07/08/2026
🚨 शहडोल के ग्राम छांटा उर्फ़ नवाटोला किसानों का फूटा आक्रोश!
बुढार जैतपुर–चंगेरा मार्ग पर पिछले 4–5 वर्षों से फील्ड क्रॉसिंग (पाइप) नहीं बनने के कारण हर वर्ष बरसात में किसानों के खेत जलमग्न हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित कंपनी ने पहले MPRRDA से लिखित पत्र लाने की बात कही थी। इसके बाद MPRRDA, PIU शहडोल ने दिनांक 24/07/2026 को पत्र जारी कर CBM Project Reliance से फील्ड क्रॉसिंग (Pipe) निर्माण कराने का अनुरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।