20/02/2026
https://www.facebook.com/share/175KSaWLQ5/
नमस्कार साथियों,
फार्मासिस्टों के ग्रेड पे उन्नयन विषयक शासन स्तर पर अंतिम पत्र इसी माह दिनांक 02 फरवरी 2026 कार्यवाही प्रचलन में है गत माह भी एसोसिएशन द्वारा फॉलोअप दौरान कार्यवाही में प्रगति हेतु प्रयास किया गया था जिसका पत्र दिनांक 30 जनवरी 2026 हैं जिसे सदन में दिए गए उत्तर में माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय जी ने उल्लेख किया है।
जैसा आपको समस्त जानकारी मिल चुकी है कि शासन स्तर पर केवल केवल स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नस्तियों पर ही कार्यवाही प्रक्रियाधीन है शेष या अन्यो की नही। आधिकारिक रूप से कथन यही है कि वर्ष 2023 में संचालनालय में लगी भीषण आग की वजह से फार्मासिस्ट से जुड़ी सभी नास्ति एवं अभिलेख नष्ट हो चुके है। ऐसे में कई ऐसे फर्जी दावेदार जो बिना किसी आधार के अपने ही फार्मासिस्ट साथियों से अवैध वसूली कर नापाक रोटियां सेंककर मजे ले रहे है। इसलिए सावधान और सतर्क रहें।
इसके पूर्व भी सदन में विभाग द्वारा आग की वजह से अभिलेख नष्ट होने की बात कही गई थी लेकिन प्रत्येक कार्यवाही में शासन द्वारा एक प्रतिलिपि सादर सूचनार्थ प्रदेश अध्यक्ष स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन मप्र के नाम प्रेषित की गई थी जिन्हें एकजाई कर पुनः शासन स्तर पर लाने में वर्तमान प्रदेश संयोजक श्री राजन नायर, प्रदेश अध्यक्ष श्री नवजोत सिंह कुशवाह और प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रकांत जी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
सभी नस्तियों में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री राजन नायर का नाम है।
चुकि सदन में दिए उत्तर अनुसार पत्रों के विवरण सार्वजनिक है आगे के अपडेट आपको इसी तरह मिलते रहेंगें किसी के बहकावे में न आये।