10/08/2026
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीवनसाथी को
कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है। यह ऐसा रिश्ता है, जिसमें दो अजनबी मिलते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे के पूरक बन जाते हैं। वक्त की चाशनी में घुलकर यह रिश्ता और मीठा होता जाता है। दांपत्य जीवन के सफर में कई ऐसे पल, लम्हें व खास दिन आते हैं, जिनके जरिए हम इस रिश्ते में और मिठास घोल सकते हैं
लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या दिया है गिफ्ट में तुम्हें,
मैं उन्हें कहता हूं, न कोई सामान दिया है न दूंगा चांद तारे,
मेरा सब कुछ तो तुम्हारा है, तो क्या दूंगा भला,
सोचता हूं खुद को ही समर्पित कर दूं तुम पर
तेरा साथ मुझे दुनिया में खोने नहीं देता,
तेरा प्यार मुझे मुसीबत में भी रोने नहीं देता,
तेरी फिक्र इतनी है कि दिल चैन से सोने नहीं देता,
मैं चाहता हूं कि तेरी हर मुसीबत मैं ले लूं,
लेकिन तू है जो ऐसा होने नहीं देता।
जन्मदिन मुबारक हो।
वादा सात जन्मों का किया है तुमसे,
मरते दम तक भी इसे तोड़ूंगा नहीं,
परिस्थितियां बेशक कितनी भी बुरी हों,
लेकिन, तेरा साथ कभी छोड़ूंगा नहीं।
हैप्पी बर्थडे जीवनसाथी।