07/06/2026
🌹 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹
श्री कल्याण राज. चिकित्सालय, सीकर के ट्रॉमा इंचार्ज के पद पर एक दशक से अधिक सेवाएं देने वाले सरल, सौम्य, सहज एवं सदैव प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के धनी श्री फूलचंद जी सैनी को श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर के 'प्रथम नर्सिंग सुपरिटेंडेंट' का दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
आपकी लगन, अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से नर्सिंग सेवाओं को नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। आपकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
नई जिम्मेदारी के सफल एवं गौरवपूर्ण निर्वहन हेतु अनंत मंगलकामनाएँ। 💐
SK Govt. Medical College & attached Hospitals Sikar
Phool Chand Saini 🌹👏