21/08/2026
Supplement की Marketing से सावधान रहें!
आजकल Reels में एक नया trend देखने को मिल रहा है—Natural foods को supplements से compare करना।
Dry fruits जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, खजूर आदि हमारे पारंपरिक भोजन का हिस्सा रहे हैं और इनमें कई जरूरी nutrients, healthy fats, fibre, vitamins और minerals प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं।
लेकिन कुछ influencers अपनी बात इस तरह पेश करते हैं कि आपको लगने लगता है—
“अगर मैंने अभी supplement नहीं लिया, तो शायद मेरी health खराब हो जाएगी… और मेरी जिंदगी के कुछ साल कम हो जाएंगे!”
यहीं पर हमें थोड़ा रुककर सोचना चाहिए।
हर nutrient की जरूरत होती है, लेकिन हर व्यक्ति को supplement की जरूरत नहीं होती।
Supplement कोई magic pill नहीं है और न ही healthy lifestyle का replacement है।
👉 अगर आपकी diet balanced है,
👉 आप पर्याप्त protein, vegetables, fruits, whole grains, nuts & seeds लेते हैं,
👉 आपकी lifestyle अच्छी है
तो सिर्फ marketing देखकर supplement शुरू करना जरूरी नहीं।
मेरी सलाह है—अपनी अच्छी daily habits पर कायम रहिए।
हर नई Reel देखकर अपनी पूरी diet मत बदलिए।
हर चमकदार health claim को science मत समझिए।
और हर supplement को “जरूरी” मानने से पहले यह जरूर पूछिए—
“क्या मुझे सच में इसकी जरूरत है?”
याद रखिए—
Health डर बेचकर नहीं, अच्छी आदतें बनाकर सुधरती है। ❤️
Dietitian Rupali Singh