Chhattisgarh Herbals

Chhattisgarh Herbals Empowering 17,000+ Tribal women and making their life better.

आज दिनांक 31-05-2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का ...
31/05/2026

आज दिनांक 31-05-2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरकभट्टी में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इरकभट्टी गांव को हाल ही में नक्सल मुक्त घोषित किया गया है।
कार्यक्रम में माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी एवं राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूहों के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम के उपरांत वनाधारित आजीविका संवर्धन के अंतर्गत प्रशिक्षित मधु संग्राहकों को 12 हनी कलेक्शन किट का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में FES द्वारा मधु संग्रहण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया था तथा प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को आज आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा मधु संग्राहकों के लिए पहचान पत्र (ID Card) उपलब्ध कराने तथा भविष्य में अधिक संख्या में हनी कलेक्शन किट वितरित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही नारायणपुर वनमण्डल अंतर्गत विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को उनके आजीविका आधारित कार्यों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु चक्रीय निधि से वित्तीय सहायता प्रदान की गई। लाभान्वित समूहों में मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह, छोटेडोंगर (₹3.00 लाख), मां शीतला माता स्व सहायता समूह, ओरछा (₹1.00 लाख), मां दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह, ओरछा (₹2.00 लाख), मां अम्बे महिला स्व सहायता समूह, ओरछा (₹2.00 लाख), मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, ओरछा (₹3.00 लाख), जय जगदीश महिला स्व सहायता समूह, नारायणपुर (₹0.50 लाख), मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह, दण्डवन (₹0.50 लाख) तथा मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह, सोनपुर (₹2.00 लाख) शामिल रहे।

यह पहल महिला सशक्तिकरण, वनाधारित आजीविका संवर्धन, ग्रामीण स्वावलंबन एवं जनजातीय समुदायों के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में श्री वेंकटेश एम.जी. (वनमण्डलाधिकारी, नारायणपुर), श्री शोएब खान (प्रबंधक, प्रसंस्करण), श्री लक्ष्मीकांत निर्मलकर (वीडीवीके प्रबंधक), श्री विवेक (सहायक प्रबंधक) तथा श्री भवेश साहू (वीडीवीके प्रबंधक) सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

ChhattisgarhRajyaLaghuVanopajSangh WomenEmpowerment HoneyCollection SHG VanDhan TribalDevelopment

Bring home the authentic flavors of Bastar with Chhattisgarh Herbals. From the sweet and tangy taste of Imli Candy to th...
28/05/2026

Bring home the authentic flavors of Bastar with Chhattisgarh Herbals. From the sweet and tangy taste of Imli Candy to the rich crunch of premium Bastar Cashews and the delicious traditional Imli Chutney, every bite is filled with the true essence of Chhattisgarh.
Made with natural ingredients and inspired by local traditions, these flavors bring back memories of childhood treats, homemade goodness, and the freshness of nature. Whether you love something tangy, crunchy, or full of authentic taste, Chhattisgarh Herbals brings the best of Bastar straight to your table.

Brand Ambassador - Ms. Naveli Deshmukh

www.chhattisgarhherbal.com

🇮🇳

Chhattisgarh Herbals, a brand of quality forest products, brings the comforting taste of Chhattisgarh to every bite with...
26/05/2026

Chhattisgarh Herbals, a brand of quality forest products, brings the comforting taste of Chhattisgarh to every bite with its Mahua Cookies. Made with the natural goodness of Mahua flowers, these cookies carry a touch of tradition, warmth, and homemade flavor that feels truly special.

From Mahua Cookies to Aloe Vera Shampoo, Conditioner, Soothing Gel, Mahua Pickle, and Face Pack Churna — every Chhattisgarh Herbals product is inspired by nature and the rich forest traditions of the state, bringing natural goodness from the forests to your home.

Brand Ambassador - Ms. Naveli Deshmukh

www.Chhattisgarhherbal.com

जंगल का आंवला आज सिर्फ एक लघु वनोपज नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्थानीय रोजगार और सतत विकास की नई पहचान बन चुका...
26/05/2026

जंगल का आंवला आज सिर्फ एक लघु वनोपज नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्थानीय रोजगार और सतत विकास की नई पहचान बन चुका है।
आंवला कैंडी, अचार, चूर्ण और जूस जैसे वैल्यू-एडेड उत्पादों के माध्यम से महिलाएं अपने हुनर को आय के अवसर में बदल रही हैं। साथ ही, आयुर्वेदिक उत्पादों में उपयोग होने वाला आंवला स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जब आप आंवला उत्पाद चुनते हैं, तब आप महिलाओं के सपनों, ग्रामीण आजीविका और प्रकृति से जुड़े विकास को समर्थन देते हैं।

www.Chhattisgarhherbal.com

बस्तर में आयोजित 3 दिवसीय स्टोरीटेलिंग कार्यशाला का आयोजन फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (एफईएस), स्टोरी फॉर चेंज एवं...
25/05/2026

बस्तर में आयोजित 3 दिवसीय स्टोरीटेलिंग कार्यशाला का आयोजन फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (एफईएस), स्टोरी फॉर चेंज एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर की महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को अपने अनुभव, पारंपरिक ज्ञान, संस्कृति और अपने कार्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना सिखाना था।

कार्यशाला के दौरान छत्तीसगढ़ हर्बल्स की ब्रांड एंबेसडर सुश्री नवेली देशमुख ने महिलाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी कहानियाँ, संस्कृति और हुनर दुनिया तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
Brand Ambassador - Naveli Deshmukh
TribalCulture TraditionalKnowledge WomenLeadership BastarStories StoryForChange FES Chhattisgarh SelfHelpGroups VocalForLocal

छत्तीसगढ़ के जंगलों में सदियों से मौजूद तीखुर आज फिर से प्राकृतिक और पारंपरिक जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है, शरीर को शीतल...
18/05/2026

छत्तीसगढ़ के जंगलों में सदियों से मौजूद तीखुर आज फिर से प्राकृतिक और पारंपरिक जीवनशैली का हिस्सा बन रहा है, शरीर को शीतल रखने वाले इस वन उत्पाद का उपयोग गर्मियों के आहार, व्रत और पारंपरिक व्यंजनों में किया जाता रहा है।

धमतरी जिले के VDVK दुगली में महिला स्व-सहायता समूह तीखुर तैयार कर आत्मनिर्भरता और आजीविका को नई पहचान दे रहे हैं छत्तीसगढ़ हर्बल्स के माध्यम से यह पारंपरिक वन उत्पाद अब जंगलों से निकलकर लोगों की रसोई और स्वस्थ जीवनशैली तक पहुंच रहा है।

www.chhattisgarhherbal.com

Sustainability VDVK Dugli

गर्मी में ठंडक और सेहत का प्राकृतिक साथी है जामुन। पाचन संतुलन और रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायक माना जाने वाला यह आयुर्...
14/05/2026

गर्मी में ठंडक और सेहत का प्राकृतिक साथी है जामुन। पाचन संतुलन और रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायक माना जाने वाला यह आयुर्वेदिक सुपरफ्रूट अब महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन रहा है। VDVK-दुगली, धमतरी में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार Chhattisgarh Herbals के जामुन उत्पाद स्थानीय कौशल, मेहनत और सशक्त भविष्य की प्रेरक कहानी हैं।

www.chhattisgarhherbal.com

बस्तर की इमली अब सिर्फ जंगलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपने शुद्ध स्वाद, प्राकृतिक गुणवत्ता और परंपरा की पहचान के साथ हर...
12/05/2026

बस्तर की इमली अब सिर्फ जंगलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपने शुद्ध स्वाद, प्राकृतिक गुणवत्ता और परंपरा की पहचान के साथ हर घर तक पहुंच रही है।
बस्तर की मेहनती महिलाएं इमली का संग्रहण, सफाई और प्रसंस्करण कर उससे स्वादिष्ट चपाती और कैंडी तैयार कर रही हैं, जिसमें उनकी मेहनत, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की कहानी बसती है।
जब आप बस्तर की इमली चुनते हैं, तब आप सिर्फ एक उत्पाद नहीं बल्कि स्थानीय महिलाओं के सपनों, आजीविका और बदलाव की इस प्रेरणादायक यात्रा का समर्थन करते हैं।

www.chhattisgarhherbal.com

ForestToHome

11/05/2026

आज माननीय केदार कश्यप द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के 8,631 प्रतिभावान विद्यार्थियों को ₹12.26 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि ऑनलाइन वितरित की गई।
यह पहल वनाश्रित परिवारों के बच्चों के सपनों को शिक्षा के माध्यम से नई उड़ान दे रही है।

ForestCommunities StudentSupport

आज दिनांक 11 मई 2026 को माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार...
11/05/2026

आज दिनांक 11 मई 2026 को माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के 8,631 प्रतिभावान विद्यार्थियों को ₹12.26 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि ऑनलाइन वितरित की गई।
यह योजना वनाश्रित परिवारों के बच्चों को शिक्षा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। माननीय अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं वनाश्रित एवं तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
माननीय उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा संचालित ये योजनाएं विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं।
कार्यक्रम में संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू, ईडी श्रीमती संजीता गुप्ता, डीजीएम श्री जाधव सागर रामचंद्र, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ForestCommunities StudentSupport

Address

Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhattisgarh Herbals posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chhattisgarh Herbals:

Share