Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad-ABVP Chhattisgarh

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad-ABVP Chhattisgarh Official Handle of Akhil Bharatiya Vidyarathi Parishad Chhattisgarh.
(1)

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad, popularly known as ABVP, the largest student organisation in the country, working on the vast canvas of national reconstruction with educational field as the launching pad. The biggest non-party and nationalist student organisation, with a membership of nearly 16 lakhs (2008) and about 4400 units and contact places spread over 230 universities, establishing its

own distinctive identity, through diverse Constructive-Agitational Representional activities. From the day of its inception in 1949, ABVP relentlessly works for allround development of the student community, solving educational problems and contributes to cultivate nationalist student power to bring a healthy educational atmosphere and give direction to the youth power of this country. With its focus on Knowledge-Character-Unity and with its firm belief that Student's Power is Nation's Power, ABVP regenerates self-confidence and pride of our youths in the heritage of our Motherland and committed to make this nation stand at par with any forward Nation of the Globe. ABVP in our state has played a remarkable role mobilizing student community in all university and important colleges. With the band of dedicated workers of its own, it works in almost all district centres and places of Chhattisgarh.

बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम म...
18/06/2026

बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

मातृभूमि की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक, मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। 🚩उनका अद...
17/06/2026

मातृभूमि की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक, मेवाड़ मुकुट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। 🚩

उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

#महाराणा_प्रताप_जयंती #वीर_शिरोमणि #मेवाड़_मुकुट #राष्ट्रगौरव #ज्ञानशीलएकता 🚩🙏🏻

राजिम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी ने कार्यकर्ताओ...
15/06/2026

राजिम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। समारोप भाषण के साथ वर्ग सम्पन्न हुआ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के चतुर्थ दिवस के सत्र क्रमांक 12 में "सदस्यता" विषय पर प्रां...
15/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के चतुर्थ दिवस के सत्र क्रमांक 12 में "सदस्यता" विषय पर प्रांत मंत्री अनंत सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव एवं विचार भी प्रस्तुत किए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के सत्र क्रमांक 11 में NEC व दो विभाग के संगठन म...
14/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के सत्र क्रमांक 11 में NEC व दो विभाग के संगठन मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा ने "परिसर इकाई" विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, उन्होंने परिसर इकाई की भूमिका , कार्यकारणी का महत्व एवं कैंपस के विभिन्न कार्यक्रम जैसे कार्यकर्ताओं को प्रभावी इकाई संचालन हेतु प्रेरित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के सत्र क्रमांक 10 में अरुणेंद्र पांडे ने "कार्य...
14/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के सत्र क्रमांक 10 में अरुणेंद्र पांडे ने "कार्यक्रम से कार्यकर्ता निर्माण" विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक संस्कार निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए उन्हें संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यपद्धति से परिचित कराया जा सकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के सत्र क्रमांक 8 में निवर्तमान प्रांत संगठन मंत...
14/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस के सत्र क्रमांक 8 में निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी ने "एक इकाई संचालन" विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने इकाई के प्रभावी संचालन, संगठनात्मक कार्यों की योजना, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा इकाई को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस में अखिल भारतीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख श्री निलेश सोलंकी जी ने भाषण क्रमां...
14/06/2026

छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के तृतीय दिवस में अखिल भारतीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख श्री निलेश सोलंकी जी ने भाषण क्रमांक–2 में "सामाजिक समरसता के पुरोधा संत रविदास" विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता स्थापित करने में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को समाज में समानता, सद्भाव और एकात्मता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस के सत्र क्रमांक–06 में प्रांत संगठन मंत्री श्र...
13/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस के सत्र क्रमांक–06 में प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेश कटारे जी ने "बैठक एवं निर्णय प्रक्रिया" विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन में बैठकों के महत्व, उनकी कार्यपद्धति तथा सामूहिक निर्णय प्रक्रिया की आवश्यकता एवं प्रभावशीलता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Address

Devendra Nagar
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad-ABVP Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad-ABVP Chhattisgarh:

Share