PM Shri Government High School Kaneri Ratlam MP

Directions

PM Shri Government High School Kaneri Ratlam MP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PM Shri Government High School Kaneri Ratlam MP, Health & Wellness Website, Ratlam.

06/09/2026

Teachers day celebration at school

06/09/2026

Celebration of Janmashtmi

28/08/2026

Square shape property

27/08/2026

About Triangle shape

25/08/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

15/08/2026

PT during independence day

15/08/2026

Dance performance by students on independence day

01/08/2026

Tree plantation at Kaneri by Collector madam

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल कनेरी में कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण 🌱रतलाम: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सा...
01/08/2026

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल कनेरी में कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण 🌱

रतलाम: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल कनेरी में जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत एवं विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, तिलक एवं स्वागत गीत के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में कलेक्टर महोदया ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर पूर्व विद्यार्थियों (Alumni) को भी विद्यालय की गतिविधियों से जोड़कर उनके अनुभव एवं सहयोग का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुँचाया जाए, जिससे विद्यालय के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके।

"पेड़ लगाओ, धरती बचाओ" एवं "स्वच्छता अपनाओ, पर्यावरण बचाओ" लिखे बैनरों के माध्यम से पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कनेरी के सरपंच अशोक कागड़े, राकेश पाटीदार,ठाकुर प्रवीण सिंह, गिरीश पुरोहित, राजकुमार धाबाई, शंभूलाल पाटीदार, अजय गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, विशाल गुर्जर, विजय परमार तथा पंचायत सचिव लोकेन्द्रसिंह भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से प्राचार्य आर.सी. मईडा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं नवाचार संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण आनंदी मालवीय, मंजू कोटिया, अनीता कुमावत, श्रद्धा सोनी, महेश कुमार रावल, कुणाल वर्मा, प्रेमलता नायमा, टीना व्यास, प्रदीप पंवार, सोनम सेलोत, उषा डाबी, दिनेश कैमोर, रीना चौरसिया एवं अंकित राठौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती आनंदी मालवीय ने किया।

22/04/2026

Acer ALTOS PANEL Function of Pen

Address

Ratlam
457001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM Shri Government High School Kaneri Ratlam MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share