23/07/2026
आज पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि पर हृदय अत्यंत भावुक है… उन्हें स्मरण करते ही अनगिनत यादें आँखों के सामने जीवंत हो उठती हैं, पिता केवल एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन का वह अटूट संबल हैं, जिनकी छाया में हर कठिनाई से निडर होकर आगे बढ़ना सीखते हैं।
आपने अपने स्नेह, त्याग और संघर्ष से जो जीवन मूल्यों की नींव रखी, वही आज मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपकी सीख, आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद आज भी हर कदम पर मेरे साथ है… बस आपकी कमी हर पल महसूस होती है। आपका साया भले ही अब सिर पर नहीं है, लेकिन आपके संस्कार और आपके दिखाए मार्ग मेरे जीवन को निरंतर दिशा दे रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दें, कोटि-कोटि नमन… भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏