24/08/2026
👁️ घर-घर नेत्र परीक्षण अभियान | ग्राम बावई
राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, रूद्रप्रयाग के अंतर्गत निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के सहयोग से 24 अगस्त 2026 को ग्राम बावई में घर-घर नेत्र परीक्षण अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को उनके घर/निकटस्थ स्थान पर नेत्र संबंधी जांच एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 105 लोगों की नेत्र जांच, 56 लोगों को चश्मा वितरण तथा 08 मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) रोगियों की पहचान की गई।
अभियान को सफल बनाने में मेडिकल टीम के गौरव नौटियाल, कुलेंद्र रावत, शिवांशु, अमन सरियाल, सुखवीर सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
👁️ समय पर नेत्र जांच—स्वस्थ दृष्टि और उज्ज्वल भविष्य की पहचान।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रूद्रप्रयाग
#घरघरनेत्रपरीक्षण #नेत्रजांच #मोतियाबिंद #स्वस्थदृष्टि