25/07/2026
उपसंचालक
जनसंपर्क विभाग जिला रीवा
विषय:क्षेत्रीय संचालक डॉ. जी. एस. परिहार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया
______________________________________
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ. जी. एस. परिहार द्वारा आज कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय, रीवा का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया
______________________________________
निरीक्षण के दौरान डॉ. परिहार ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया एवं उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं
____________________________________
क्षेत्रीय संचालक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने तथा उपकरणों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल आमजन के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं संतोषजनक उपचार मिलना चाहिए
______________________________________
इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रतिभा मिश्रा, आरएमओ डॉ. के. के. तिवारी एवं सहायक अस्पताल प्रबंधक श्री रविंद्रनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए गए
______________________________________
निरीक्षण के अंत में डॉ. परिहार ने कहा कि जिला स्तर पर संचालित जिला अस्पताल का स्टोर मानको के अनुरूप और राज्य का पहला स्टोर होगा जहां सभी स्टैंडर्ड का पालन हो रहा है..दवाई की रखरखाव और बार कोडिंग प्रशंसनीय है साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है
__________________________________
डॉ जी एस परिहार
क्