21/07/2026
#डॉक्टरों पर हमला #बंद करो, नहीं तो #स्वास्थ्य #व्यवस्था #ठप #होगी!"
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ( ) #अरवल सदर अस्पताल में #सिविल #सर्जन पर हुए कायरतापूर्ण हमले और दोषियों पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने की घोर निंदा करता है।
यह केवल एक चिकित्सक पर हमला नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला है। यदि सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रहती है, तो इसका #दुष्परिणाम पूरे राज्य की #जनता को भुगतना पड़ेगा।
सरकार की #चुप्पी अब स्वीकार नहीं।
डॉक्टरों की सुरक्षा पर समझौता नहीं।
हमले के दोषियों को तत्काल #@गिरफ्तार करो और कठोर दंड दो।
इसी के विरोध में 22 #जुलाई 2026 को पूरे #बिहार में सरकारी अस्पतालों की #ओपीडी सेवाओं का पूर्ण #बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान केवल आपातकालीन एवं जीवनरक्षक सेवाएँ जारी रहेंगी।
की #चेतावनी
यदि दोषियों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई नहीं हुई तथा चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक रूप देगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
हमारी माँगें
दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी।
फास्ट-ट्रैक कानूनी कार्रवाई।
सभी सरकारी अस्पतालों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था।
चिकित्सकों पर हिंसा रोकने के लिए सख्त सुरक्षा नीति लागू की जाए।
"डॉक्टर डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।"
"सुरक्षित डॉक्टर ही सुरक्षित बिहार की गारंटी हैं।"
"न्याय नहीं, तो संघर्ष जारी रहेगा!"
Bihar Health Department Samrat Choudhary Medicopenia Nishant Kumar - निशांत कुमार Bhsa Patna BIHAR Health Service Association Kumar Ravi Information & Public Relations Department, Government of Bihar ETV Bharat Bihar Doctor's Welfare Association INC Bihar Police State Health Society, Bihar Narendra Modi