Lifecare health centre Dobi

Lifecare health centre Dobi Dr. Kamlesh Kumar provides medical service offering diagnostic , therapeutic OPD facilities

28/05/2026

हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है
जागरूकता: महिलाओं और किशोरियों को पीरियड्स के दौरान होने वाली बीमारियों (जैसे इन्फेक्शन) से बचाने के लिए!कलंक मिटाना: माहवारी को एक सामान्य और प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करने के लिए समाज को शिक्षित करना 🌼
🌼 इन बातों का ध्यान रखें 👉
🌸उत्पाद बदलें: सैनिटरी पैड, टैम्पोन या कप को हर 4-6 घंटे में बदलें, भले ही प्रवाह कम हो。
🌸सफाई: जननांग क्षेत्र (Vaginal area) को हल्के गुनगुने पानी और सादे साबुन से नियमित रूप से साफ और सूखा रखें。
🌸सही निपटान (Disposal): इस्तेमाल किए गए पैड को पेपर में लपेटकर डस्टबिन में डालें। इसे खुले में न फेंके और न ही फ्लश करें।कपड़ों की साफ-सफाई: यदि आप रियूजेबल (कपड़े के) पैड का उपयोग करती हैं, तो उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाएं ताकि बैक्टीरिया खत्म हो जाए।

21/05/2026

गर्मियों में लू (Heatstroke) और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है:
भरपूर पानी पिएं: हर आधे घंटे में सादा पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो। इसके अलावा नींबू पानी, ओआरएस (ORS), नारियल पानी या छाछ का सेवन करते रहें।
सीधी धूप से बचें: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को टोपी या हल्के सूती कपड़े से ढककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा (Sunglasses) पहनें।
सही कपड़े पहनें: हल्के रंग के, ढीले और पूरे शरीर को ढकने वाले सूती (cotton) कपड़े पहनें।
खान-पान: हल्का और ताजा खाना खाएं। पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
कैफीन से बचें: चाय, कॉफी और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी (Dehydration) करते हैं।
त्वचा की देखभाल: बाहर निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन (Sunscreen) जरूर लगाएं।

13/03/2026

मधुमेह आम भाषा में शुगर की बीमारी 🌼
डॉ अंकुर की ये वीडियो आपके diet कन्फ्यूजन ko दूर कर देगी।
https://www.facebook.com/share/v/1DWFoFLRTJ/

12/03/2026
04/03/2026

अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के पावन प्रतीक होलिका दहन पर भक्त वीर प्रह्लाद की भक्ति की विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह दिव्य अग्नि आपके जीवन से समस्त नकारात्मकता का दहन कर सत्य, साहस और सद्भाव का प्रकाश प्रज्वलित करे।

अगर आप सोच रहे हैं कि डॉक्टर की पर्ची के बिना सेल्फ-मेडिकेशन काफी है, तो आप गलत हो सकते हैं. सेल्फ-मेडिकेशन के कई नुकसान...
19/01/2026

अगर आप सोच रहे हैं कि डॉक्टर की पर्ची के बिना सेल्फ-मेडिकेशन काफी है, तो आप गलत हो सकते हैं. सेल्फ-मेडिकेशन के कई नुकसान हैं जिसका असर लंबे समय में जाहिर हो सकता है. बुनियादी तौर पर जब दवाइयां आपके शरीर में प्रवेश करती हैं तो तेजी से अवशोषित हो जाती हैं और प्रतिक्रिया पैदा कर सकती हैं.

हो सकता है कभी आपको राहत मिल जाए या बाद में साइड-इफेक्ट्स जाहिर हो. खरीदी गई कुछ दवाइयां बहुत नशीली और खतरनाक हो सकती हैं.

01/01/2026

wishing you joy, health and New beginnings in 2026🌼

🌼🌼🌼21 दिसंबर को पांच वर्ष आयु वर्ग बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की🌼🌼🌼 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 21 दिसंबर, 20...
18/12/2025

🌼🌼🌼
21 दिसंबर को पांच वर्ष आयु वर्ग बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की🌼🌼🌼

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को जिला टास्क फोर्स फाॅर इम्यूनाइजेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने की।
अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी बच्चा बिना पोलियो की दवाई के छूट न जाए। उन्होेंने कहा कि हालांकि देश और प्रदेश में पोलियो अब नियंत्रण में है लेकिन इस सुरक्षा कवच को बनाये रखा जाये। इसके साथ ही उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु आईईसी गतिविधियों, अंतर-विभागीय समन्वय तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक करोल ने सभी संबंधित विभागों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश सूद ने 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान से संबंधित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक के दौरान बूथ स्तर की व्यवस्थाओं, मोबाइल टीमों की तैनाती, पर्यवेक्षण, लाॅजिस्टिक प्रबंधन तथा दूरस्थ एवं कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि 21 दिसंबर, 2025 को जिला कांगड़ा में पल्स पोलियो अभियान को पूर्णतः सफल बनाया जा सके।
बैठक में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. महिमा कौल, एएमओ डाॅ. शिखा, आईपीओ प्रवीण कुमार, एमओ डाॅ. अपूर्व त्रिखा, फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल कल्याण) अशोक कुमार, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, चिन्मय मिशन की सेवा शाखा कार्ड और रोटरी क्लब के प्रतिनिधि अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों और जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ने भाग लिया।

Address

Village Dobi Post Office Kartot Teh Rampur Busheher
Shimla
172001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lifecare health centre Dobi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share