01/03/2026
एक डॉक्टर की कलम से ……………………………………
मेरे प्यारे जूनियर (जो mbbs कर रहे है 😄)और जो करने की सोच रहे है मेरा यह पोस्ट आपको मेडिकल फील्ड की हक़ीक़त बताने के लिए है 😄 ताकि समय रहते आप संभल जाओ 🙃 लगभग 3से कोई कोई 8साल की तैयारी के और लाखों विद्यार्थी को पीछे कर के एक MBBS सीट पर लाखों और करोड़ों खर्च के साथ साथ न जाने कितने बिना नींद के दिन रात बिताने ,और दोस्तों और रिश्तेदारों के इस दौरान फंक्शन में शामिल नहीं होने के भी कष्ट के बाद आपको क्या मिलेगा यह मै बताता हु 😄 नोट अगर आपके पिताजी के पास रिजर्व में आपके हॉस्पिटल को खोलने के लिए मैन रोड पर जमीन के साथ आलीशान मकान और कमसेकम एक करोड़ों रुपया उसमें और लगने के लिए न हो या आपके पिताजी पहले से नामी डॉ या आपका पुराना क्लीनिक न हो तो MBBS मत कीजियेगा 😄 क्योंकि उसके बाद अगर अच्छी लाइफ़ चाहिए जिसकी आप उम्मीद करते है तो भूल जाइए 😄क्योंकि आपको निम्नलिखित चीजें मिलेगी करने के बाद 😄
1.आपकी जाती देखकर आपको पब्लिक सपोर्ट मिलेगा 😄
2.पब्लिक और मरीज आपको हर समय अवेलबल चाहेगी उन्हें मतलब नहीं होता है कि आप सो रहे या क्या कर रहे 😄
3. अवैध नर्सिंग होम और संचालित करने वाले आपके विरोध साजिश रचेंगे और बदनाम करेंगे 🙃 और पत्रकार डरा कर वसूली करेंगे 😄
4.आशा और झोलाछाप खुलेआम धमकी देंगे कि अगर मोटा कमीशन नहीं देंगे तो आपके बारे में पब्लिक में गलत अफवाह उड़ाएंगे और मरीज को नहीं आने देंगे 😄
5.सरकारी आपने ज्वाइन किया तो सरकार पैसे तो 3से 5महीने में देंगे वो भी अकाउंटेंट और आपके प्रभारी महोदय के रहम पर ,पर काम उन्हें और पब्लिक को आपसे पूरा चाहिए होगा 😄
6. कॉरपोरेट ज्वाइन कीजियेगा तो बहुत कम पैसे देंगे वो भी आपको टाइम से पैसा नहीं देंगे और शोषण करेंगे सो अलग 😄
7. पब्लिक कभी भी थोड़ी समस्या लेकर नहीं आएगी बल्कि वह हमेशा बहुत हालात बिगड़ने पर ही आएगी यानि मरने के हालत में ,अगर मरीज ठीक हुआ तो ठीक नहीं तो गाली, लाठी, डंडे मिलेंगे सो अलग और मरीज ठीक हो गया तो भी आपके वाजिब पैसे नहीं देंगे 😄100में 20rs मार लेंगे 😄
तो सोच समझ कर mbbs करे 😄क्योंकि हालात बहुत बुरे है 😄