स इन इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी" विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हृदय रोगों के आधुनिक उपचार और युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएम कार्डियोलॉजी एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. राकेश आसेरी ने कहा कि अनियमित जीवनशैली, अत्यधिक तनाव, धूम्रपान, असंतुलित खानपान तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कम आयु में भी हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।डॉ. आसेरी ने इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में विकसित हो रही नवीन तकनीकों एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देते हुए बताया कि अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से जटिल हृदय रोगों का उपचार अब अधिक सुरक्षित, प्रभावी और कम समय में संभव हो गया है। उनके व्याख्यान से उपस्थित चिकित्सकों को हृदय रोगों के आधुनिक प्रबंधन से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त हुईं।कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पारस जैन, आईएमए हनुमानगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुखवीर सिंह गेट तथा मेडिबज के संस्थापक डॉ. राजीव मुंजाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर ज्ञानार्जन, नई तकनीकों को अपनाने तथा चिकित्सकों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. सी.के. खाती, डॉ. आर.एल. भांभू, डॉ. एच.आर. गोदारा, डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र भांभू, डॉ. विनोद मूंड, डॉ. गोपाल गोदारा, डॉ. मनोज डूडी, डॉ. मनजीत ढाका, डॉ. कमलकांत जाखड़, डॉ. राजकुमार छीम्पा, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. महेश सहारण, डॉ. बसंत शर्मा, डॉ. रोहित शेखू, डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. विवेक सहू, डॉ. शंकर जांगिड़ एवं डॉ. सुरेन्द्र शर्मा सहित नोहर और आसपास के क्षेत्रों के अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान आईएमए नोहर के अध्यक्ष डॉ. संतलाल छीम्पा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव डॉ. अशोक सहारण ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
#नोहर
ोहर
#कार्डियोलॉजिस्ट