BADDI Reports TV

BADDI Reports TV Public platform. you can send any kind of updates, News, information.
(1)

29/08/2026

67.80 लाख नशीली गोलियों से भरा ट्रक नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा। सूत्रों के अनुसार baddi से सप्लाई के लिए निकला था ट्रक। फिलहाल हिमाचल पुलिस व दवा प्राधिकरण के पास मामले की पुष्टि नहीं।

29/08/2026

मारूति ब्रीजा कार के पेंट को लेकर सिरमौर के युवा ने उठाए कई गंभीर सवाल। सवाल उठाने के बाद युवक को मिल रही जानलेवा धमकियां। गोयल मारुति सोलन स3 जुड़ा है मामला।

**🚨 बड्डी-पट्टा रूट की खस्ताहाली: कब मिलेगी राहत? 🚨**बड्डी से पट्टा जाने वाला यह रास्ता केवल एक सडक नहीं, बल्कि रोजाना ग...
27/08/2026

**🚨 बड्डी-पट्टा रूट की खस्ताहाली: कब मिलेगी राहत? 🚨**

बड्डी से पट्टा जाने वाला यह रास्ता केवल एक सडक नहीं, बल्कि रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की लाइफलाइन है। यही रास्ता प्रसिद्ध **हरिपुर बाबा गुरुद्वारा** भी जाता है, जहाँ हर दिन ढेरों श्रद्धालु मत्था टेकने पहुँचते हैं।

गड्‍ढों और बदहाली की मार झेलते इस मार्ग से गुजरना अब किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का बस एक ही सवाल है—**आखिर कब सुधरेगी इस रास्ते की हालत? प्रशासन कब नींद से जागेगा?**

आप भी इस रास्ते से गुजरते हैं तो अपनी आपबीती कमेंट्स में ज़रूर बताएं और इसे शेयर करें ताकि आवाज़ प्रशासन तक पहुँचे! 👇

26/08/2026

नालागढ़ और दून यानी बददी के विधायकों को रोपड़ के विधायक से थोड़ी सी सबक लेने की जरूरत है। जो काम रोपड़ का विधायक कर रहा है वही काम इन दोनों विधायकों को अपनी भोली जनता की भलाई के लिए करना चाहिए।

26/08/2026

देखें प्रदूषण का काला सच्च। हिमाचल हरियाणा और पंजाब तक फैला गंदगी और प्रदूषण का सम्राज्य, जिसका खुलासा कर रहे हैं रोपड़ के विधायक दिनेश चड्डा।।।

25/08/2026

बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़ा युवक भाई ने मौके पर ही उतार दिया आशिक को मौत के घाट। मानपुरा थाने के जट्टीमाजरा का मामला। उत्तर प्रदेश के हैं दोनों युवक।

BBN में टूटी सड़कें, बढ़ते चालान से जनता परेशान!बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में खस्ताहाल सड़कों, जगह-जगह गड्ढों और लगातार बढ...
24/08/2026

BBN में टूटी सड़कें, बढ़ते चालान से जनता परेशान!

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में खस्ताहाल सड़कों, जगह-जगह गड्ढों और लगातार बढ़ते यातायात चालानों को लेकर वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी बढ़ रही है। भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज राणा ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों से वाहनों की मेंटेनेंस लागत बढ़ रही है और ऊपर से चालानों का आर्थिक बोझ परेशानी बढ़ा रहा है। मांग है कि पहले सड़कों की मरम्मत हो और यातायात व्यवस्था में व्यावहारिक व न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाया जाए।

बद्दी-शीतलपुर रोड पर नालियां साफ करना भूला लोक निर्माण विभाग, बारिश में बढ़ी परेशानी- बरसात से पहले नालियों की सफाई के ज...
24/08/2026

बद्दी-शीतलपुर रोड पर नालियां साफ करना भूला लोक निर्माण विभाग, बारिश में बढ़ी परेशानी
- बरसात से पहले नालियों की सफाई के जिलाधीश के आदेश भी नहीं आए काम

बद्दी-शीतलपुर रोड पर बरसात के मौसम में बंद पड़ी नालियां आमजन और किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। आरोप है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई को लेकर जिलाधीश की ओर से आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने नालियों की उचित सफाई नहीं करवाई।
नालियां गाद, मिट्टी और कचरे से भरी होने के कारण बारिश का पानी सड़क और आसपास के क्षेत्रों में जमा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी बाधित होने से सड़क किनारे की जमीन और कृषि क्षेत्र प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बद्दी-शीतलपुर रोड की नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
#लोकनिर्माणविभाग #बद्दी #शीतलपुर #सड़कसमस्या

फोरलेन पर गड्ढे भरने का तरीका बना वाहन चालकों के लिए मुसीबतपिंजौर-नालागढ़ फोरलेन और बद्दी की सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए...
24/08/2026

फोरलेन पर गड्ढे भरने का तरीका बना वाहन चालकों के लिए मुसीबत
पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन और बद्दी की सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइलें अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।

मुख्य सड़क की सतह से इन टाइलों की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहनों को तेज झटके लग रहे हैं और गाड़ियों के टायर, सस्पेंशन व अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

वाहन चालकों का कहना है कि फोरलेन जैसी प्रमुख सड़क पर गड्ढों की मरम्मत का यह तरीका सवाल खड़े करता है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क पर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जरूरत है, न कि ऐसी टाइलें लगाने की, जो समस्या कम करने के बजाय वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रही हैं।

संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर इन टाइलों की ऊंचाई और गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए तथा सड़क को समतल करने के लिए उचित तकनीक अपनानी चाहिए।

#सड़क #फोरलेन #बद्दी #नालागढ़

22/08/2026

सिलिंडर महंगा, पेट्रोल डीज़ल महंगा, चीनी महंगा हुआ।
एक समय था जब नेता हाहाकार मचा देते थे। संसद घेर लेते थे। अब नेता खत्म हो गए क्या..?
लगता है आम आदमी के सर से नेताओं का साया चला गया है..??

Address

Baddi Nalagarh City
Bilaspur
103505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BADDI Reports TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share