15/07/2026
पीसीआई कार्यालय भोपाल में एबीपीए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जैनेंद्र सिंह जी एवं जबलपुर जिले से जिला अध्यक्ष अभिषेक साहू जी कोषाध्यक्ष अभिजीत लखेरा जी सचिव निलेश विश्वकर्मा जी तरुण जी एवं डिंडोरी से फार्मासिस्ट से साथियों ने पीसीआई अध्यक्ष श्री संजय जैन जी एवं रजिस्ट्रार मैडम श्रीमती भव्या त्रिपाठी जी से मुलाकात की एवं उन्हें फार्मासिस्ट साथियों के हितों के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों को सराहा साथ ही फार्मासिस्ट साथियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर हो रही समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा की एवं उन्हें न्यू रजिस्ट्रेशन एवं पुराने रिन्यूअल जो काफी समय से पेंडिंग है उनको जल्द से जल्द पूरा करें और पोर्टल में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करने एवं फीस एवं लेट फीस जो की बहुत ज्यादा है उसको रिवाइज करके कम करने के लिए आग्रह किया इस संबंध में रजिस्ट्रार महोदया एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा संगठन को आस्वस्थ किया गया है गया है कि उचित कदम उठाए जाएंगे एवं सुधार कार्यों में तेजी से कार्य किया जाएगा!
एबीपीए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन
शहडोल मध्य प्रदेश
#एबीपीए_शहडोल
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
Rajendra Shukla