Dr.Health Care

Call Directions Contact the business

Dr.Health Care कमर दर्द,सिल्प डिस्क,सर्वाइकल पेन साइटिका, फ्रोजन शोल्डर एवं सभी प्रकार के दर्द का अंत जड़ से।

दिल है के मानता ही नहीं.....तो चलो इस बार दिल के हम मान लेते हैं। क्योंकि दिल है तो जीवन है।दिल को पसंद है.....अच्छी नीं...
29/09/2026

दिल है के मानता ही नहीं.....
तो चलो इस बार दिल के हम मान लेते हैं।
क्योंकि दिल है तो जीवन है।
दिल को पसंद है.....
अच्छी नींद,पर्याप्त पानी, पोषण युक्त भोजन, नियमित योग और व्यायाम,खुश मिजाज जीवन शैली।
दिल के कुछ संकेत को नजर अंदाज मत कीजिए......
सीने में दबाव ,भारीपन या दर्द, अचानक असामान्य पसीना, अचानक सांस फूलना चक्कर, बेहोशी, बहुत ज्यादा कमजोरी या हाथ में दर्द ,कंधे, पीठ गर्दन से लेकर जबड़े तक दर्द होना।
हालांकि छाती का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता लेकिन समय रहते अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

24/09/2026

दिवराला
सरपंच
सामान्य महिला

26/08/2026

सेहत है तो बहुत कुछ है। Health is wealth. DrSanwar Saini

17/08/2026

15 साल पुराना दर्द 20 दिन में गायब।

शरीर हेतु तीन बिल।
11/08/2026

शरीर हेतु तीन बिल।

🌿 भाप स्नान (Steam Bath) के फायदे।।भाप स्नान में शरीर को गर्म जल की भाप के संपर्क में रखा जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा मे...
09/08/2026

🌿 भाप स्नान (Steam Bath) के फायदे।।
भाप स्नान में शरीर को गर्म जल की भाप के संपर्क में रखा जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा में इसे शरीर को गर्म करने और त्वचा के माध्यम से पसीना लाने वाली चिकित्सा के रूप में प्रयोग किया जाता है।
मुख्य फायदे:
पसीना अधिक लाता है – त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं और पसीना निकलता है।
रक्त संचार बढ़ाता है – गर्मी के कारण त्वचा की रक्त वाहिकाएँ फैलती हैं, जिससे स्थानीय circulation बढ़ता है।
मांसपेशियों की जकड़न कम करने में मदद – गर्मी से muscles relax हो सकती हैं।
जोड़ों की stiffness में अस्थायी राहत – गर्म वातावरण से अकड़न और असहजता कम महसूस हो सकती है।
तनाव और थकान में आराम – भाप स्नान के बाद शरीर को relaxation महसूस हो सकता है।
त्वचा की सफाई में सहायता – पसीना आने से त्वचा की सतह पर जमा तेल और गंदगी ढीली हो सकती है।
श्वसन मार्ग में आराम – गर्म, नम हवा कुछ लोगों में नाक बंद होने या गले की dryness में अस्थायी आराम दे सकती है।
नींद और relaxation में सहायता – स्नान के बाद शरीर के आराम की स्थिति में जाने में मदद मिल सकती है।
व्यायाम के बाद recovery में सहायक – हल्की muscle soreness और stiffness में आराम मिल सकता है।
प्राकृतिक चिकित्सा में शरीर को गर्म करने की प्रक्रिया – इसे कुछ hydrotherapy protocols में अन्य उपचारों के साथ उपयोग किया जाता है।
सावधानी -भाप स्नान अर्थात स्टीम बाथ को किसी प्रशिक्षित प्राकृतिक चिकित्सक
नेचुरोपैथ के डायरेक्शन में ही करना चाहिए।

आप हैं *थोई से कन्हैया कुमार जी* पशु चिकित्सा विभाग में काम करते-करते कब आपका वजन 92 किलो हो गया पता ही नहीं चला ,लेकिन ...
07/08/2026

आप हैं *थोई से कन्हैया कुमार जी* पशु चिकित्सा विभाग में काम करते-करते कब आपका वजन 92 किलो हो गया पता ही नहीं चला ,लेकिन जब बढ़ते वजन की वजह से शारीरिक व मानसिक समस्या आने लगी तो जीवन बड़ा मुश्किल लगने लगा ।
समय रहते आपने हमसे संपर्क किया और हमारे प्रॉपर गाइडेंस और हेल्दी कम्युनिटी के माध्यम से आपने
*16 किलो अपने शरीर का फालतू वजन* कम करके अपने जीवन को एक नई दिशा और शरीर को एक नई दशा दी है।
आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) की हरियाणा के सोनीपत में वृद्ध आश्रम में मौत ह...
05/08/2026

महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) की हरियाणा के सोनीपत में वृद्ध आश्रम में मौत हो गई। तीन साल से वे इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले इसी आश्रम में उनकी पत्नी ने अंतिम सांसें ली थीं।
मंगलवार आश्रम स्टाफ ने उनकी मौत की जानकारी उनकी तीन टीचर बेटियों को दी। मगर, तीनों ने दूरी और समय का बहाना बनाकर अंतिम संस्कार में आने से मना कर दिया।
यही नहीं, 5100 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही करने के लिए कहा।
मुखाग्नि की बात आई तो तीनों ने कहा कि वीडियो कॉल पर दिखा देना। आश्रम संचालक आनंद कुमार के मुताबिक, एक पिता के प्रति उसकी संतानों की इस तरह की बेरुखी हमने आज तक नहीं देखी।
हद तो तब हो गई चिता को अग्नि दी जा रही थी और फोन पर बेटी पूछ रही थी- “अभी और कितना टाइम लगेगा?” बताया कि अग्नि दे दी गई है, 10-15 मिनट में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस पर बेटी ने कहा- “सारा काम अच्छे से हो गया ना, मुझे सारी वीडियो भेज देना।”
ये तो थी असल कहानी अब इसकी समीक्षा करते हैं,,
माता-पिता केवल हमें जन्म नहीं देते, वे अपना पूरा जीवन हमारी खुशियों के लिए समर्पित कर देते हैं। लेकिन जब वही माता-पिता बुढ़ापे में अकेले पड़ जाएँ, तो यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की हार है।
आज ऐसी घटनाएँ पढ़ने और सुनने को मिलती हैं, जहाँ वृद्ध माता-पिता अपने अंतिम समय में अपने ही बच्चों के स्नेह और साथ से वंचित रह जाते हैं। यदि यह सच है, तो यह केवल एक दुखद समाचार नहीं, बल्कि हमारी शिक्षा, आधुनिकता और संस्कारों पर एक गंभीर प्रश्न है।
बेटा हो या बेटी, सफलता का वास्तविक अर्थ तभी है जब माता-पिता के चेहरे पर सम्मान और संतोष की मुस्कान बनी रहे। धन, पद और व्यस्तता कभी भी उस कंधे का विकल्प नहीं बन सकते, जिसकी प्रतीक्षा माता-पिता जीवन भर करते हैं।
आइए, संकल्प लें कि अपने माता-पिता को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। उनका सम्मान, सेवा और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी पूजा और सबसे बड़ा धर्म है।
#भारतीय_संस्कार #माता_पिता_का_सम्मान #परिवार #संदीप_आर्य #भारतीयपरिवार

जरूरत से ज्यादा जांचें और दवाइयां भी अपने आप में एक बीमारी है।खबर झकझोरती है।जहां आम आदमी और जरूरतमंद व्यक्ति दवाओं के ल...
05/08/2026

जरूरत से ज्यादा जांचें और दवाइयां भी अपने आप में एक बीमारी है।
खबर झकझोरती है।
जहां आम आदमी और जरूरतमंद व्यक्ति दवाओं के लिए और जांचों के लिए भटकता है या समय पर इलाज नहीं मिल पाता है ।
वहीं दूसरी ओर पैसे वाले या रसूखदार अपने रूतबे को दिखाकर बार-बार जांच करवाते हैं और आवश्यकता से ज्यादा दवाईयां खा रहे हैं उनका मानना है की जांचों और दवाइयां से हम स्वस्थ हो जाएंगे लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ उनका वहम है।
बीपी ,शुगर ,थायराइड, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल
आदि शारीरिक समस्याएं हमारी विकृत जीवन शैली के परिणाम है जब तक हम स्वस्थ जीवन शैली नहीं अपनाएंगे, चाहे आप कितने ही जांच करवा लें , कितनी ही महंगी और कितने ही वीआईपी ट्रीटमेंट ले लें। इनसे निजात नहीं पा सकते।
विगत कुछ वर्षों में भारत में हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और फैटी लीवर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।निश्चित रूप से हमारे जीवन शैली में बैठना बढ़ा है चलना घटा है और भोजन में चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड बढ़ रहे हैं।
इन शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए हमें नियमित रूप से स्वास्थ्य के पांच पिलर पर काम करना होगा ।
हमें नियमित रूप से एक्सरसाइज को जीवन क्रिया का अंग बनाना पड़ेगा।
भोजन में प्रॉपर मात्रा में पोषक तत्वों को शामिल करना होगा ।
पर्याप्त पानी की मात्रा लेनी होगी पर्याप्त नींद लेनी होगी और एक अच्छे माहौल में रहना होगा।

Address

Divrala
Sikar
332701

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919829107618

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Health Care posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dr.Health Care:

Shortcuts

Share