Om Singar Store

Directions

Om Singar Store Singar ka saman thok & khudra vikreta

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 शुरू हो चुका है. ऐसे में यहां कई नागा साधु भी गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं. इनमें म...
17/01/2025

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 शुरू हो चुका है. ऐसे में यहां कई नागा साधु भी गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं. इनमें महिला नागा साधु भी शामिल हैं. चलिए आज हम महिला नागा साधु के बारे में कई रोचक जानकारियां जानेंगे.प्रयागराज में आज से महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. पहले ‘अमृत स्नान’ के लिए श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है. यहां लाखों की तादाद में नागा साधु भी पहुंचे हैं. नागा साधुओं के बारे में तो आपने सुना ही होगा. लेकिन आज हम आपको महिला नागा साधुओं के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे, जो शायद ही आपने सुने होंगे.नागा में बहुत साधु वस्त्रधारी और बहुत साधु दिगंबर यानी बिना कपड़ा के होते हैं. लेकिन, महिलाएं भी जब संन्यास में दीक्षा लेती हैं तो उन्हें भी नागा बनाया जाता है. लेकिन, वे सभी कपड़े पहनती हैं. महिला नागा साधुओं को अपने माथे पर एक तिलक लगाना होता है. उन्हें एक ही कपड़ा पहनने की अनुमति होती है, जिसका रंग गुरुआ होता है.महिला नागा साधु बिना सिला हुआ कपड़ा पहनती हैं, जिसे गंती कहा जाता है. नागा साधु बनने से पहले महिला को 6 से 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है. जब महिलाएं ये कर ले जाती हैं, तो उन्हें महिला गुरु नागा साधु बनने की अनुमति दे देते हैं.

जिंदा ही खुद का करना होता है पिंडदान

महिला नागा साधु को यह साबित करना होता है कि वह पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित हो चुकी हैं. अब उसका सांसारिक मोह माया से लगाव खत्म हो गया है. महिला नागा साधु को खुद ही अपना पिंडदान करना होता है. पिछली जिंदगी को पीछे छोड़ना होता है. महिलाओं को सन्यासी बनाने की प्रक्रिया अखाड़ों के सर्वोच्च पदाधिकारी आचार्य महामंडलेश्वर पूरी कराते हैं.

दिनभर भगवान का जाप करती हैं

महिला नागा साधु भोर में नदी में स्नान करती हैं. इसके बाद महिला नागा साधु साधना शुरू करती हैं. अवधूतानी मां पूरा दिन भगवान का जाप करती हैं. सुबह उठकर शिव आराधना करती हैं. शाम में भगवान दत्तात्रेय की पूजा करती हैं.

15/01/2025

राम मंदिर की वार्षिक गांठ की हार्दिक शुभ कामनाएं 🔥

आप सभी सनातनी भाईयों🙏🚩🚩

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक ऐसे एक ऐसे संत महात्मा पहुंचे जिन्होंने एक हाथ को लगभग 11 साल से ऊपर उठकर रखा है इनकी उनकी...
10/01/2025

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक ऐसे एक ऐसे संत महात्मा पहुंचे जिन्होंने एक हाथ को लगभग 11 साल से ऊपर उठकर रखा है इनकी उनकी तपस्या और तब को देखते हुए लोग अब हैरान हो चुके हैं ऐसे परोपकारी और चमत्कारी बाबा हैं जिनके देखने के लिए #प्रयागराज #महाकुंभ में लाखों की भीड़ आ रही है

   #𝚗𝚎𝚠
04/01/2025

#𝚗𝚎𝚠

𝙰𝚕𝚕 𝚒𝚝𝚎𝚖 𝚊𝚟𝚊𝚒𝚕𝚊𝚋𝚕𝚎
24/12/2024

𝙰𝚕𝚕 𝚒𝚝𝚎𝚖 𝚊𝚟𝚊𝚒𝚕𝚊𝚋𝚕𝚎

अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। अपनी उत्क...
23/12/2024

अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। अपनी उत्कृष्ट अभिनय क्षमता और नृत्य शैली के कारण वे "आइकन स्टार" के रूप में लोकप्रिय हैं। 8 अप्रैल 1983 को जन्मे अल्लू अर्जुन, अल्लू अर्जुन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी फिल्मों जैसे आर्या, पुष्पाः द राइज और देसमुदुरु ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई।

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी एक शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला हैं। स्नेहा का जन्म एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार में हुआ और उन्होंने अमेरिका से इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी, और कुछ समय बाद 6 मार्च 2011 को उनकी शादी हुई।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के दो बच्चे हैं बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा। यह जोड़ी तेलुगु फिल्म उद्योग में सबसे पसंदीदा और प्यारे दंपतियों में से एक मानी जाती है। दोनों अपने पारिवारिक जीवन और पेशेवर करियर को बेहतरीन तरीके से संतुलित करते हैं। स्नेहा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें साझा करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

𝙽𝚎𝚠 𝚌𝚘𝚕𝚕𝚎𝚌𝚝𝚒𝚘𝚗
21/12/2024

𝙽𝚎𝚠 𝚌𝚘𝚕𝚕𝚎𝚌𝚝𝚒𝚘𝚗

Address

Tilauthu
Sasaram
821312

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Om Singar Store posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share