15/08/2026
श्री जगदंबा अंध विद्यालय संस्थान में आज राष्ट्र का 80वां स्वतंत्रता दिवस पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज के पावन सान्निध्य में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज, स्वामी निजानंद जी, अखिल भारतीय वैश्य समाज श्री गंगानगर के पदाधिकारी विमल बिहानी, लोहिया जी ने मिलकर ध्वजारोहण किया दृष्टिबाधित बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘देश भक्ति गीत’ प्रस्तुत किए एवं मूक-बधिर विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता, सेवा और संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अखिल भारतीय वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने बच्चों से स्वतंत्रता दिवस एवं देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी निजानंद जी महाराज, निदेशक श्रीमती रंजना सेठी,सेक्रेटरी श्री शिवम कौहली, कार्यालय स्टाफ, श्री जगदंबा अंध विद्यालय, श्री जगदंबा मूक-बधिर विद्यालय के विद्यार्थी, श्री जगदंबा एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रशिक्षणार्थी एवं श्री जगदंबा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय का स्टाफ सशामिल हुआ इसके पश्चात बच्चों को मिठाइयाँ वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। Independence Day 2026