10/08/2026
*🌿 #मंगलवार, #षष्ठी ०४ #अगस्त २०२६🌿*
_*🌷 #पं०सुनील #पाराशर( #शास्त्री जी)🌷*_ *04-08-26, #दैनिक #पञ्चाङ्ग व राशिफल एवं व्रत कथाओं के लिए फेसबुक पेज को लाइक कमेंट शेयर एवं फॉलो अवश्य करें क्योंकि आप सभी के इस् सहयोग से सभी भक्तों को यह पञ्चाङ्ग प्रतिदिन संध्या बंद्न पूजन आदि में सहायता अवश्य प्रदान करेगा जिससे हमारी सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा ।।*
_*My page link👉🏻*_
https://www.facebook.com/Aadhayatmparasharjyotish/
*𝕊𝕙𝕚𝕧 𝕊𝕙𝕒𝕜𝕥𝕚 𝕖𝕝𝕖𝕔𝕥𝕣𝕠𝕟𝕠𝕡𝕒𝕥𝕙𝕚𝕔 𝕔𝕝𝕚𝕟𝕚𝕔 ℝ𝕒𝕥𝕙-𝕝𝕠𝕔𝕒𝕥𝕚𝕠𝕟👉🏻*
https://maps.app.goo.gl/BvcKGn454yRXHu6T8
*My_Whatapps Channel Link👉🏻*
https://whatsapp.com/channel/0029Va4xNHr0G0XoTdjnyt0E
*YouTube_Channel link👉🏻*
https://youtube.com/?si=GmB0AwkIigkv3QgF
*Twitter_Page link👉🏻*
https://twitter.com/JyotishCentre?s=08
*Instagram_link👉🏻*
https://www.instagram.com/reel/Cyr1jsiSVSQ/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
*सभी भक्तगण चैनल को ज्वाइन करें*
#𝕙𝕚𝕘𝕙𝕝𝕚𝕘𝕙𝕥𝕤
*सूर्योदय: - 05:40*
*सूर्यास्त: - 18:56*
*चन्द्रोदय: - 22:16*
*चन्द्रास्त: - 10:41*
*अयन - दक्षिणायणे (उत्तर गोले)*
*ऋतु: ⛈️ वर्षा*
*शक सम्वत: - १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: - २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) - ५१२८*
*मास - श्रावण*
*पक्ष - कृष्ण*
*तिथि - #षष्ठी (२२:०३ से सप्तमी)*
*नक्षत्र - #रेवती (२१:५४ से अश्विनी)*
*योग - धृति (१९:३३ से शूल)*
*प्रथम करण - गर (१०:३२ तक)*
*द्वितीय करण - वणिज (२२:०३ तक)*
🌿🌿🌿🌿🌷🌿🌿🌿🌿
*🌱🌱॥ #गोचर #ग्रहा:॥🌱🌱*
*सूर्य - कर्क*
*चंद्र - मेष (२१:५४ से)*
*मंगल - मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)*
*बुध - मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु - कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*शुक्र - कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि - मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)*
*राहु - कुम्भ*
*केतु - सिंह*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
===============
*अभिजित मुहूर्त - ११:५६ से १२:५०*
*अमृत काल - १९:३० से २१:०६*
*सर्वार्थ सिद्धि योग - २१:५४ से २९:३८+*
*अमृत सिद्धि योग - २१:५४ से २९:३८+*
*रवि योग - २१:५४ से २९:३८+*
*विजय मुहूर्त - १४:३८ से १५:३२*
*गोधूलि मुहूर्त - १९:०८ से १९:२९*
*सायाह्न सन्ध्या - १९:०८ से २०:११*
*निशिता मुहूर्त - २४:०२+ से २४:४४+*
*राहुकाल - १५:४५ से १७:२७*
*राहुवास - पश्चिम*
*यमगण्ड - ०९:०० से १०:४१*
*दुर्मुहूर्त - ०८:१९ से ०९:१४*
*होमाहुति - गुरु*
*दिशाशूल - उत्तर*
*अग्निवास - आकाश*
*भद्रावास - स्वर्ग (२२:०३ से)*
*चन्द्रवास - उत्तर (पूर्व २१:५४ से)*
*शिववास - भोजन में (२२:०३ से श्मशान में)*
*चौघड़िया विचार*
==============
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - रोग २ - उद्वेग*
*३ - चर ४ - लाभ*
*५ - अमृत ६ - काल*
*७ - शुभ ८ - रोग*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - काल २ - लाभ*
*३ - उद्वेग ४ - शुभ*
*५ - अमृत ६ - चर*
*७ - रोग ८ - काल*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
==============
*उत्तर-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)*
*विशेष तिथि*
==============
*पंचक समाप्त २१:५४ पर, मंगला गौरी व्रत आदि।*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
===============
*आज २१:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दो, च, चि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
==============
*कर्क - ०४:१८ से ०६:४०*
*सिंह - ०६:४० से ०८:५९*
*कन्या - ०८:५९ से ११:१७*
*तुला - ११:१७ से १३:३७*
*वृश्चिक - १३:३७ से १५:५७*
*धनु - १५:५७ से १८:००*
*मकर - १८:०० से १९:४१*
*कुम्भ - १९:४१ से २१:०७*
*मीन - २१:०७ से २२:३१*
*मेष - २२:३१ से २४:०४+*
*वृषभ - २४:०४+ से २५:५९+*
*मिथुन - २५:५९+ से २८:१४+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
===============
*मृत्यु पञ्चक - ०५:३७ से ०६:४०*
*अग्नि पञ्चक - ०६:४० से ०८:५९*
*शुभ मुहूर्त - ०८:५९ से ११:१७*
*रज पञ्चक - ११:१७ से १३:३७*
*शुभ मुहूर्त - १३:३७ से १५:५७*
*चोर पञ्चक - १५:५७ से १८:००*
*शुभ मुहूर्त - १८:०० से १९:४१*
*रोग पञ्चक - १९:४१ से २१:०७*
*शुभ मुहूर्त - २१:०७ से २१:५४*
*मृत्यु पञ्चक - २१:५४ से २२:०३*
*अग्नि पञ्चक - २२:०३ से २२:३१*
*शुभ मुहूर्त - २२:३१ से २४:०४+*
*मृत्यु पञ्चक - २४:०४+ से २५:५९+*
*अग्नि पञ्चक - २५:५९+ से २८:१४+*
*शुभ मुहूर्त - २८:१४+ से २९:३८+*
*आज का राशिफल*
===============
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है घर एवं बाहर विवेकी व्यवहार रखें बचते बचते भी कलह क्लेश होने की प्रबल संभावना है परिवार का वातावरण किसी पुराने मामले को लेकर गर्म रहेगा खासकर भाई बंधुओं से अहम को लेकर टकराव होने की आशंका है चल अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में अपने विचार अन्य लोगों के विचार सुनने के बाद ही रखें मातृ पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकते हैं कार्य क्षेत्र पर बीते दिनों की तुलना में आज कुछ शुभ प्रसंग बनेंगे लेकिन फिर भी आपको पसंद कम ही आएंगे लेकिन धन कि आमद ले देकर काम चलाऊ हो ही जाएगी। आज बाहरी संबंधों अथवा दूर के व्यवसाय से अकस्मात लाभ हो सकता है आज अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने का प्रयास करें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा ठंडी वस्तुओं के प्रयोग से बचें।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन वैसे तो किसी ना किसी रूप में आप को लाभ जरूर देगा लेकिन मन में किसी अरिष्ट का भय दिन भर परेशान रखेगा। आप अध्यात्म से प्रेरित रहेंगे परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी अपने निजी स्वार्थों को त्याग अन्य लोगों सहायता करेंगे से बाद में स्वयं ही मानसिक उलझन में फसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अपने मन के विचार खुलकर कहे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मानहानि के प्रसंग भी बनेंगे लेकिन इनकी परवाह आज ना ही करें वरना सोचे हुए कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। घरेलू वातावरण आज शांत बना रहेगा परिवार के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज संतान के ऊपर नजर रखना आवश्यक है। सेहत आज छोटे-मोटे विकारों को छोड़ सामान्य ही रहेगी। आज अल्प धन-लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा बचत होगी ही नहीं।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज के दिन आप की सोची हुई योजनाएं सफल अथवा प्रगति करेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन आप जिस भी कार्य को अथवा जिस किसी भी व्यक्ति का सहयोग करने का विचार करेंगे उसमें परिजन ही बाधक बनेंगे परिवार में छोटे भाई का अमर्यादित आचरण घर में अशांति बना सकता है। कार्यक्षेत्र पर जिस समय लाभ की संभावना रहेगी उस समय ना होकर अकस्मात होगी सार्वजनिक क्षेत्र पर पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी इसका कारण भी परिवार के बुजुर्ग रहेंगे। धर्म-कर्म में कम ही रुचि लेंगे इसके विपरीत अनर्गल प्रवृतियों में मन अधिक भटकेगा कार्य क्षेत्र पर स्त्री के सहयोग से कोई नया सौदा मिल सकता है। आंखों में जलन अथवा सर दर्द से कुछ समय के लिए परेशानी होगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज के दिन आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है परिस्थितियां दिन के आरंभ से प्रतिकूल बनी रहेंगी बीच-बीच में थोड़ी राहत भी मिलेगी लेकिन आज किसी न किसी कारण से मन में नकारात्मक भावों का संचार बना रहेगा। कारोबार व्यवसाय में पैतृक संबंधों अथवा किसी न किसी रूप में पैतृक नाम सहयोग करेगा फिर भी आज आर्थिक मामलों में शीघ्र निर्णय ना लें निवेश भूलकर भी ना करें पुराने उधार को शीघ्रातिशीघ्र चुकाने का प्रयास करें अन्यथा निकट भविष्य में मान भंग होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में प्रलोभन के अवसर मिलेंगे इनसे बचें अन्यथा जहां लाभ देख रहे हैं वहां धन एवं सम्मान दोनों खो सकते हैं। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे किसी अन्य की जमानत देने से भी बचें। संतानों के कारण भी कष्ट होने की संभावना है। धैर्य के साथ दिन बिताएं सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए अशुभ रहने वाला है। प्रातः काल से ही सेहत में नरमी बनेगी इसका मुख्य कारण पूर्व में बरती असंयमित दिनचर्या सेहत की अनदेखी बनेगी आज शारीरिक रूप से सामर्थ्य कम रहने पर भी मन कामवासना में भटकेगा इससे दूर रहने का प्रयास करें अन्यथा समस्या गंभीर होने पर बाद में संभाल नहीं पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज अनिश्चितता रहेगी एक आध सौदा बनने पर आवश्यकता से कुछ कम धन की प्राप्ति हो जाएगी। आज ज्यादा भागदौड़ एवं जोड़-तोड़ की नीति से बचें आकस्मिक यात्रा के प्रसंग भी बन रहे है। यथासंभव आज इसे टालने की कोशिश करें अन्यथा धन एवं सेहत दोनों खराब होंगे। दांपत्य जीवन में भी पल पल में परिवर्तन आएगा पति पत्नी एक दूसरे को शक की निगाह से देखेंगे। ठंडी तरल पदार्थों के सेवन से बचें जुकाम गला खराब खांसी होने की संभावना है।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज के दिन आप जिस भी कार्य अथवा योजना को बनाएंगे उसमें कुछ ना कुछ आशाजनक फल अवश्य मिलेगा। दिन भर आप अपने स्थान से दूर के स्थानों के विषय में अधिक रुचि लेंगे कार्य व्यवसाय हो अथवा पर्यटन बाहर घूमने के मौके तलाशेंगे। आर्थिक रुप से दिन परिश्रम करने के बाद भी सामान्य ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहेगी लेकिन उसका कुछ विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। फिर भी कुछ ना कुछ जोड़ तोड़कर अतिरिक्त आय अवश्य बनाएंगे लेकिन आज आर्थिक मामलों में संतोष कम ही होगा। दांपत्य जीवन में चंचलता आएगी ससुराल पक्ष या किसी नजदीकी रिश्तेदार से वैचारिक मतभेद अथवा कहासुनी हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र पर उच्चाधिकारियों से संबंध बनेंगे इन से तुरंत लाभ की आशा न रखें। संतानों का व्यवहार उद्दंड रहने पर भी किसी कारण से गर्व होगा। पेट से ऊपरी अंगों में कोई नया विकार बन सकता है।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन बीते दिन की तुलना में राहत भरा रहेगा सेहत प्रातः काल की समय थोड़ी नरम रहेगी शारीरिक अकड़न पेट दर्द कब्ज गैस की शिकायत परेशान करेगी। लेकिन मध्यान्ह के बाद स्थिति में सुधार आएगा फिर भी आपकी कार्य करने की धीमी गति लोगों से आलोचना करवाएगी। मध्यान्ह बाद धार्मिक भावनाओं का उदय भी होगा लेकिन किसी ना किसी कार्य में व्यस्तता के चलते इसके लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कार्य व्यवसाय में प्रतिष्ठा अवश्य मिलेगी लेकिन आर्थिक मामलों में असफलता ही हाथ लगेगी। धन की आमद खर्च के अनुपात में कम रहने से आय व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। व्यवसाइयों की तुलना में नौकरीपेशा जातक अधिक प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी आनंद मिलेगा। आज यात्रा से बचें खर्च के सिवा कुछ प्राप्ति नहीं होगी।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज के दिन प्रातः काल से ही आपके अंदर बुद्धि विवेक का विकास होगा कुछेक घरेलू एवं व्यवसायिक कार्य आपकी दूर दृष्टि से पूर्ण होंगे लेकिन इसका विपरीत प्रभाव आपके स्वभाव पर पड़ेगा अहभ की भावना जागृत होगी। आर्थिक दृष्टिकोण आज जिन कार्यों में लाभ की आशा रखेंगे उनसे निराश होना पड़ेगा लेकिन आज कहीं से अकस्मात धन मिलने की भी संभावना है परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा माता से स्नेह संबंध लेकिन पिता से किसी अंदरूनी मामले को लेकर वैचारिक मतभेद उभरेंगे दांपत्य सुख ठीक-ठाक ही रहेगा फिर भी पति पत्नी को आपस में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है सार्वजनिक जीवन वैसे तो ठीक ही रहेगा फिर भी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आप की छवि खराब होगी। सेहत ठीक रहेगी लेकिन पिता की सेहत में कुछ ना कुछ विकार आने की संभावना है।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बड़बोलापन सार्वजनिक क्षेत्र अथवा कुटुंब में हास्य का पात्र बनाएगा साथ ही किसी मुश्किल में भी फंस सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद होने के बाद भी किसी ना किसी रूप में सुख सहयोग की प्राप्ति अवश्य होगी। आज मन की कोई भी बात माता-पिता से ना छुपाए यही आपके लिए हितकर रहेगा अचल संपत्ति के कार्यों में निवेश करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। आज यदि अपनी भाषा एवं विचारों का सोच समझकर प्रयोग करेंगे तो मान सम्मान के साथ आय के नए मार्ग भी बना सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं इनसे आर्थिक लाभ की आशा न रखें फिर भी सुख प्राप्ति अवश्य होगी सरकारी कार्य लापरवाही के चलते लटक सकते हैं। ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें गला अथवा छाती में संक्रमण होने की संभावना है।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज के दिन आपके आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं इसका कुछ ना कुछ शुभ परिणाम अवश्य मिलेगा वैसे तो आज आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा किसी से भी कार्य निकालना आसान होगा लेकिन स्वभाव में जिद भी अधिक रहने के कारण लोग आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकते हैं आज इसका कोई प्रतिकूल परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में मानहानि हो सकती है सतर्क रहें परिवार का वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा घर के सदस्य कामना पूर्ति के लिए जिद बहस पर उतरेंगे कारोबार की स्थिति आज धीमी रहेगी फिर भी अचानक धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें आज कोई पुराना रोग हो सकता है खानपान संतुलित रखना आवश्यक है।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन आपके मन में कुछ ना कुछ उधेड़बुन लगी रहेगी जिस कार्य को पहले करना है उसमें ढील देंगे व्यर्थ के कार्यों में रुचि लेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे मदद की उम्मीद रखेंगे लेकिन आज आपमें परोपकार की भावना कम ही रहने के कारण हर कार्य में निजी स्वार्थ तलाशेंगे कार्य व्यवसाय मध्यांन तक निराश करेगा लेकिन संध्या के आसपास किसी परिचित के सहयोग अथवा पुराने काम के पूर्ण होने पर आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा आज किसी भी कार्य में जोड़ तोड़ करने का प्रयास ना करें अन्यथा हानि होगी। आपका स्वभाव संतोष ही रहेगा लेकिन परिजन किसी विशेष कार्य में जल्दबाजी अथवा जिद करेंगे लेकिन स्वयं परिजनों की धीमी कार्यशैली के कारण गुस्सा आएगा शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा बैठे-बिठाए मुसीबत बढ़ेगी नौकरीपेशा से उच्चअधिकारी नाराज हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मूत्राशय से संबंधित समस्या हो सकती है।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज के दिन आपका स्वभाव लापरवाह रहेगा कोई भी कार्य जब तक सर पर ना आ जाए करेंगे नहीं जिससे परिवार के सदस्यों से ताने सुनने को मिलेंगे। दिन के अधिकांश समय आप अपने में ही मस्त रहेंगे कार्य व्यवसाय में पुराने व्यवहारों के बल पर लाभ कमाएंगे लेकिन कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी धन आज आते ही जाने के मार्ग खोज लेगा। पैतृक कार्य अथवा किसी भी प्रकार के पिता संबंधित कार्य में निवेश करने से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए धन फंसने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र पर स्त्री संतानों के सहयोग की आशा लगाएंगे सहयोग मिलेगा भी लेकिन कुछ गड़बड़ होने पर बाद में स्वयं के निर्णय को ही दोष देंगे। संध्या के बाद धन लाभ होने से दैनिक खर्चों की पूर्ति आसानी से हो जाएगी। खानपान में विशेष संयम रखें पेट खराब होने पर अन्य रोग होने की संभावना है।
@शिवशक्ति इलेक्ट्रोहोम्योपैंथिक क्लिनिक राठ Sunil Parashar