Rewa My Home Town

Rewa My Home Town Rewa district is divided in to 9 tehsils named Mangava, Naigarhi, Sirmaur, Jawa, Teonthar, Hanumana, Hujur, Raipur Karchulian and Mauganj,

रीवा भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त का नगर है। यह इलाहाबाद नगर से 131 मील दक्षिण स्थित प्रमुख नगर है। यह शहर मध्य प्रदेश प्रांत के विंध्य पठार का एक हिस्से का निर्माण करता है और टोंस एवं उसकी सहायता नदियों द्वारा सिंचित है।

इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश राज्य, पश्चिम में सतन एवं पूर्व तथा दक्षिण में सीधी जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 2,509 वर्ग मील है। यह पहले एक बड़ी रियासत थी। यहाँ के निवासियों में

गोंड एवं कोल जाति के लोग भी शामिल हैं जो पहाड़ी भागों में रहते हैं। जिले में जंगलों की अधिकता है, जिनसे लाख, लकड़ी एवं जंगली पशु प्राप्त होते हैं। रीवा के जंगलों में ही सफेद बाघ की नस्ल पाई गई हैं। जिले की प्रमुख उपज धान है। जिले के ताला नामक जंगल में बांधागढ़ का ऐतिहासिक किला है।

भूतपूर्व रीवा रियासत की स्थापना लगभग 1400 ई. में बघेल राजपूतों द्वारा की गई थी। मुग़ल सम्राट अकबर द्वारा बांधवगढ़ नगर को ध्वस्त किए जाने के बाद रीवा महत्त्वपूर्ण बन गया और 1597 ई, में इसे भूतपूर्व रीवा रियासत की राजधानी के रूप में चुना गया। सन 1812 ई. में यहाँ के स्थानीय शासक ने ब्रिटिश सत्ता से समझौता कर अपनी सम्प्रभुता अंग्रेज़ों को सौंप दी। यह शहर ब्रिटिश बघेलखण्ड एजेंसी की राजधानी भी रहा।

31/05/2026
31/05/2026

जातिवाद की यह गंदगी कुछ लोगों द्वारा बहुत तेजी से फैलाई जा रही है, जो न केवल विंध्य क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश की सामाजिक एकता, भाईचारे और विकास के लिए भी घातक है। हमें ऐसे विभाजनकारी विचारों से ऊपर उठकर समाज में आपसी सम्मान, सद्भाव और समानता को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और मजबूत समाज मिल सके।

25/05/2026

देवतालाब शिव मंदिर मध्य प्रदेश के देवतालाब में स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यह मंदिर विंध्य क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है।

मान्यता है कि यह विशाल मंदिर एक ही पत्थर से निर्मित है और इसका निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में किया था।

21/05/2026

दारू का ठेका पहले ढूंढ लेते हैं! 😄🍾
कल शादी है, आज 'रूट मैप' की तैयारी पूरी होनी चाहिए। 😂 "

Address

Rewa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewa My Home Town posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rewa My Home Town:

Share