जनसंपर्क, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला- सीधी म. प्र.

  • Home
  • India
  • Sidhi
  • जनसंपर्क, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला- सीधी म. प्र.

जनसंपर्क, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला- सीधी म. प्र. ताकि जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य के प्रति अनुचित व्यवहार ना अपनाएं।

28/08/2026

*सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे की आशा बहनों से रक्षाबंधन पर भावुक अपील - गर्भवती बहनों को संभावित प्रसव से 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराएं*

*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दी बधाई, कहा - हर गांव में आशा ही गर्भवती बहनों की सबसे बड़ी सुरक्षा कवच*

सीधी, 28 अगस्त 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने जिले की समस्त आशा कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए एक भावुक अपील जारी की है। उन्होंने आशा बहनों से आग्रह किया है कि वे गर्भवती बहनों को प्रसव पीड़ा का इंतजार किए बिना, संभावित प्रसव तिथि (EDD) से 15 दिन पूर्व ही चिकित्सकीय सलाह अनुसार अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित करें।

सीएमएचओ ने कहा कि जिले में हमारी कुछ और बहनें गर्भवती महिलाओं के रूप में हैं, जिनके स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी हम सभी भाई-बहनों की है। कई गांव ऐसे हैं जहां उप स्वास्थ्य केंद्र या अन्य उच्च संस्था नहीं है, वहां केवल आशा ही है जो किसी भी समय गर्भवती बहन की देखभाल कर सकती है और खतरे से बचाने के लिए उसे अस्पताल तक पहुंचा सकती है। यदि प्रसव पीड़ा का इंतजार करते रहे और समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाए तो किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ता है, जिसका दुख हम सभी को होता है।

उन्होंने आशा बहनों से अपील की है कि वे गर्भावस्था के दौरान गर्भवती बहनों को नियमित रूप से एएनएम, सीएचओ, मेडिकल ऑफिसर एवं स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ से निर्धारित समय पर और आवश्यकता पड़ने पर जांच के लिए जरूर ले जाएं तथा जांचों के दौरान दी गई सलाह के अनुसार ही प्रसव के लिए भर्ती कराएं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने कहा कि "मेरी सभी आशा बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। मेरा आपसे अनुरोध, आग्रह एवं अपील है कि हमारी गर्भवती बहनों को दी गई सलाह के अनुसार संभावित प्रसव से 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती जरूर कराएं। यह हमारा कर्तव्य और रक्षाबंधन का सच्चा धर्म है। जो आशा बहन मुझे राखी बांधने आना चाहती हैं, उनका स्वागत है, मैं अपने कार्यालय में उपलब्ध हूं।"

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी विकासखंडों की आशा कार्यकर्ताओं को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर समय-पूर्व संस्थागत भर्ती सुनिश्चित करें।

*जिला चिकित्सालय सीधी में दो दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर संपन्न, 83 संभावित मरीज चिन्हित**350 से अधिक मरीजों की हुई...
23/08/2026

*जिला चिकित्सालय सीधी में दो दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर संपन्न, 83 संभावित मरीज चिन्हित*

*350 से अधिक मरीजों की हुई जांच, आयुष्मान भारत योजना के तहत होगा निःशुल्क उपचार*

सीधी, 24 अगस्त 2026 : कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय सीधी में 22 एवं 23 अगस्त को दो दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमती रीती पाठक द्वारा एवं द्वितीय दिवस का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम सिंह द्वारा किया गया।

शिविर जागरूकता और स्क्रीनिंग पर केंद्रित रहा, जिसमें कुल 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 189 मरीजों की विशेष रूप से कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 83 मरीजों को संभावित कैंसर के लक्षणों के आधार पर चिन्हित किया गया है। शिविर में कैंसर के शुरुआती लक्षण, निदान और समय पर उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

ऑन्को सर्जन डॉ. प्रशांत जैन एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. संजय जैन, डॉ. अंकित जैन द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय सीधी के सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे के मार्गदर्शन में डॉ. हिमेश पाठक, डॉ. आशीष विवेक भारती, डॉ. हरिओम सिंह एवं डॉ. सुनीता तिवारी द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वर्णा दीवान द्वारा शिविर का निरीक्षण कर संचालन की सतत् निगरानी की गई। पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बड़ी संख्या में महिलाओं को शिविर में शामिल किया गया तथा दीन दयाल रसोई में मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि "शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता लाना और प्रारंभिक अवस्था में ही रोग की पहचान करना था। 83 चिन्हित मरीजों को शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर में आगे की जांच एवं उपचार के लिए बुलाया गया है। मरीज अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के साथ आएं, ताकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहने और नियमित जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।"

शैल्बी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि चिन्हित सभी मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

22 अगस्त को जिला अस्पताल सीधी में नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर  सीधी, 20 अगस्त 2026 – कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानु...
20/08/2026

22 अगस्त को जिला अस्पताल सीधी में नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर

सीधी, 20 अगस्त 2026 – कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं शैल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में 22 अगस्त 2026, शनिवार को जिला अस्पताल, सीधी में "विशाल नि:शुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर एवं आमजन में मुख व गले के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है।

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को "सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन" करने का तरीका बताया जाएगा। हर महीने पीरियड्स खत्म होने के 5-7 दिन बाद स्व-परीक्षण करने की सलाह दी जाएगी। गुटका, तम्बाकू एवं सुपारी का सेवन करने वाले लोगों को मुख के अंदर सफेद या लाल दाग, आवाज बैठना, निगलने में तकलीफ, मुंह से दुर्गंध, गले में गांठ जैसे लक्षणों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मालती भगत, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट एवं डॉ. प्रशांत जैन, कंसल्टेंट ऑन्कोसर्जन मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे।

डॉ. खरे ने बताया कि 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर 5 साल में एक बार क्लीनिकल स्तन जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि किसी महिला में गांठ, आकार-रंग में बदलाव, निपल से रिसाव जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

उन्होंने जिले के आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए 9522559341, 7697591600 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविर में आए संदिग्ध मरीजों को आवश्यकतानुसार जिला अस्पताल एवं शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर रेफर किया जाएगा।

18/08/2026

अत्यधिक बारिश से स्वास्थ्य विभाग ने किया सावधान

सीधी, 18 अगस्त 2026 – वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि, जलभराव और पेयजल स्रोतों के प्रदूषण से उल्टी-दस्त, पीलिया, टाइफाइड, हैजा जैसे जल-जनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के लिए 15 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं।

सीएमएचओ ने कहा कि बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए अभी से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इसके तहत सभी विकासखंडों में बाढ़ संभावित क्षेत्रों और दुर्गम ग्रामों को चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। बीएमओ नोडल अधिकारी होंगे और उनका नाम व फोन नंबर कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शित किया जाएगा। आशा, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ, एलएचवी व पुरुष सुपरवाइजर को बेसिक ट्रीटमेंट एवं मरीजों के वर्गीकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार अस्थाई राहत शिविरों में मेडिकल टीम गठित कर संक्रामक रोगों की रोकथाम की जाएगी। सभी अस्पतालों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, ट्रॉमा मैनेजमेंट और गंभीर रोगियों की देखभाल जैसी आवश्यक सेवाएं निर्बाध जारी रहेंगी। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी-लिवर रोगियों की विशेष निगरानी की जाएगी।

ओआरएस पैकेट, क्लोरीन टेबलेट, एंटीबायोटिक, आईवी फ्लूइड, ब्लीचिंग पाउडर जैसी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ट्रॉमा के लिए पॉविडोन आयोडीन, बैंडेज, ड्रेसिंग सामग्री तथा सर्पदंश-डॉग बाइट के लिए एएसवी, एआरवी, आरआईजी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। अस्पतालों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, मॉक-ड्रिल, रैपिड रिस्पांस टीम गठन और अन्य विभागों से समन्वय भी निर्देशों में शामिल है।

सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार खरे, ने कहा कि "शासन की प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु में कोई भी नागरिक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे। बाढ़ और जलजनित रोगों से बचाव के लिए हमने सभी तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से अपील है कि साफ पानी पिएं, हाथ धोएं और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।"

आगामी सप्ताह में सभी विकासखंडों में मॉक-ड्रिल आयोजित की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम की सूची अंतिम रूप दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत, राजस्व, पीएचई एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठक कर संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाएगी। नागरिकों को जागरूकता के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

*नेबुहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के औचक निरीक्षण में कमियां मिलीं**सीधी, 17 अगस्त 2026* – कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशों...
17/08/2026

*नेबुहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के औचक निरीक्षण में कमियां मिलीं*

*सीधी, 17 अगस्त 2026* – कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशों के पालन में सोमवार को सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डब्ल्यूसीडी प्रवेश मिश्रा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने विकासखंड सीधी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेबुहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एनसी रजिस्ट्रेशन, एनसीडी फॉलो-अप और दवाओं की उपलब्धता में कमियां पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान सीएचओ प्रमिला सिंह उपस्थित मिलीं जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विलंब से पहुंचीं। संस्था में शत-प्रतिशत एनसी रजिस्ट्रेशन नहीं था। एनसीडी पोर्टल में उच्च रक्तचाप एवं डायबिटीज मरीजों का फॉलो-अप कम पाया गया। अनिवार्य 126 प्रकार की दवाओं में से केवल 30 प्रकार की दवाएं ही उपलब्ध थीं।

निरीक्षण दल ने दस्तक अभियान के तहत नेबुहा पश्चिम निवासी संजय रावत और ग्राम वोदरहा लेबार मोहल्ला निवासी वंश गोपाल कोल के घर जाकर प्रदत्त सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।

डॉ. अशोक कुमार खरे, सीएमएचओ ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार पर मिलें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कमियों के संबंध में सीएचओ प्रमिला सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कमियों को तत्काल दूर कर निर्धारित मापदंडों के अनुसार सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। नियमित निरीक्षण कर सेवाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी।

12/08/2026
सीधी में एचआईवी जागरूकता को लेकर निकाली गई मानव श्रृंखला और रैली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अशोक कुमार खर...
12/08/2026

सीधी में एचआईवी जागरूकता को लेकर निकाली गई मानव श्रृंखला और रैली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अशोक कुमार खरे ने दिखाई हरी झंडी

सीधी, 12 अगस्त 2026 : एचआईवी संक्रमण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अशोक कुमार खरे के नेतृत्व में सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

मध्य प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशन में यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक जिले भर में चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय में मानव श्रृंखला और एचआईवी जागरूकता रैली के साथ हुई। डॉ० अशोक कुमार खरे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अभियान के तहत आम जनता को एचआईवी संक्रमण के कारण, इससे बचाव के उपाय, जांच और इलाज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जागरूकता रैली में जिला एड्स नियंत्रण इकाई के नोडल अधिकारी एवं समस्त टीम के सदस्यों के अलावा नर्सिंग महाविद्यालय सीधी के प्राचार्य, समस्त स्टाफ और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने एचआईवी से बचाव और जागरूकता से संबंधित नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया।

डॉ० अशोक कुमार खरे ने कहा कि एचआईवी कोई सामाजिक कलंक नहीं है। समय पर जांच और उचित इलाज से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

10/08/2026

जिला चिकित्सालय सीधी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत दी जा रही मातृ स्वास्थ्य सेवाएं

जिले में गर्भवती महिलाओं को अब निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा, आउटसोर्स के माध्यम से निजी सेंटरों पर भी होगी जांच सीएमएचओ डॉ...
09/08/2026

जिले में गर्भवती महिलाओं को अब निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा, आउटसोर्स के माध्यम से निजी सेंटरों पर भी होगी जांच

सीएमएचओ डॉ. खरे ने दी जानकारी, प्रति सोनोग्राफी अधिकतम 500 रुपये का प्रावधान

सीधी 9 अगस्त 2026 : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आउटसोर्स के माध्यम से निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि जिन शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट या प्रशिक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ पदस्थ नहीं हैं, वहां निजी क्षेत्र के पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीयन कराने के उपरांत संस्था में उपलब्ध मशीन से सोनोग्राफी की जाएगी। इसके लिए अधिकतम 500 रुपये प्रति सोनोग्राफी की दर से भुगतान किया जाएगा।

डॉ. खरे ने बताया कि ई-पीएमएसएमए दिवस पर ई - रूपी अंतर्गत एनएचए पोर्टल में तकनीकी त्रुटि के कारण डिजिटल भुगतान न हो पाने की स्थिति में भी गर्भवती महिलाओं को निजी सोनोग्राफी सेंटर के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका भुगतान संबंधित जिले से शासन द्वारा प्रति केस 500 रुपये की दर से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाएं जहां सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां से गर्भवती महिलाओं को निजी पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर पर भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके लिए भी अधिकतम 500 रुपये प्रति सोनोग्राफी देय होगी।

शासकीय स्वास्थ्य संस्था में उपस्थित गर्भवती महिला का प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ/चिकित्सा अधिकारी द्वारा परीक्षण के बाद आवश्यकता होने पर सोनोग्राफी हेतु ओपीडी पर्ची पर अनुशंसा की जाएगी। पर्चे पर चिकित्सक का नाम, हस्ताक्षर एवं सील स्पष्ट होना अनिवार्य है। संस्था से गर्भवती को निजी सोनोग्राफी सेंटर भेजने के लिए वाउचर जारी किया जाएगा। वाउचर की एक प्रति संस्था में रखी जाएगी और दूसरी प्रति सेंटर को दी जाएगी। इसी के आधार पर निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा दी जाएगी।

डॉ. खरे ने आमजन से अपील की है कि गर्भवती महिलाएं नियमित जांच के लिए नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। पात्र हितग्राहियों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण सोनोग्राफी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर संपन्न, सीएमएचओ ने किया स्थलों का निरीक्षणसीधी, 07 अगस्त 2026 : कलेक्टर विकास मिश...
07/08/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर संपन्न, सीएमएचओ ने किया स्थलों का निरीक्षण

सीधी, 07 अगस्त 2026 : कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के 9 स्थानों बुढ़गौना-पटना, रामपुर नैकिन नगर परिषद वार्ड-11, चुरहट नगर परिषद वार्ड-11, भूईमाड़, चमराडोल, मझौली नगर परिषद वार्ड-11, बघोर, धुम्मा-मवई और सीधी नगर पालिका वार्ड-21 में स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपादित किए गए। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला।

शिविरों में स्वास्थ्य विभाग से अपेक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति पाण्डे ने दल के साथ सभी प्रस्तावित स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आमजन से सीधा संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सुनी गईं। टीकाकरण, दस्तक अभियान, एनसीडी जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, सी एम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायते एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को मौके पर ही सेवाएं प्रदान की गईं। जिन प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव नहीं था, उन्हें समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

डॉ. खरे ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के पालन में प्रत्येक शिविर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य दल द्वारा निर्धारित समय से पूर्व आवश्यक सामग्री के साथ पहुंचकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी गईं।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर करना है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे भी जारी रखेगा।"

Address

Rewa Singrauli Road
Sidhi
486661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जनसंपर्क, लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला- सीधी म. प्र. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share